आगरा में युवक ने भाई की साली की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। बुधवार सुबह बाइक से युवक लड़की के घर पहुंचा। बाइक से उतरते ही सास से लड़की के बारे में पूछा। जवाब में सास ने कहा- बेटी कहीं गई हुई है, लेकिन थोड़ी देर बाद लड़की आ गई। लड़के ने उसका हाथ पकड़कर लिया। तमंचा सटाकर जबरन उसे कमरे में ले गया। कमरा अंदर से बंद कर भी लिया। 15 मिनट तक लड़की से बात की। इसके बाद तमंचे से लड़की के सिर में गोली मार दी, फिर खुद की कनपटी में भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा गया। देखा तो दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। जब तक अस्पताल ले जाते, दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की से एकतरफा प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन घरवाले खिलाफ थे। पूरी वारदात सुबह 11 बजे थाना एत्मादपुर रहन कला गांव में हुई। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए… बाइक से पहुंचा, मां से लड़की के बारे में पूछा
लड़की ज्योति गांव रहन कला की और लड़का दीपक टूंडला का रहने वाला का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, दीपक सुबह 10 बजे लड़की के घर पहुंचा। वहां लड़की की मां और भाभी मौजूद थीं। लड़की कहीं गई हुई थी। दीपक ने लड़की की मां से पूछा कि ज्योति कहां गई है? मां ने कहा- यहीं कहीं गई होगी। इसके बाद लड़की की भाभी ने चाय बनाई। आरोपी ने चाय पी। करीब 1 घंटे बाद ज्योति घर आ गई। चिल्लाओगी तो गोली मार दूंगा…
दीपक ने लड़की हाथ पकड़कर लिया। जब मां और भाभी ने इसका विरोध किया तो उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी लड़की की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। कहा- चिल्लाओगी तो गोली मार दूंगा। लड़की को जबरन कमरे में ले गया। वहां पर लड़की से कमरे में 15 मिनट तक बात की। इसके बाद पहले लड़की, फिर खुद को गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। करीब 12 बजे पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। खबर अपडेट की जा रही है…. आगरा में युवक ने भाई की साली की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। बुधवार सुबह बाइक से युवक लड़की के घर पहुंचा। बाइक से उतरते ही सास से लड़की के बारे में पूछा। जवाब में सास ने कहा- बेटी कहीं गई हुई है, लेकिन थोड़ी देर बाद लड़की आ गई। लड़के ने उसका हाथ पकड़कर लिया। तमंचा सटाकर जबरन उसे कमरे में ले गया। कमरा अंदर से बंद कर भी लिया। 15 मिनट तक लड़की से बात की। इसके बाद तमंचे से लड़की के सिर में गोली मार दी, फिर खुद की कनपटी में भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा गया। देखा तो दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। जब तक अस्पताल ले जाते, दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की से एकतरफा प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन घरवाले खिलाफ थे। पूरी वारदात सुबह 11 बजे थाना एत्मादपुर रहन कला गांव में हुई। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए… बाइक से पहुंचा, मां से लड़की के बारे में पूछा
लड़की ज्योति गांव रहन कला की और लड़का दीपक टूंडला का रहने वाला का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, दीपक सुबह 10 बजे लड़की के घर पहुंचा। वहां लड़की की मां और भाभी मौजूद थीं। लड़की कहीं गई हुई थी। दीपक ने लड़की की मां से पूछा कि ज्योति कहां गई है? मां ने कहा- यहीं कहीं गई होगी। इसके बाद लड़की की भाभी ने चाय बनाई। आरोपी ने चाय पी। करीब 1 घंटे बाद ज्योति घर आ गई। चिल्लाओगी तो गोली मार दूंगा…
दीपक ने लड़की हाथ पकड़कर लिया। जब मां और भाभी ने इसका विरोध किया तो उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी लड़की की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। कहा- चिल्लाओगी तो गोली मार दूंगा। लड़की को जबरन कमरे में ले गया। वहां पर लड़की से कमरे में 15 मिनट तक बात की। इसके बाद पहले लड़की, फिर खुद को गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। करीब 12 बजे पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। खबर अपडेट की जा रही है…. उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
भाई की साली की हत्याकर खुद को मारी गोली:आगरा में तमंचा सटाकर कमरे ले गया; 15 मिनट बात, फिर कनपटी में मारी गोली
