बारिश के बाद तापमान में 2 डिग्री की बढ़ौतरी:16-17 को हीटवेव का अलर्ट, 40 के पार होगा पारा; 18 से बारिश के आसार

बारिश के बाद तापमान में 2 डिग्री की बढ़ौतरी:16-17 को हीटवेव का अलर्ट, 40 के पार होगा पारा; 18 से बारिश के आसार

पंजाब में बारिश से हल्की राहत के बाद अब तापमान में दोबारा बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अब भी सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिससे भीषण गर्मी जैसी स्थिति अभी देखने को नहीं मिल रही। लेकिन, 16 अप्रैल से हीट-वेव (लू) का दूसरा दौर शुरू हो रहा है। जबकि 18 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा, पटियाला में 34°C, फिरोजपुर में 34.2°C, लुधियाना में 35.5°C और पठानकोट में 33.9°C तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 32.3°C रहा, जो सामान्य से 1.8°C कम रहा। वहीं, अमृतसर में 33.5°C और होशियारपुर में 33.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे मौसम के बदलावों पर नजर रखें और आवश्यक सावधानियां अपनाएं। दो दिन रहेगा लू का असर कुछ दिन की राहत के बाद राज्य में एक बार फिर लू का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में ये लू का दूसरा दौर है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। ये दौर 16 अप्रैल से शुरू होगा और 17 अप्रैल को भी इसका असर देखा जा सकता है। पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 20 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब में बारिश से हल्की राहत के बाद अब तापमान में दोबारा बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अब भी सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिससे भीषण गर्मी जैसी स्थिति अभी देखने को नहीं मिल रही। लेकिन, 16 अप्रैल से हीट-वेव (लू) का दूसरा दौर शुरू हो रहा है। जबकि 18 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा, पटियाला में 34°C, फिरोजपुर में 34.2°C, लुधियाना में 35.5°C और पठानकोट में 33.9°C तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 32.3°C रहा, जो सामान्य से 1.8°C कम रहा। वहीं, अमृतसर में 33.5°C और होशियारपुर में 33.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे मौसम के बदलावों पर नजर रखें और आवश्यक सावधानियां अपनाएं। दो दिन रहेगा लू का असर कुछ दिन की राहत के बाद राज्य में एक बार फिर लू का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में ये लू का दूसरा दौर है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। ये दौर 16 अप्रैल से शुरू होगा और 17 अप्रैल को भी इसका असर देखा जा सकता है। पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 20 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर