मनाली में तूफान में फंसे पैराग्लाइडर:डोभी से उड़े 4 पैराग्लाइडर में से 3 ने की सुरक्षित लैंडिंग, एक जंगल में फंसा

मनाली में तूफान में फंसे पैराग्लाइडर:डोभी से उड़े 4 पैराग्लाइडर में से 3 ने की सुरक्षित लैंडिंग, एक जंगल में फंसा

कुल्लू के डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर आज उड़ान भरने वाले 4 पैराग्लाइडर अचानक आए तूफान में फंस गए। प्रत्येक पैराग्लाइडर में एक पायलट और एक क्लाइंट सवार था। घटना में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। तीन पैराग्लाइडर पायलटों ने 15 मील रांगड़ी क्षेत्र में सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली। प्रत्यक्षदर्शी रविन्द्र कारवा के अनुसार, चौथा पैराग्लाइडर तराशी के जंगल में फंस गया है। पतलीकूहल थाना के एसएचओ रजत शर्मा ने स्थिति की पुष्टि की है। स्थानीय पैराग्लाइडिंग समुदाय के युवा तराशी के जंगल में फंसे पैराग्लाइडर की तलाश कर रहे हैं। सभी पैराग्लाइडर करीब आधे घंटे तक हवा में फंसे रहे। पतलीकूहल की ओर से फंसा हुआ पैराग्लाइडर देखा गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बचाव कार्य में जुटा है। कुल्लू के डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर आज उड़ान भरने वाले 4 पैराग्लाइडर अचानक आए तूफान में फंस गए। प्रत्येक पैराग्लाइडर में एक पायलट और एक क्लाइंट सवार था। घटना में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। तीन पैराग्लाइडर पायलटों ने 15 मील रांगड़ी क्षेत्र में सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली। प्रत्यक्षदर्शी रविन्द्र कारवा के अनुसार, चौथा पैराग्लाइडर तराशी के जंगल में फंस गया है। पतलीकूहल थाना के एसएचओ रजत शर्मा ने स्थिति की पुष्टि की है। स्थानीय पैराग्लाइडिंग समुदाय के युवा तराशी के जंगल में फंसे पैराग्लाइडर की तलाश कर रहे हैं। सभी पैराग्लाइडर करीब आधे घंटे तक हवा में फंसे रहे। पतलीकूहल की ओर से फंसा हुआ पैराग्लाइडर देखा गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बचाव कार्य में जुटा है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर