पंजाब के बठिंडा में हुए बस हादसे में फाजिल्का जिले के गांव जंड़वाला मीरा सांगला की लड़की की मौत हो गई। जिससे गांव में शोक की लहर है। लड़की के घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक लड़की तलवंडी साबो के एक कॉलेज में पढ़ती थी। जो भाई का जन्मदिन मनाने के लिए घर आ रही थी। लेकिन रास्ते में उसकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसकी जान चली गई। मृतक लड़की के ताया बलविंदर सिंह और कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई की 17 वर्षीय बेटी रवनीत कौर तलवंडी साबो के एक कॉलेज में 12वी की पढ़ाई कर रही थी। लड़की पढ़ने लिखने में होशियार थी। जो छुट्टियों में तलवंडी साबो से फाजिल्का आ रही थी। रोडवेज बस नहीं मिली तो उसने अपनी सहेलियों को छोड़कर प्राइवेट बस पकड़ ली। क्योंकि बठिंडा में उसके ताया का बेटा उसे लेने के लिए खड़ा था। परिजनों सरकार को ठहराया जिम्मेदार इस हादसे को लेकर मृतका के परिवार ने सरकार को जिम्मेदार बताया। उनका कहना था कि अगर समय रहते सरकार पुल को लेकर कोई कदम उठाती तो यह हादसा नहीं होता, और इतने लोगों की जान नहीं जाती। उन्होंने बताया कि लड़की के भाई का बर्थडे था। जिसको उसने घर आकर मानना था। लेकिन लड़की के साथ रास्ते में यह हादसा हो गया। परिजनों ने इस हादसे की जांच की मांग की, और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के पीड़ित परिवारों की सहायता करने की अपील की। भाई का जन्मदिन मनाने आ रही था गांव मृतक लड़की की ताया की बेटी सिमरन ने बताया कि छुट्टियों में सभी भाई बहनों का चंडीगढ़ में इकट्ठा होना था और उनकी सबसे छोटी सिस्टर रवनीत कौर ने भी पहली बार चंडीगढ़ जाना था। लेकिन उसके साथ यह सब हो गया। सिमरन ने बताया कि छोटे भाई का जन्मदिन था, जो उससे 8 वर्ष छोटा है और उसे मन्नत मानकर भगवान से परिवार ने लिया था। लेकिन बर्थडे मानने से पहले ही उसकी हादसे में मौत हो गई। फिलहाल मृतक लड़की का परिवार उसके शव को लेने के लिए गया हुआ है, और मृतका का शव गांव आने के बाद लड़की का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंजाब के बठिंडा में हुए बस हादसे में फाजिल्का जिले के गांव जंड़वाला मीरा सांगला की लड़की की मौत हो गई। जिससे गांव में शोक की लहर है। लड़की के घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक लड़की तलवंडी साबो के एक कॉलेज में पढ़ती थी। जो भाई का जन्मदिन मनाने के लिए घर आ रही थी। लेकिन रास्ते में उसकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसकी जान चली गई। मृतक लड़की के ताया बलविंदर सिंह और कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई की 17 वर्षीय बेटी रवनीत कौर तलवंडी साबो के एक कॉलेज में 12वी की पढ़ाई कर रही थी। लड़की पढ़ने लिखने में होशियार थी। जो छुट्टियों में तलवंडी साबो से फाजिल्का आ रही थी। रोडवेज बस नहीं मिली तो उसने अपनी सहेलियों को छोड़कर प्राइवेट बस पकड़ ली। क्योंकि बठिंडा में उसके ताया का बेटा उसे लेने के लिए खड़ा था। परिजनों सरकार को ठहराया जिम्मेदार इस हादसे को लेकर मृतका के परिवार ने सरकार को जिम्मेदार बताया। उनका कहना था कि अगर समय रहते सरकार पुल को लेकर कोई कदम उठाती तो यह हादसा नहीं होता, और इतने लोगों की जान नहीं जाती। उन्होंने बताया कि लड़की के भाई का बर्थडे था। जिसको उसने घर आकर मानना था। लेकिन लड़की के साथ रास्ते में यह हादसा हो गया। परिजनों ने इस हादसे की जांच की मांग की, और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के पीड़ित परिवारों की सहायता करने की अपील की। भाई का जन्मदिन मनाने आ रही था गांव मृतक लड़की की ताया की बेटी सिमरन ने बताया कि छुट्टियों में सभी भाई बहनों का चंडीगढ़ में इकट्ठा होना था और उनकी सबसे छोटी सिस्टर रवनीत कौर ने भी पहली बार चंडीगढ़ जाना था। लेकिन उसके साथ यह सब हो गया। सिमरन ने बताया कि छोटे भाई का जन्मदिन था, जो उससे 8 वर्ष छोटा है और उसे मन्नत मानकर भगवान से परिवार ने लिया था। लेकिन बर्थडे मानने से पहले ही उसकी हादसे में मौत हो गई। फिलहाल मृतक लड़की का परिवार उसके शव को लेने के लिए गया हुआ है, और मृतका का शव गांव आने के बाद लड़की का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
