भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर ने बच्ची को रौंदा, मौत:गोंडा में सड़क पार कर रही थी, मां बोली- गाड़ी में एक आदमी था

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर ने बच्ची को रौंदा, मौत:गोंडा में सड़क पार कर रही थी, मां बोली- गाड़ी में एक आदमी था

गोंडा के करनैलगंज में भाजपा विधायक बावन सिंह की गाड़ी से कुचलकर 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के वक्त गाड़ी में विधायक मौजूद नहीं थे। ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्ची के घर वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। कुछ देर बाद पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे भी पहाड़ापुर चौकी पहुंच गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में मुकदमा दर्ज कर रही है। मामला कटरा बाजार थाना क्षेत्र का है। वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे
विधायक की गाड़ी चला शख्स दयाराम पुरवा में एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी समय गांव में रहने वाले राजेश कुमार यादव की 4 साल की बेटी करिश्मा घर से बाहर पानी लेने आई थी। करिश्मा जब सड़क पार कर रही थी, तभी समय तेज रफ्तार कार उस पर चढ़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। इसी बीच मौका पाकर ड्राइवर फरार हो गया। पिता राजेश कुमार ने बताया- मेरी बेटी नल से पानी लेकर आ रही थी। एक कार पहुंची और बिटिया कार के नीचे दब गई। किसकी फॉर्च्यूनर थी, यह नहीं पता। लोग कह रहे हैं विधायक जी की है। बच्ची की मां मनीषा ने बताया- एक मोटा व्यक्ति गाड़ी चला रहा था। उसे मैंने देखा है। मेरी मेरी बिटिया गाड़ी के पास पड़ी थी। जैसे मैं बाहर आई, बिटिया को गोद में उठाया, वैसे ही वह भाग गया। गाड़ी में एक आदमी था। पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे चौकी पहुंचे
हादसे के बाद बच्ची के पिता ने कटरा बाजार थाने में शिकायत दी। घटना के बाद कटरा बाजार के पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के घर वालों को सांत्वना दी। इसके बाद कार्रवाई करने की मांग को लेकर चौकी पहुंच गए। बैजनाथ दुबे ने कहा- हादसा करने वाली गाड़ी भाजपा विधायक बावन सिंह की है। वहीं कटरा बाजार थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस फॉरच्यूनर गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है, उसको कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब जानिए विधायक बावन सिंह का राजनीतिक करियर गोंडा जिले के कटरा बाजार विधानसभा सीट से बावन सिंह (64) भाजपा विधायक हैं। ग्रेजुएशन तक पढ़ाई भी की है। अपने क्षेत्र में एक्टिव भी रहते हैं। पहली बार 1995 में विधानसभा का उपचुनाव जीत कर विधायक बने थे। इसके बाद 1996 में दूसरी बार विधायक बने। 2012 में तीसरी बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। 2017 में चौथी बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बने। बेटे की गोली मारकर की गई थी हत्या
बावन सिंह 2022 में पांचवीं बार कटरा बाजार विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीते हैं। उनके दो बेटे हैं। इसमें एक बेटे गौरव सिंह की गाड़ी पार्किंग को लेकर गोली मार के हत्या कर दी गई थी। दूसरे बेटे वैभव सिंह उर्फ मोनू वर्तमान में अपने पिता की विरासत संभाले हैं। वैभव सिंह की पत्नी रिचा सिंह हलधरमऊ की ब्लॉक प्रमुख हैं। ———————- ये खबर भी पढ़ें… ‘ब्रज में मुस्लिमों की एंट्री बैन हो’, योगी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष ने खून से लिखा लेटर; बोले- ये लोग मिठाइयों पर थूकेंगे मथुरा-वृंदावन में ब्रज की होली में मुसलमानों की एंट्री बैन करने की मांग की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने CM योगी को शनिवार को खून से लेटर लिखा। जिसमें कहा- मुसलमानों की ब्रज की होली में एंट्री पर बैन लगाया जाए। ये लोग मिठाइयों पर थूक सकते हैं। आप ही हिन्दुओं के हृदय सम्राट हैं। इस मांग का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विरोध किया है। