बागपत में युवक को सांप ने 3 बार डसा, VIDEO:चारपाई पर सोते समय चादर पर चढ़ा, अंगुली-पेट और कंधे पर काटा, तड़पकर मौत

बागपत में युवक को सांप ने 3 बार डसा, VIDEO:चारपाई पर सोते समय चादर पर चढ़ा, अंगुली-पेट और कंधे पर काटा, तड़पकर मौत

बागपत में 18 साल के एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। वह जिस रेस्टोरेंट में कर्मी था, वहां के एक कमरे में चारपाई पर सो रहा था। चादर ओढ़ रखी थी। तभी एक काला सांप रेंगते हुए उसकी चादर पर चढ़ गया। जैसे ही सांप ने काटा, उसकी नींद खुल गई। घबराकर वह लड़खड़ाते हुए भागा। इस बीच सांप ने उसे 2 बार और डस लिया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पिता की मौत के बाद युवक पर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी। असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव के लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है। घटना शुक्रवार, 16 मई को छपरौली क्षेत्र के लूम्ब गांव की है। CCTV रविवार को सामने आया। 4 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला करवट बदलते ही सांप ने काटा
लूम्ब गांव के पास रमाला रोड पर रेस्टोरेंट है। इसमें गांव निवासी मनोज (18) बावर्ची था। शुक्रवार की देर रात मनोज रेस्टोरेंट के एक कमरे में सो रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे एक सांप होटल के कमरे में आ गया। इस दौरान उसके बिस्तर में कोबरा घुस गया। मनोज ने जैसे ही करवट बदली, सांप ने पहले उसकी उंगली में काटा। इसके बाद पेट फिर कंधे में भी डस लिया। कुछ ही देर में सांप के 3 बार डसने पर युवक की नींद खुली तो वह हड़बड़ा कर बिस्तर से उठा। बिस्तर पर सांप को रेंगता देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में थोड़ी देर लडखड़ाता रहा। फिर दरवाजे की तरफ भागा। कमरे में लगा है CCTV
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो दिख रहा है कि युवक कमरे में चादर ओढ़कर सो रहा है। युवक के पैर की तरफ एक काला सांप चादर के ऊपर रेंग रहा है। कुछ देर बाद सांप चादर के अंदर घुस जाता है। इसके कुछ ही पल बाद युवक हड़बड़ाकर उठ जाता है। पहले पानी भरे घड़े के पास जाता है। लेकिन पानी नहीं पी पाता है। फिर वह बिस्तर की तरफ आता है। इसके बाद लड़खड़ाते हुए दरवाजे की तरफ भागता है। मनोज पर परिवार की थी जिम्मेदारी
मनोज के परिवार के सुनील ने बताया- मनोज के 4 भाई-बहन हैं। वह सबसे छोटा था। कुछ साल पहले उसकी पिता की भी मौत हो गई थी। मनोज का बड़ा भाई बाहर रहता है। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी मनोज के ही कंधों पर थी। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद मांगी
ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में इन दिनों जहरीले सांपों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन प्रशासन और वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करे और गांवों में फॉगिंग करवाई जाए, साथ ही लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। प्रशासन से सहायता की मांग
मनोज के परिजनों ने शासन और प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने भी मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दी जाए, ताकि परिवार को थोड़ी राहत मिल सके। इस हादसे ने गांव में डर का माहौल बना दिया है। लोग अब रात को सोने से पहले अपने घरों की चारों ओर जांच कर रहे हैं। —————— ये खबर भी पढ़ें… जौनपुर में तस्करों ने सिपाही को कुचलकर मार डाला, VIDEO, पुलिस ने पीछाकर बदमाशों को घेरा, एनकाउंटर में तस्कर सलमान को मार गिराया यूपी के जौनपुर में गो-तस्करों ने चेकिंग के दौरान सिपाही को पिकअप से कुचलकर मार डाला। वारदात के बाद पुलिस बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई। आसपास के थानों को अलर्ट भेजा। पढ़ें पूरी खबर… बागपत में 18 साल के एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। वह जिस रेस्टोरेंट में कर्मी था, वहां के एक कमरे में चारपाई पर सो रहा था। चादर ओढ़ रखी थी। तभी एक काला सांप रेंगते हुए उसकी चादर पर चढ़ गया। जैसे ही सांप ने काटा, उसकी नींद खुल गई। घबराकर वह लड़खड़ाते हुए भागा। इस बीच सांप ने उसे 2 बार और डस लिया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पिता की मौत के बाद युवक पर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी। असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव के लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है। घटना शुक्रवार, 16 मई को छपरौली क्षेत्र के लूम्ब गांव की है। CCTV रविवार को सामने आया। 4 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला करवट बदलते ही सांप ने काटा
लूम्ब गांव के पास रमाला रोड पर रेस्टोरेंट है। इसमें गांव निवासी मनोज (18) बावर्ची था। शुक्रवार की देर रात मनोज रेस्टोरेंट के एक कमरे में सो रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे एक सांप होटल के कमरे में आ गया। इस दौरान उसके बिस्तर में कोबरा घुस गया। मनोज ने जैसे ही करवट बदली, सांप ने पहले उसकी उंगली में काटा। इसके बाद पेट फिर कंधे में भी डस लिया। कुछ ही देर में सांप के 3 बार डसने पर युवक की नींद खुली तो वह हड़बड़ा कर बिस्तर से उठा। बिस्तर पर सांप को रेंगता देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में थोड़ी देर लडखड़ाता रहा। फिर दरवाजे की तरफ भागा। कमरे में लगा है CCTV
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो दिख रहा है कि युवक कमरे में चादर ओढ़कर सो रहा है। युवक के पैर की तरफ एक काला सांप चादर के ऊपर रेंग रहा है। कुछ देर बाद सांप चादर के अंदर घुस जाता है। इसके कुछ ही पल बाद युवक हड़बड़ाकर उठ जाता है। पहले पानी भरे घड़े के पास जाता है। लेकिन पानी नहीं पी पाता है। फिर वह बिस्तर की तरफ आता है। इसके बाद लड़खड़ाते हुए दरवाजे की तरफ भागता है। मनोज पर परिवार की थी जिम्मेदारी
मनोज के परिवार के सुनील ने बताया- मनोज के 4 भाई-बहन हैं। वह सबसे छोटा था। कुछ साल पहले उसकी पिता की भी मौत हो गई थी। मनोज का बड़ा भाई बाहर रहता है। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी मनोज के ही कंधों पर थी। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद मांगी
ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में इन दिनों जहरीले सांपों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन प्रशासन और वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करे और गांवों में फॉगिंग करवाई जाए, साथ ही लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। प्रशासन से सहायता की मांग
मनोज के परिजनों ने शासन और प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने भी मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दी जाए, ताकि परिवार को थोड़ी राहत मिल सके। इस हादसे ने गांव में डर का माहौल बना दिया है। लोग अब रात को सोने से पहले अपने घरों की चारों ओर जांच कर रहे हैं। —————— ये खबर भी पढ़ें… जौनपुर में तस्करों ने सिपाही को कुचलकर मार डाला, VIDEO, पुलिस ने पीछाकर बदमाशों को घेरा, एनकाउंटर में तस्कर सलमान को मार गिराया यूपी के जौनपुर में गो-तस्करों ने चेकिंग के दौरान सिपाही को पिकअप से कुचलकर मार डाला। वारदात के बाद पुलिस बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई। आसपास के थानों को अलर्ट भेजा। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर