फिरोजपुर में भांजे ने मामा को मारी गोली:खेत में पानी गिरने पर हुआ विवाद, आरोपी मौके से फरार

फिरोजपुर में भांजे ने मामा को मारी गोली:खेत में पानी गिरने पर हुआ विवाद, आरोपी मौके से फरार

फिरोजपुर में भांजे ने अपने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुख्तियार सिंह के रूप में हुई है। आरोपी सुखदेव सिंह घटना के बाद से फरार है। अक्कू मस्ते गांव में खेत में पानी गिरने को लेकर विवाद हुआ था। घटना आज की है। मुख्तियार सिंह अपने खेत में धान की रोपाई के लिए जमीन तैयार कर रहे थे। सुहागा चलाने के दौरान कुछ पानी और मिट्टी सुखदेव सिंह के खेत में लगे धान पर गिर गई। इससे धान के कुछ पौधे खराब हो गए। इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। खेत में जाते समय मारी गोली
बहस के बाद मुख्तियार सिंह घर लौट आए। जब वह दोबारा खेत जा रहे थे, तब सुखदेव सिंह ने रास्ते में उन्हें गोली मार दी। परिजनों का आरोप है कि गोली मारने के बाद भी मुख्तियार सिंह के साथ मारपीट की गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना आरिफ के पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। फिरोजपुर में भांजे ने अपने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुख्तियार सिंह के रूप में हुई है। आरोपी सुखदेव सिंह घटना के बाद से फरार है। अक्कू मस्ते गांव में खेत में पानी गिरने को लेकर विवाद हुआ था। घटना आज की है। मुख्तियार सिंह अपने खेत में धान की रोपाई के लिए जमीन तैयार कर रहे थे। सुहागा चलाने के दौरान कुछ पानी और मिट्टी सुखदेव सिंह के खेत में लगे धान पर गिर गई। इससे धान के कुछ पौधे खराब हो गए। इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। खेत में जाते समय मारी गोली
बहस के बाद मुख्तियार सिंह घर लौट आए। जब वह दोबारा खेत जा रहे थे, तब सुखदेव सिंह ने रास्ते में उन्हें गोली मार दी। परिजनों का आरोप है कि गोली मारने के बाद भी मुख्तियार सिंह के साथ मारपीट की गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना आरिफ के पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर