मथुरा में साइबर ठग ने DM के नाम और फोटो से वॉट्सऐप अकाउंट बनाया। ठगी की कोशिश की। लोगों को मैसेज कर रुपए मांगे। इस करतूत की जानकारी जब DM को हुई तो उन्होंने रुपए मांगने के मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लोगों से इस तरह के मैसेज के झांसे में न आने और सावधान रहने की अपील की है। साइबर ठग ने इंटरनेशनल नंबर +8562098330804 पर DM चंद्र प्रकाश सिंह का नाम लिखा। DM की फोटो लगा दी। इसके बाद लोगों को मैसेज करना शुरू किया। ठग ने मनोज नाम के व्यक्ति को मैसेज किया। यह सभी मैसेज इंग्लिश में किए, जिससे किसी को शक न हो। ठग और मनोज की बातचीत ठग : हैलो मनोज, आप कैसे हैं? इस समय कहां हैं?
मनोज : सर, मैं अपने ऑफिस में हूं।
ठग : बहुत अच्छा, मुझे आपसे कुछ काम था, प्लीज संभव हो तो कर दीजिए।
मनोज : प्लीज निर्देश दें।
ठग : प्रोजेक्ट से जुड़ा एक जरूरी लेनदेन है। मैं इस समय मीटिंग में व्यस्त हूं। शाम तक वापस करेंगे। धन्यवाद। DM ने की पुलिस से शिकायत
DM चंद्र प्रकाश सिंह को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस तरह के झांसे में न आने की अपील की। साथ ही DM ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। DM ने बताया कि वह इसकी शिकायत कर रहे हैं और FIR भी कराएंगे। —————– ये खबर भी पढ़िए- यमुना में नहा रहीं 6 बहनों की डूबने से मौत: आगरा में एक-दूसरे को बचाने में गई जान, नहाते हुए रील बना रही थीं आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 बहनों की डूबने से मौत हो गई। जिस जगह ये हादसा हुआ, उससे उनका घर सिर्फ 800 मीटर दूर है। डूबने से पहले 6 बहनें मोबाइल पर रील बना रही थीं। यह वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। 6 बहनों से पहले उन्हीं के परिवार के 4 चचेरे भाई यमुना नदी पर नहाने गए थे। भाइयों ने डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया, मगर वह भी डूबने लगे, तो बहनों का हाथ छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर… मथुरा में साइबर ठग ने DM के नाम और फोटो से वॉट्सऐप अकाउंट बनाया। ठगी की कोशिश की। लोगों को मैसेज कर रुपए मांगे। इस करतूत की जानकारी जब DM को हुई तो उन्होंने रुपए मांगने के मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लोगों से इस तरह के मैसेज के झांसे में न आने और सावधान रहने की अपील की है। साइबर ठग ने इंटरनेशनल नंबर +8562098330804 पर DM चंद्र प्रकाश सिंह का नाम लिखा। DM की फोटो लगा दी। इसके बाद लोगों को मैसेज करना शुरू किया। ठग ने मनोज नाम के व्यक्ति को मैसेज किया। यह सभी मैसेज इंग्लिश में किए, जिससे किसी को शक न हो। ठग और मनोज की बातचीत ठग : हैलो मनोज, आप कैसे हैं? इस समय कहां हैं?
मनोज : सर, मैं अपने ऑफिस में हूं।
ठग : बहुत अच्छा, मुझे आपसे कुछ काम था, प्लीज संभव हो तो कर दीजिए।
मनोज : प्लीज निर्देश दें।
ठग : प्रोजेक्ट से जुड़ा एक जरूरी लेनदेन है। मैं इस समय मीटिंग में व्यस्त हूं। शाम तक वापस करेंगे। धन्यवाद। DM ने की पुलिस से शिकायत
DM चंद्र प्रकाश सिंह को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस तरह के झांसे में न आने की अपील की। साथ ही DM ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। DM ने बताया कि वह इसकी शिकायत कर रहे हैं और FIR भी कराएंगे। —————– ये खबर भी पढ़िए- यमुना में नहा रहीं 6 बहनों की डूबने से मौत: आगरा में एक-दूसरे को बचाने में गई जान, नहाते हुए रील बना रही थीं आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 बहनों की डूबने से मौत हो गई। जिस जगह ये हादसा हुआ, उससे उनका घर सिर्फ 800 मीटर दूर है। डूबने से पहले 6 बहनें मोबाइल पर रील बना रही थीं। यह वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। 6 बहनों से पहले उन्हीं के परिवार के 4 चचेरे भाई यमुना नदी पर नहाने गए थे। भाइयों ने डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया, मगर वह भी डूबने लगे, तो बहनों का हाथ छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मथुरा में DM की फोटो लगाकर ठग ने मांगे रुपए:कहा- मीटिंग में हूं, प्रोजेक्ट का लेनदेन है, शाम तक वापस करेंगे; पुलिस से शिकायत
