अंबाला नगर निगम के उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार सैलजा सचदेवा नई मेयर बन गई हैं। उन्होंने कांग्रेस की अमीषा चावला को 20 हजार 487 से ज्यादा वोटों से हराया। सैलजा को 40 हजार 620 और अमीषा को 20 हजार 133 वोट मिले। यहां यही 2 उम्मीदवार थे। तीसरे नंबर पर NOTA को 808 वोट मिले। इससे पहले यहां हरियाणा जनचेतना पार्टी की मेयर थीं। हालांकि विधानसभा चुनाव में वह भाजपा में शामिल हो गईं और अब कालका से विधायक हैं। वहीं अंबाला सदर नगर परिषद चुनाव में भी भाजपा की स्वर्ण कौर जीत गईं। उन्हें 58 हजार 891 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय मनदीप कौर बब्याल को 31 हजार 968 वोटों से हराया। तीसरे नंबर पर NOTA को 2684 वोट मिले। वहीं परिषद के मेंबर चुनाव में भी भाजपा ने 35 में से 29 वार्डों में जीत हासिल की। बाकी 6 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते। इस जीत के बाद अनिल विज ने कहा कि अंबाला नगर परिषद चुनाव में छावनी की जनता ने मुझे मेरी मेहनत का इनाम दिया है। इससे पहले जो पिछला विधानसभा चुनाव था उसमें कुछ गद्दारों ने षड्यंत्र किया था। लेकिन उसके बावजूद यहां से जीतकर एक उदाहरण पेश किया। उन्होंने आगे कहा कि हमें आज जो जीत मिली है वो पीएम मोदी के नाम पर मिली है। विपक्षी पार्टियां जिसमें हुड्डा भी शामिल है, उनका चेहरा जनता ने देख लिया है। अंबाला निगम और परिषद की मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग पढ़ें…. अंबाला नगर निगम के उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार सैलजा सचदेवा नई मेयर बन गई हैं। उन्होंने कांग्रेस की अमीषा चावला को 20 हजार 487 से ज्यादा वोटों से हराया। सैलजा को 40 हजार 620 और अमीषा को 20 हजार 133 वोट मिले। यहां यही 2 उम्मीदवार थे। तीसरे नंबर पर NOTA को 808 वोट मिले। इससे पहले यहां हरियाणा जनचेतना पार्टी की मेयर थीं। हालांकि विधानसभा चुनाव में वह भाजपा में शामिल हो गईं और अब कालका से विधायक हैं। वहीं अंबाला सदर नगर परिषद चुनाव में भी भाजपा की स्वर्ण कौर जीत गईं। उन्हें 58 हजार 891 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय मनदीप कौर बब्याल को 31 हजार 968 वोटों से हराया। तीसरे नंबर पर NOTA को 2684 वोट मिले। वहीं परिषद के मेंबर चुनाव में भी भाजपा ने 35 में से 29 वार्डों में जीत हासिल की। बाकी 6 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते। इस जीत के बाद अनिल विज ने कहा कि अंबाला नगर परिषद चुनाव में छावनी की जनता ने मुझे मेरी मेहनत का इनाम दिया है। इससे पहले जो पिछला विधानसभा चुनाव था उसमें कुछ गद्दारों ने षड्यंत्र किया था। लेकिन उसके बावजूद यहां से जीतकर एक उदाहरण पेश किया। उन्होंने आगे कहा कि हमें आज जो जीत मिली है वो पीएम मोदी के नाम पर मिली है। विपक्षी पार्टियां जिसमें हुड्डा भी शामिल है, उनका चेहरा जनता ने देख लिया है। अंबाला निगम और परिषद की मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग पढ़ें…. हरियाणा | दैनिक भास्कर
