मंडी में शनिवार को एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन युवतियां घायल हो गईं। हादसा लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड्डी के करलोन गांव में हुआ। बोलेरो को चला रही 28 वर्षीय तनु ने मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी में मुस्कान (18), काजल (19) और मीना देवी (36) सवार थीं। गाड़ी बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया गया। ये लोग गांव की तरफ जा रहे थे। डॉक्टर निखिल शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद तनु, मीना और मुस्कान को अन्य अस्पताल रेफर कर दिया। मीना देवी ने सिविल अस्पताल बैजनाथ में दम तोड़ दिया। लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने घायल काजल का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंडी में शनिवार को एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन युवतियां घायल हो गईं। हादसा लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड्डी के करलोन गांव में हुआ। बोलेरो को चला रही 28 वर्षीय तनु ने मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी में मुस्कान (18), काजल (19) और मीना देवी (36) सवार थीं। गाड़ी बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया गया। ये लोग गांव की तरफ जा रहे थे। डॉक्टर निखिल शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद तनु, मीना और मुस्कान को अन्य अस्पताल रेफर कर दिया। मीना देवी ने सिविल अस्पताल बैजनाथ में दम तोड़ दिया। लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने घायल काजल का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
