भिवानी की युवती से चंडीगढ़ में रेप:जींद के युवक ने धमकाकर की शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला

भिवानी की युवती से चंडीगढ़ में रेप:जींद के युवक ने धमकाकर की शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला

भिवानी की एक युवती का जींद के युवक ने पहले पीछा किया, फिर बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ लेकर गया। जहां होटल में जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया। वहीं, बाद में ब्लैकमेल करके शादी की और दहेज के लिए प्रताड़ित करना आरंभ कर दिया। मारपीट करके विवाहिता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में वह जींद के रहने वाले अपने मामा के घर गई थी। इसी दौरान जब वह बाजार में अकेली थी तो जींद एरिया निवासी रवि नामक युवक उसके पास आया और दोस्ती करने के लिए कहने लगा। एतराज जताया तो वह चला गया। इसके बाद उसने पीछा करना शुरू कर दिया। चंडीगढ़ के होटल में किया दुष्कर्म पीड़िता ने कहा 3 अप्रैल 2019 को वह अपने मामा के यहां से भिवानी आने के लिए बस स्टैंड पर गई तो वहां पर आरोपी रवि मिला। जो उसे बहला फुसलाकर चंडीगढ़ ले गया। जहां पर एक होटल में ले जाकर जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिस कारण वह बेसुध हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब होश आया तो उसकी हरकतों पर एतराज किया तो आरोपी ने धमकी दी कि उसके साथ शादी नहीं की तो बदनाम कर दूंगा। जिस कारण वह डर गई और चंडीगढ़ के मंदिर में 3 अप्रैल 2019 को शादी की। शादी के बाद दहेज के लिए किया प्रताड़ित
उसने बताया कि शादी के 3 दिन बाद आरोपी युवक अपने घर ले आया। इसके बाद पीड़िता ने उसके बाद आरोपी को पति मानकर उसके साथ रहने लगी। इसके बाद पीड़िता की मां से बात कराई, जिस पर मां ने कहा कि वे धूमधाम से शादी करेंगे। इसके बाद 7 मई 2019 को उसके मायके वालों ने विदाई के समय काफी खर्च किया। पीड़िता ने कहा कि विदाई के 2 महीने तो ससुराल वाले ठीक-ठाक रहने लगे, लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर तंग करना आरंभ कर दिया। पति बोला- 3 लाख के लिए की थी शादी
उसके पति ने कहा कि उसने सरकार से अंतरजातीय विवाह के तहत मिलने वाले 3 लाख रुपए के लिए शादी की थी। यदि मेरे साथ रहना चाहती है तो मोटरसाइकिल व दहेज का सामान लेकर आ। जब सास-ससुर को यह बताया तो उन्होंने उसके पति रवि को ही ठीक ठहराया। उसकी सास ने 2 जोड़ी सोने की बालियां, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, ससुर ने सोने की अंगूठी मांगी। दहेज के लिए ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने कहा कि जब यह बात अपनी मां को बताई तो उन्होंने दहेज का सामान दे दिया। 31 अगस्त 2020 को उसने एक लड़की को जन्म दिया। बेटी के छुछक में ससुराल वालों की मांग अनुसार काफी सामान दिया। इसको लेकर सुसराल वालों ने तंग करना आरंभ कर दिया और जाति सूचक शब्द कहे। जेवरात व 2 लाख रुपए मांगे
पीड़िता ने शिकायत में कहा कि रक्षा बंधन पर जब दोनों ननद घर आई तो उन्होंने 2 लाख रुपए व कीमती जेवर मांगे। अगर नहीं लेकर आती है तो तेरे लिए दूसरी लड़की देख रही हैं। उसका पति किसी दूसरी लड़की के साथ फोन पर देर रात तक बातें करता है और तलाक देने की धमकी देता है। 20 जुलाई 2023 को उसके पति ने सास, ससुर व ननदों के कहे अनुसार मारपीट करके घर से निकाल दिया। जिसके बाद नरवाना थाने में शिकायत दी। जिसके बाद उसके पति ने गलती मानी और भविष्य में ऐसा ना करने का आश्वासन दिया। इसके बाद 2 सितंबर 2023 को फिर मारपीट की। जिसकी फिर से शिकायत दी। जिसके बाद उसके पति ने लिखित में दिया कि वह किसी औरत से नाजायज संबंध नहीं रहेगा और मारपीट नहीं करेगा। मारपीट करके घर से निकाला
पीड़िता ने कहा कि 26 मार्च 2024 को उसका पति दिल्ली से आया ससुराल वालों के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि अपने घर से कीमती जेवर व 2 लाख रुपए लेकर आ। 3 साल की बेटी को भी छीन लिया। उसके मायके वालों ने दो-तीन बार पंचायत की, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। 2 अप्रैल 2024 को भिवानी एसपी को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया तो आरोपी घर बसाने के लिए राजी हो गई। जिसके बाद पीड़िता 25 अगस्त 2024 को ससुराल गई तो उसे घर में घुसने नहीं दिया और गेट बंद करके गाली-गलौज किया। इसके बाद डायल 112 को शिकायत दी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब एसपी को दी शिकायत के आधार पर भिवानी के महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। भिवानी की एक युवती का जींद के युवक ने पहले पीछा किया, फिर बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ लेकर गया। जहां होटल में जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया। वहीं, बाद में ब्लैकमेल करके शादी की और दहेज के लिए प्रताड़ित करना आरंभ कर दिया। मारपीट करके विवाहिता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में वह जींद के रहने वाले अपने मामा के घर गई थी। इसी दौरान जब वह बाजार में अकेली थी तो जींद एरिया निवासी रवि नामक युवक उसके पास आया और दोस्ती करने के लिए कहने लगा। एतराज जताया तो वह चला गया। इसके बाद उसने पीछा करना शुरू कर दिया। चंडीगढ़ के होटल में किया दुष्कर्म पीड़िता ने कहा 3 अप्रैल 2019 को वह अपने मामा के यहां से भिवानी आने के लिए बस स्टैंड पर गई तो वहां पर आरोपी रवि मिला। जो उसे बहला फुसलाकर चंडीगढ़ ले गया। जहां पर एक होटल में ले जाकर जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिस कारण वह बेसुध हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब होश आया तो उसकी हरकतों पर एतराज किया तो आरोपी ने धमकी दी कि उसके साथ शादी नहीं की तो बदनाम कर दूंगा। जिस कारण वह डर गई और चंडीगढ़ के मंदिर में 3 अप्रैल 2019 को शादी की। शादी के बाद दहेज के लिए किया प्रताड़ित
उसने बताया कि शादी के 3 दिन बाद आरोपी युवक अपने घर ले आया। इसके बाद पीड़िता ने उसके बाद आरोपी को पति मानकर उसके साथ रहने लगी। इसके बाद पीड़िता की मां से बात कराई, जिस पर मां ने कहा कि वे धूमधाम से शादी करेंगे। इसके बाद 7 मई 2019 को उसके मायके वालों ने विदाई के समय काफी खर्च किया। पीड़िता ने कहा कि विदाई के 2 महीने तो ससुराल वाले ठीक-ठाक रहने लगे, लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर तंग करना आरंभ कर दिया। पति बोला- 3 लाख के लिए की थी शादी
उसके पति ने कहा कि उसने सरकार से अंतरजातीय विवाह के तहत मिलने वाले 3 लाख रुपए के लिए शादी की थी। यदि मेरे साथ रहना चाहती है तो मोटरसाइकिल व दहेज का सामान लेकर आ। जब सास-ससुर को यह बताया तो उन्होंने उसके पति रवि को ही ठीक ठहराया। उसकी सास ने 2 जोड़ी सोने की बालियां, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, ससुर ने सोने की अंगूठी मांगी। दहेज के लिए ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने कहा कि जब यह बात अपनी मां को बताई तो उन्होंने दहेज का सामान दे दिया। 31 अगस्त 2020 को उसने एक लड़की को जन्म दिया। बेटी के छुछक में ससुराल वालों की मांग अनुसार काफी सामान दिया। इसको लेकर सुसराल वालों ने तंग करना आरंभ कर दिया और जाति सूचक शब्द कहे। जेवरात व 2 लाख रुपए मांगे
पीड़िता ने शिकायत में कहा कि रक्षा बंधन पर जब दोनों ननद घर आई तो उन्होंने 2 लाख रुपए व कीमती जेवर मांगे। अगर नहीं लेकर आती है तो तेरे लिए दूसरी लड़की देख रही हैं। उसका पति किसी दूसरी लड़की के साथ फोन पर देर रात तक बातें करता है और तलाक देने की धमकी देता है। 20 जुलाई 2023 को उसके पति ने सास, ससुर व ननदों के कहे अनुसार मारपीट करके घर से निकाल दिया। जिसके बाद नरवाना थाने में शिकायत दी। जिसके बाद उसके पति ने गलती मानी और भविष्य में ऐसा ना करने का आश्वासन दिया। इसके बाद 2 सितंबर 2023 को फिर मारपीट की। जिसकी फिर से शिकायत दी। जिसके बाद उसके पति ने लिखित में दिया कि वह किसी औरत से नाजायज संबंध नहीं रहेगा और मारपीट नहीं करेगा। मारपीट करके घर से निकाला
पीड़िता ने कहा कि 26 मार्च 2024 को उसका पति दिल्ली से आया ससुराल वालों के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि अपने घर से कीमती जेवर व 2 लाख रुपए लेकर आ। 3 साल की बेटी को भी छीन लिया। उसके मायके वालों ने दो-तीन बार पंचायत की, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। 2 अप्रैल 2024 को भिवानी एसपी को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया तो आरोपी घर बसाने के लिए राजी हो गई। जिसके बाद पीड़िता 25 अगस्त 2024 को ससुराल गई तो उसे घर में घुसने नहीं दिया और गेट बंद करके गाली-गलौज किया। इसके बाद डायल 112 को शिकायत दी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब एसपी को दी शिकायत के आधार पर भिवानी के महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर