हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ निगम चुनाव में मतदान केंद्रों पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन सामने आया है। वार्ड नंबर 45 के बालाजी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर एक भाजपा कार्यकर्ता ने वोट डालते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर कर दिया। वीडियो में कार्यकर्ता ने भाजपा प्रत्याशी किरण बाला और मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी के लिए वोट कर दिया है, यह संदेश लिखा। 6 लोगों को किया टैग बता दे कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार ने मतदान का वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर किया। उन्होंने वीडियो में स्याही लगी अपनी उंगली दिखाई और छह अन्य लोगों को टैग किया। मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। वोट डालते समय फोटो या वीडियो बनाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन जिला प्रशासन ने इन घटनाओं की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि 2 मार्च को संपन्न हुए निगम चुनाव की सभी ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई हैं। चुनाव परिणाम 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ निगम चुनाव में मतदान केंद्रों पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन सामने आया है। वार्ड नंबर 45 के बालाजी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर एक भाजपा कार्यकर्ता ने वोट डालते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर कर दिया। वीडियो में कार्यकर्ता ने भाजपा प्रत्याशी किरण बाला और मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी के लिए वोट कर दिया है, यह संदेश लिखा। 6 लोगों को किया टैग बता दे कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार ने मतदान का वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर किया। उन्होंने वीडियो में स्याही लगी अपनी उंगली दिखाई और छह अन्य लोगों को टैग किया। मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। वोट डालते समय फोटो या वीडियो बनाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन जिला प्रशासन ने इन घटनाओं की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि 2 मार्च को संपन्न हुए निगम चुनाव की सभी ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई हैं। चुनाव परिणाम 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
