बठिंडा में गैंगस्टर का मर्डर:पड़ोसी ने मारी 2 गोलियां, छत पर चढ़कर की फायरिंग; पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला

बठिंडा में गैंगस्टर का मर्डर:पड़ोसी ने मारी 2 गोलियां, छत पर चढ़कर की फायरिंग; पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला

बठिंडा में रामपुरा फूल कस्बे के रूपा गांव में बीती रात एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतनाम उर्फ सत्ती के रूप में हुई है, जो पूर्व गैंगस्टर लखा सिधाना का करीबी सहयोगी था। पुलिस के अनुसार, सत्ती के खिलाफ पहले से ही 4-5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि सतनाम उर्फ सत्ती और उसके पड़ोसी गुरतेज चंद के बीच पुराना विवाद चल रहा था। रात को दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, जिसमें सत्ती को दो गोलियां लगीं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया घटना के दौरान आरोपी ने सत्ती के घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार के सदस्य अभी भी घटना के बारे में मीडिया से बात करने से कतरा रहे हैं। मृतक का शव बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। बठिंडा में रामपुरा फूल कस्बे के रूपा गांव में बीती रात एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतनाम उर्फ सत्ती के रूप में हुई है, जो पूर्व गैंगस्टर लखा सिधाना का करीबी सहयोगी था। पुलिस के अनुसार, सत्ती के खिलाफ पहले से ही 4-5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि सतनाम उर्फ सत्ती और उसके पड़ोसी गुरतेज चंद के बीच पुराना विवाद चल रहा था। रात को दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, जिसमें सत्ती को दो गोलियां लगीं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया घटना के दौरान आरोपी ने सत्ती के घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार के सदस्य अभी भी घटना के बारे में मीडिया से बात करने से कतरा रहे हैं। मृतक का शव बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर