हरियाणा के फरीदाबाद में हार्डवेयर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मेयर प्रवीण जोशी सहित कई भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। देश में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान गुर्जर ने कहा कि भाजपा समाज हित मे जुटी हुई है। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज हमारे देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। बाबा भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान निमार्ण किया उसकी बदौलत हम विकास की राह पर चल रहे हैं। आज संविधान के तहत सरकारें बनती है, कार्यपालिका, न्यायपालिका सभी संविधान के मुताबिक काम कर करती हैं। बाबा भीमराव ने एक ऐसा संविधान हमारे देश को दिया, जिसमें हर वर्ग, जाति, धर्म के उत्थान के लिए काम किया गया है। प्रतिमा की सफाई की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के उपलक्ष्य में हार्डवेयर चौक स्थित प्रतिमा की पहले सफाई की गई। जिसके बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष फरीदाबाद पंकज पूजन रामपाल और बल्लभगढ़ से भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल छोकर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। जिला में चला सफाई अभियान डॉ. भीमराव अंबेडकर की 143वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत मोटूका, ब्लॉक तिगांव, ग्राम पंचायत दयालपुर ब्लॉक बल्लभगढ़, ग्राम सचिवालय, ग्राम पंचायत सीकरी ब्लॉक बल्लभगढ़, तहसील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें गांव के प्रतिनिधियों ने सफाई अभियान चलाकर गांव की सफाई की। हरियाणा के फरीदाबाद में हार्डवेयर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मेयर प्रवीण जोशी सहित कई भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। देश में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान गुर्जर ने कहा कि भाजपा समाज हित मे जुटी हुई है। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज हमारे देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। बाबा भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान निमार्ण किया उसकी बदौलत हम विकास की राह पर चल रहे हैं। आज संविधान के तहत सरकारें बनती है, कार्यपालिका, न्यायपालिका सभी संविधान के मुताबिक काम कर करती हैं। बाबा भीमराव ने एक ऐसा संविधान हमारे देश को दिया, जिसमें हर वर्ग, जाति, धर्म के उत्थान के लिए काम किया गया है। प्रतिमा की सफाई की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के उपलक्ष्य में हार्डवेयर चौक स्थित प्रतिमा की पहले सफाई की गई। जिसके बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष फरीदाबाद पंकज पूजन रामपाल और बल्लभगढ़ से भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल छोकर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। जिला में चला सफाई अभियान डॉ. भीमराव अंबेडकर की 143वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत मोटूका, ब्लॉक तिगांव, ग्राम पंचायत दयालपुर ब्लॉक बल्लभगढ़, ग्राम सचिवालय, ग्राम पंचायत सीकरी ब्लॉक बल्लभगढ़, तहसील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें गांव के प्रतिनिधियों ने सफाई अभियान चलाकर गांव की सफाई की। हरियाणा | दैनिक भास्कर