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा के करनैलगंज में भाजपा विधायक बावन सिंह की गाड़ी से कुचलकर 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के वक्त गाड़ी में विधायक मौजूद नहीं थे। ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्ची के घर वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। कुछ देर बाद पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे भी पहाड़ापुर चौकी पहुंच गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में मुकदमा दर्ज कर रही है। मामला कटरा बाजार थाना क्षेत्र का है। वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे
विधायक की गाड़ी चला शख्स दयाराम पुरवा में एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी समय गांव में रहने वाले राजेश कुमार यादव की 4 साल की बेटी करिश्मा घर से बाहर पानी लेने आई थी। करिश्मा जब सड़क पार कर रही थी, तभी समय तेज रफ्तार कार उस पर चढ़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। इसी बीच मौका पाकर ड्राइवर फरार हो गया। पिता राजेश कुमार ने बताया- मेरी बेटी नल से पानी लेकर आ रही थी। एक कार पहुंची और बिटिया कार के नीचे दब गई। किसकी फॉर्च्यूनर थी, यह नहीं पता। लोग कह रहे हैं विधायक जी की है। बच्ची की मां मनीषा ने बताया- एक मोटा व्यक्ति गाड़ी चला रहा था। उसे मैंने देखा है। मेरी मेरी बिटिया गाड़ी के पास पड़ी थी। जैसे मैं बाहर आई, बिटिया को गोद में उठाया, वैसे ही वह भाग गया। गाड़ी में एक आदमी था। पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे चौकी पहुंचे
हादसे के बाद बच्ची के पिता ने कटरा बाजार थाने में शिकायत दी। घटना के बाद कटरा बाजार के पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के घर वालों को सांत्वना दी। इसके बाद कार्रवाई करने की मांग को लेकर चौकी पहुंच गए। बैजनाथ दुबे ने कहा- हादसा करने वाली गाड़ी भाजपा विधायक बावन सिंह की है। वहीं कटरा बाजार थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस फॉरच्यूनर गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है, उसको कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब जानिए विधायक बावन सिंह का राजनीतिक करियर गोंडा जिले के कटरा बाजार विधानसभा सीट से बावन सिंह (64) भाजपा विधायक हैं। ग्रेजुएशन तक पढ़ाई भी की है। अपने क्षेत्र में एक्टिव भी रहते हैं। पहली बार 1995 में विधानसभा का उपचुनाव जीत कर विधायक बने थे। इसके बाद 1996 में दूसरी बार विधायक बने। 2012 में तीसरी बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। 2017 में चौथी बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बने। बेटे की गोली मारकर की गई थी हत्या
बावन सिंह 2022 में पांचवीं बार कटरा बाजार विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीते हैं। उनके दो बेटे हैं। इसमें एक बेटे गौरव सिंह की गाड़ी पार्किंग को लेकर गोली मार के हत्या कर दी गई थी। दूसरे बेटे वैभव सिंह उर्फ मोनू वर्तमान में अपने पिता की विरासत संभाले हैं। वैभव सिंह की पत्नी रिचा सिंह हलधरमऊ की ब्लॉक प्रमुख हैं। ———————- ये खबर भी पढ़ें… ‘ब्रज में मुस्लिमों की एंट्री बैन हो’, योगी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष ने खून से लिखा लेटर; बोले- ये लोग मिठाइयों पर थूकेंगे मथुरा-वृंदावन में ब्रज की होली में मुसलमानों की एंट्री बैन करने की मांग की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने CM योगी को शनिवार को खून से लेटर लिखा। जिसमें कहा- मुसलमानों की ब्रज की होली में एंट्री पर बैन लगाया जाए। ये लोग मिठाइयों पर थूक सकते हैं। आप ही हिन्दुओं के हृदय सम्राट हैं। इस मांग का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विरोध किया है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर