हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-003 पर मंगलवार की सुबह एक हादसा हो गया। सुबह 4 बजे रामनगर के पास बाईपास लिंक निर्माण के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने से पोकलेन मशीन दब गई। इस हादसे में मशीन चालक विक्की घायल हो गया, जिसे जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय विक्की पोकलेन मशीन से खुदाई कर रहा था। मलबे को डंपर ट्रक में भरते समय अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत चालक को मशीन से बाहर निकाला। मनमानी तरीके से कटाई करने का आरोप स्थानीय जमीन मालिक नवीन कुमार ने बताया कि कंपनी ने 90 डिग्री पर मनमानी तरीके से पहाड़ी की कटाई की है। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को कई बार चेतावनी दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पहाड़ी दरकने से उनकी निजी जमीन भी प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है। स्थानीय निवासी करण सिंह ने आरोप लगाया कि एनएच निर्माण कंपनी अवैध खनन कर रही है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार की है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-003 पर मंगलवार की सुबह एक हादसा हो गया। सुबह 4 बजे रामनगर के पास बाईपास लिंक निर्माण के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने से पोकलेन मशीन दब गई। इस हादसे में मशीन चालक विक्की घायल हो गया, जिसे जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय विक्की पोकलेन मशीन से खुदाई कर रहा था। मलबे को डंपर ट्रक में भरते समय अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत चालक को मशीन से बाहर निकाला। मनमानी तरीके से कटाई करने का आरोप स्थानीय जमीन मालिक नवीन कुमार ने बताया कि कंपनी ने 90 डिग्री पर मनमानी तरीके से पहाड़ी की कटाई की है। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को कई बार चेतावनी दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पहाड़ी दरकने से उनकी निजी जमीन भी प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है। स्थानीय निवासी करण सिंह ने आरोप लगाया कि एनएच निर्माण कंपनी अवैध खनन कर रही है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार की है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
