भास्कर न्यूज | अमृतसर फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों की तरफ से बिना ईकेवाईसी नीले कार्डधारकों को गेहूं न दिए जाने के दिए गए निर्देश का डिपो होल्डरों ने विरोध शुरू कर दिया है। सभी डिपो होल्डरों ने लोगों को दी जाने वाली सरकारी गेहूं उठाने से इनकार कर दिया है। फेयर प्राइज शॉप्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संजीव कुमार लाडी ने सभी डिपो होल्डरों को कहा है कि वह गोदामों से सरकारी गेहूं न उठाएं। इस मामले में पहले बात होगी, फिर गेहूं उठाया जाएगा और लोगों में बांटा जाएगा। एसोसिएशन सोमवार को डिस्ट्रिक फूड सप्लाई कंट्रोलर अमनजीत सिंह संधू से उनके दफ्तर में मुलाकात करेगी। मुलाकात करके वह अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत भी करवाएंगी। लाडी ने बताया कि विभाग के अधिकारी अपनी मनमर्जियां कर रहे हैं। अपनी मनमर्जियां करते हुए कोई भी आदेश जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार की तरफ से सभी धारकों का गेहूं जारी किया गया है तो विभाग उसे क्यों रोकने की कोशिश कर रहा है। भास्कर न्यूज | अमृतसर फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों की तरफ से बिना ईकेवाईसी नीले कार्डधारकों को गेहूं न दिए जाने के दिए गए निर्देश का डिपो होल्डरों ने विरोध शुरू कर दिया है। सभी डिपो होल्डरों ने लोगों को दी जाने वाली सरकारी गेहूं उठाने से इनकार कर दिया है। फेयर प्राइज शॉप्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संजीव कुमार लाडी ने सभी डिपो होल्डरों को कहा है कि वह गोदामों से सरकारी गेहूं न उठाएं। इस मामले में पहले बात होगी, फिर गेहूं उठाया जाएगा और लोगों में बांटा जाएगा। एसोसिएशन सोमवार को डिस्ट्रिक फूड सप्लाई कंट्रोलर अमनजीत सिंह संधू से उनके दफ्तर में मुलाकात करेगी। मुलाकात करके वह अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत भी करवाएंगी। लाडी ने बताया कि विभाग के अधिकारी अपनी मनमर्जियां कर रहे हैं। अपनी मनमर्जियां करते हुए कोई भी आदेश जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार की तरफ से सभी धारकों का गेहूं जारी किया गया है तो विभाग उसे क्यों रोकने की कोशिश कर रहा है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब पंचायती चुनाव में मतदान-मतगणना की होगी वीडियोग्राफी:कांग्रेस नेता बाजवा ने साझा किया लेटर, बोले-पारदर्शिता को लेकर सकारात्मक कदम
पंजाब पंचायती चुनाव में मतदान-मतगणना की होगी वीडियोग्राफी:कांग्रेस नेता बाजवा ने साझा किया लेटर, बोले-पारदर्शिता को लेकर सकारात्मक कदम पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी कर ली हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि मतदान और मतगणना के दौरान सारी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी। इसे लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है। बाजवा ने कहा- हम इलेक्शन कमिश्न के इस फैसले का स्वागत करते हैं। चुनावों में पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग द्वारा ये सकारात्मक कदम है। चुनाव अयोग द्वारा जारी किया गया पत्र…. बाजवा बोले- चुनाव आयोग के फैसले की सराहना करतें है प्रताप सिंह बाजवा द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है कि मैं नामांकन, मतदान और मतगणना प्रक्रियाओं के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग को अनिवार्य करने वाली राज्य चुनाव आयोग पंजाब की हालिया अधिसूचना का स्वागत करता हूं। यह पारदर्शिता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। हालाँकि यह जरूरी है कि इस निर्देश का केवल अक्षरश ही नहीं, बल्कि आत्मा से भी पालन किया जाए। एसईसी की भूमिका लगातार हमारे संवैधानिक मूल्यों को प्रतिबिंबित नहीं करती है। यह सुनिश्चित करना आयोग का कर्तव्य है कि प्रत्येक व्यक्ति के मौलिक अधिकार से चुनाव लड़ने और मतदान करने के बिना किसी डर या भय के सुरक्षित रहें। तभी हम वास्तव में लोकतंत्र के सिद्धांतों को कायम रख सकते हैं। निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित कर सकते हैं। 1.33 करोड़ लोग करेंगे मतदान राज्य में इस समय 13937 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें चुनाव हो रहे हैं। 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में कुल 1 करोड़ 33 लाख मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव में 96 हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। चुनाव तक सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा मतदान के दिन पूरे पंजाब में छुट्टी घोषित की गई है।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट खाली घोषित:MLA गोगी के निधन के बाद हुई, 6 महीने के अंदर होंगे चुनाव
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट खाली घोषित:MLA गोगी के निधन के बाद हुई, 6 महीने के अंदर होंगे चुनाव पंजाब विधानसभा ने लुधियाना पश्चिम सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही उपचुनाव करवाए जाएंगे। सरकार बनने के बाद छठी सीट पर चुनाव होंगे। इससे पहले पार्टी ने जालंधर सीट जीती थी। इसके बाद गिद्दड़बाहा, होशियारपुर और डेरा बाबा नानक सीट पर पार्टी के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। 10 जनवरी की रात हुई थी विधायक गोगी की मौत लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की पिछले शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फाजिल्का में सट्टा कारोबारियों पर पुलिस का एक्शन:10 लोगों पर केस, 5 गिरफ्तार, 7 साल की हो सकती है सजा
फाजिल्का में सट्टा कारोबारियों पर पुलिस का एक्शन:10 लोगों पर केस, 5 गिरफ्तार, 7 साल की हो सकती है सजा पंजाब के फाजिल्का सिटी थाना पुलिस ने दड़ा सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिटी थाना एसएचओ लेखराज के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुल्तानी चुंगी के पास खाली जगह पर सट्टा लगाने की तैयारी कर रहे हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। पांच आरोपियों को सट्टे की पर्चियों और नकदी के साथ पकड़ा गया। आरोपियों में जगंबर सिंह, संदीप, करण, राकेश कुमार और साजन शामिल हैं। इसके अलावा बड़े सट्टा कारोबारी विक्की गांधी, जगदीश सिंह, प्रिंस मक्कड़, करण सिंह और बलकार सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर पहले से केस पुलिस के मुताबिक इन सभी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। नए कानून के तहत इन आरोपियों को एक से सात साल तक की सजा हो सकती है। एसएचओ ने कहा कि सट्टा लगाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।