मंत्री के निरीक्षण के बाद भी नहीं हुई सफाई:फैजुल्लागंज में भड़के लोग; मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

मंत्री के निरीक्षण के बाद भी नहीं हुई सफाई:फैजुल्लागंज में भड़के लोग; मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ में फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में साफ-सफाई को लेकर शनिवार को प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था, लेकिन रविवार तक इलाके में सफाई नहीं हो पाई। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिला नेता गुड़िया सिंह ने बताया कि मंत्री ने जिस जगह पर निरीक्षण किया था वह से महज 100 मीटर के दायरे में ही चारों ओर गंदगी फैली है, नालियां जाम हैं और कचरे के ढेर लगे हैं। निरीक्षण सिर्फ दिखावा और नौटंकी थी। साफ-सफाई के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा और मंत्री सुरेश खन्ना की टीम सिर्फ कागज़ों में सफाई करवा रही है। ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। पार्षद के पति आधे कर्मियों से करवा रहे काम
गुड़िया सिंह ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में 90 सफाईकर्मी तैनात हैं, लेकिन पार्षद के पति की मिलीभगत से आधे सफाईकर्मी सिर्फ कागजों पर ही मौजूद हैं। जब कर्मचारी काम पर ही नहीं हैं, तो सफाई कैसे होगी? आरोप लगाया कि महिला पार्षद खुद रबर स्टैंप बनकर रह गई हैं और कैबिनेट मंत्री के निरीक्षण के दौरान भी मौके पर नहीं पहुंचीं। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की उपाध्यक्ष प्रियांका बाजपेई, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राम विलास शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद नासिर, डॉ. विशाल सिंह, गोपाल तिवारी, सूरज कश्यप, मोहम्मद यूनुस समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। लखनऊ में फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में साफ-सफाई को लेकर शनिवार को प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था, लेकिन रविवार तक इलाके में सफाई नहीं हो पाई। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिला नेता गुड़िया सिंह ने बताया कि मंत्री ने जिस जगह पर निरीक्षण किया था वह से महज 100 मीटर के दायरे में ही चारों ओर गंदगी फैली है, नालियां जाम हैं और कचरे के ढेर लगे हैं। निरीक्षण सिर्फ दिखावा और नौटंकी थी। साफ-सफाई के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा और मंत्री सुरेश खन्ना की टीम सिर्फ कागज़ों में सफाई करवा रही है। ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। पार्षद के पति आधे कर्मियों से करवा रहे काम
गुड़िया सिंह ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में 90 सफाईकर्मी तैनात हैं, लेकिन पार्षद के पति की मिलीभगत से आधे सफाईकर्मी सिर्फ कागजों पर ही मौजूद हैं। जब कर्मचारी काम पर ही नहीं हैं, तो सफाई कैसे होगी? आरोप लगाया कि महिला पार्षद खुद रबर स्टैंप बनकर रह गई हैं और कैबिनेट मंत्री के निरीक्षण के दौरान भी मौके पर नहीं पहुंचीं। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की उपाध्यक्ष प्रियांका बाजपेई, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राम विलास शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद नासिर, डॉ. विशाल सिंह, गोपाल तिवारी, सूरज कश्यप, मोहम्मद यूनुस समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर