मजदूरी के रुपए मांगने पर एक गर्भवती महिला को उसके ही ठेकेदार ने बेरहमी से लात मारकर घायल कर दिया, जिससे उसके गर्भ में पल रही 5 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना थाना जमालपुर के अधीन इलाके में हुई है। पीड़िता माया पत्नी सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करती है। आरोप है कि उसने कई दिनों की मजदूरी बकाया होने पर ठेकेदार से पैसे मांगे। इस पर ठेकेदार भड़क गया और उसके साथ बहसबाजी करने लगा। इसी दौरान बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि महिला के पेट पर लात मारी गई। घटना के तुरंत बाद माया की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया। इसके साथी डॉक्टर ने बताया कि महिला के पेट में लड़की थी जिसकी मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस में शिशु के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मजदूरी के रुपए मांगने पर एक गर्भवती महिला को उसके ही ठेकेदार ने बेरहमी से लात मारकर घायल कर दिया, जिससे उसके गर्भ में पल रही 5 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना थाना जमालपुर के अधीन इलाके में हुई है। पीड़िता माया पत्नी सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करती है। आरोप है कि उसने कई दिनों की मजदूरी बकाया होने पर ठेकेदार से पैसे मांगे। इस पर ठेकेदार भड़क गया और उसके साथ बहसबाजी करने लगा। इसी दौरान बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि महिला के पेट पर लात मारी गई। घटना के तुरंत बाद माया की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया। इसके साथी डॉक्टर ने बताया कि महिला के पेट में लड़की थी जिसकी मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस में शिशु के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई, देशभर के 1100 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई, देशभर के 1100 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम भास्कर न्यूज | जालंधर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित 53वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के 25 संभागों से हैंडबॉल अंडर-14 और 17 बालक वर्ग तथा मुक्केबाजी अंडर-14, 17 व 19 बालक वर्ग के 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि दलजीत सिंह (आईआरएस), सहायक कमिश्नर जीएसटी ऑडिट सर्कल जालंधर एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ने शिरकत की। गणमान्य व्यक्तियों में वीके कौल निदेशक खेल विभाग लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रमुख रहे। दलजीत सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को बढ़ावा देती है, बल्कि हमारे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्त्वपूर्ण मंच भी प्रदान करती है। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पंजाब का पारंपरिक लोकनृत्य सम्मी मुख्य आकर्षण रहा। नृत्य का सभी दर्शकों ने पूर्ण आनंद उठाया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने मुक्केबाजी और हैंडबॉल की विभिन्न खेल श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। हैंडबॉल अंडर 14 और 17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबलों में हैदराबाद देहरादून को तथा गुरुग्राम पटना को हराकर राष्ट्रीय विजेता बने। मुक्केबाजी बालक वर्ग प्रतियोगिता में गुरुग्राम संभाग के मुक्केबाजों ने अपने बल, फूर्ती और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। प्राचार्य करमबीर सिंह ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सहयोग से खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं प्रदान कीं।

बरनाला में किसानों ने बैंक अधिकारियों को लौटाया:किसान के घर पर कब्जा लेने पहुंचे थे, किसान यूनियन उग्राहां ने किया विरोध
बरनाला में किसानों ने बैंक अधिकारियों को लौटाया:किसान के घर पर कब्जा लेने पहुंचे थे, किसान यूनियन उग्राहां ने किया विरोध बरनाला के महल कलां गांव में निजी बैंक द्वारा एक किसान के घर पर कब्जा करने का वारंट लेकर पहुंचने बैंक अधिकारियों का भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा कड़ा विरोध किया गया। जिसके चलते बैंक अधिकारियों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। किसान नेता जरनैल सिंह बदरा, बुकन सिंह, भगत सिंह छन्ना और जज सिंह गहल ने कहा कि गांव के भूमिहीन किसान सुखविंदर सिंह ने 7 जुलाई 2018 को पंजाब नेशनल बैंक से 10 लाख का कर्ज लिया था। जिसमें से पीएनबी ने दो लाख रुपए एडवांस किस्तों के लिए रख लिए और 8 लाख रुपए सुखविंदर सिंह को भैंस खरीदने के लिए दे दिए। किसान नहीं भर सका किस्त सुखविंदर सिंह ने करीब दो लाख की किस्त भी भरीं। लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से किस्तें टूट गईं और कर्ज बढ़ गया। जिसके चलते आज पीएनबी के अधिकारी सुखविंदर सिंह के घर के कब्जा वारंट लेकर आए। जिसका बीकेयू उगराहां द्वारा विरोध किया गया। जिसके चलते बैंक अधिकारियों को बिना कब्जा लिए खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में पीड़ित किसान के घर की कुर्की व कब्जा नहीं होने देंगे। इस मौके पर नेताओं ने सरकार व बैंक से उक्त किसान का कर्ज माफ करने की मांग की है।

पंजाब-हरियाणा जल विवाद के बीच कैप्टन नड्डा से मिले:राष्ट्रीय सुरक्षा व पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा; पत्नी ने की थी प्रेस कांफ्रेंस
पंजाब-हरियाणा जल विवाद के बीच कैप्टन नड्डा से मिले:राष्ट्रीय सुरक्षा व पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा; पत्नी ने की थी प्रेस कांफ्रेंस पंजाब और हरियाणा में चल रहे पानी विवाद के बीच पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान से मुलाकात की है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी। इसमें उन्होंने लिखा है कि नड्डा से मुलाकात की है। राष्ट्रीय सुरक्षा व पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।इससे पहले उन्होंने कल कहा था कि पंजाब में रह रहा प्रत्येक कश्मीरी उनके अपने बच्चों जैसा है। वहीं, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री परनीत कौर ने आज सुबह प्रेस कांफ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब से एक भी बूंद पानी की बूंद दूसरे राज्य से बाहर नहीं जाने देंगे। उन्होंने इस दिक्कत के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि वह मीटिंग में उचित तरीके से अपना पक्ष रख नहीं पाए। इसके चलते यह हालात बने हुए है। खुद मंडी पहुंचकर धान का लिया था जायजा
कैप्टन अमरिंदर सिंह काफी समय से एक्टिव राजनीति से दूरी बनाकर चल रहे हैं। हालांकि जब गत वर्ष पंजाब की मंडियों में धान की उचित तरीके से लिफ्टिंग न होने के मामले पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने उठाया था, तो वह अचानक एक्टिव हो गए थे।
उन्होंने खन्ना मंडी में जाकर धान की खरीद व लिफ्टिंग का जायजा लिया था। इसके बाद इस मामले में बैकफुट पर चली बीजेपी हमलावर हुई थी। बीजेपी नेताओं ने गवर्नर से मुलाकात की थी। साथ ही इस मामले को निपटाने में सहयोग किया था।