हरियाणा के करनाल से सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का विचार नहीं है। जिन बहनों ने सिंदूर खोया, उनके बारे में ऐसी बात करना गलत है। जांगड़ा ने कल (24 मई) भिवानी में कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग गोली का शिकार बने। पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल में थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि सांसद जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके जवाब में मनोहर लाल ने कहा- ‘’ये कोई पार्टी की बात नहीं है। उनका अपना एक विचार हो सकता है। उन्होंने अपना एक स्पष्टीकरण दिया भी है। उन्होंने कहा कि मेरा भाव ये था कि महिलाओं को भी वीरांगना बनना चाहिए। लेकिन उसे गलत संदर्भ में लिया गया। जो बहनें सिंदूर खो चुकी हैं, उनके बारे में ये कहना उचित नहीं है। गलत है। इसमें जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची, जांगड़ा ने भी खेद व्यक्त किया है। मैं मानता हूं कि इस विषय को यहां समाप्त कर देना चाहिए।’’ सांसद जांगड़ा का पूरा विवादित बयान क्या था…
शनिवार को भिवानी में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा- पहलगाम आतंकी हमले में अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग गोली का शिकार बने। पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं में वीरता की भावना पैदा करने के लिए एक बहुत बड़ी योजना (अग्निवीर) चलाई। पहलगाम हमले के बाद पूरा देश महसूस कर रहा है कि अगर मोदी देश के युवाओं को जो ट्रेनिंग देना चाहते हैं, वह ट्रेनिंग यात्रियों के पास होती तो 3 आतंकवादी 26 लोगों को नहीं मार पाते। अगर यात्रियों के हाथ में लाठी, डंडा कुछ भी होता और वे चारों तरफ से आतंकवादियों की तरफ दौड़ते, तो मैं दावा करता हूं कि शायद 5 या 6 लोगों की ही जान जाती, लेकिन तीनों आतंकवादी भी मारे जाते। करनाल के लेफ्टिनेंट की शादी के 7वें दिन हुई थी हत्या
पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। उन्हें पत्नी हिमांशी के सामने ही शादी के 7वें दिन गोली मारी गई थी। हालांकि इसके बाद पहलगाम आतंकी हमले के बदले में भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक की थी। हरियाणा के करनाल से सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का विचार नहीं है। जिन बहनों ने सिंदूर खोया, उनके बारे में ऐसी बात करना गलत है। जांगड़ा ने कल (24 मई) भिवानी में कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग गोली का शिकार बने। पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल में थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि सांसद जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके जवाब में मनोहर लाल ने कहा- ‘’ये कोई पार्टी की बात नहीं है। उनका अपना एक विचार हो सकता है। उन्होंने अपना एक स्पष्टीकरण दिया भी है। उन्होंने कहा कि मेरा भाव ये था कि महिलाओं को भी वीरांगना बनना चाहिए। लेकिन उसे गलत संदर्भ में लिया गया। जो बहनें सिंदूर खो चुकी हैं, उनके बारे में ये कहना उचित नहीं है। गलत है। इसमें जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची, जांगड़ा ने भी खेद व्यक्त किया है। मैं मानता हूं कि इस विषय को यहां समाप्त कर देना चाहिए।’’ सांसद जांगड़ा का पूरा विवादित बयान क्या था…
शनिवार को भिवानी में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा- पहलगाम आतंकी हमले में अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग गोली का शिकार बने। पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं में वीरता की भावना पैदा करने के लिए एक बहुत बड़ी योजना (अग्निवीर) चलाई। पहलगाम हमले के बाद पूरा देश महसूस कर रहा है कि अगर मोदी देश के युवाओं को जो ट्रेनिंग देना चाहते हैं, वह ट्रेनिंग यात्रियों के पास होती तो 3 आतंकवादी 26 लोगों को नहीं मार पाते। अगर यात्रियों के हाथ में लाठी, डंडा कुछ भी होता और वे चारों तरफ से आतंकवादियों की तरफ दौड़ते, तो मैं दावा करता हूं कि शायद 5 या 6 लोगों की ही जान जाती, लेकिन तीनों आतंकवादी भी मारे जाते। करनाल के लेफ्टिनेंट की शादी के 7वें दिन हुई थी हत्या
पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। उन्हें पत्नी हिमांशी के सामने ही शादी के 7वें दिन गोली मारी गई थी। हालांकि इसके बाद पहलगाम आतंकी हमले के बदले में भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक की थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
