महाकुंभ का आज 37वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 54 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। फैमिली के साथ इन दिनों लोग कार से आ रहे हैं। इस वजह से हाईवे पर लंबा जाम है। नैनी नया ब्रिज, फाफामऊ जैसे एरिया में देर रात तक कारों की 10-12 किमी लंबी लाइन लगी रही। संगम से शहर की ओर 12 से 15 किमी तक सड़कें जाम हैं। भीड़ इतनी है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। अब तक साढ़े 7 लाख मरीजों का इलाज हुआ अमेरिका-लंदन के साथ ऑस्ट्रेलिया और इजराइल के विशेषज्ञों ने महाकुंभ मेले के अस्थायी अस्पताल की सुविधाओं को देखा। रिकॉर्ड बुक में लिखा- योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज में जो कर दिखाया, वैसा दुनिया के किसी देश में संभव नहीं। महाकुंभ में साढ़े 7 लाख श्रद्धालुओं का इलाज हुआ। एम्स दिल्ली और IMS बीएचयू के डॉक्टर भी यहां तैनात हैं। यूके के कैटेनियन डेविडसन ने कहा कि इतनी शानदार चिकित्सा सुविधाएं पहली बार किसी अस्थायी अस्पताल में देखी हैं। अपने देश में भी अस्थायी अस्पतालों में इतनी बेहतर व्यवस्थाएं कभी नहीं देखीं। महाकुंभ में अब तक 4000 छोटे और 12 बड़े ऑपरेशन हुए महाकुंभ में एलोपैथी के 23 अस्पतालों में साढ़े पांच लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इसके अलावा 5 लाख से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट किए गए हैं। अब तक 4000 छोटे और 12 बड़े ऑपरेशन किए गए। वहीं, डॉ. गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज सिंह के नेतृत्व में टीम ने आयुष चिकित्सा से अब तक 2.25 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया है। संगम स्टेशन 26 और स्कूल 20 फरवरी तक बंद
भीड़ के चलते दारागंज स्थित संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इंटरमीडिएट तक के स्कूल 20 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। आज इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आखिरी दिन
महाकुंभ में 16 फरवरी से चल रहे इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आज आखिरी दिन है। इसमें लगभग 200 प्रजातियों के पक्षियों को दिखाया जा रहा है। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकते हैं। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी का भी दीदार कर सकते हैं। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी समेत अनेक प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। एक दिन पहले क्या हुआ था? महाकुंभ में सोमवार रात 8 बजे भीषण जाम लगा। संगम से फाफामऊ तक 12 किमी लंबा जाम लगा रहा। महाकुंभ से करीब 10-12 किमी तक पूरे शहर की यही स्थिति है। रोड पर कारों की लंबी लाइन दिखी। रात 8 बजे तक 1.35 करोड़ लोगों ने स्नान किया। सेक्टर-8 में दोपहर में आग लगी। श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के दो-दो पंडाल जल गए। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने संगम स्नान किया। महाकुंभ में पहली बार नगर निगम सदन की बैठक हुई। गंगा पंडाल में 8 घंटे में करीब 10 हजार लोगों ने हैंड प्रिंटिंग बनाकर इतिहास रचा। पढ़ें पूरी खबर… 10 किमी पैदल चलना पड़ेगा, VVIP पास रद्द
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। यहां से शटल बस की व्यवस्था की गई है। आगे के रास्ते पैदल चल रहे श्रद्धालुओं से भरे हैं। ऐसे में शटल बस अगर जा भी रही है, तो जाम में रेंग रही है। ट्रेन से जा रहे हैं, तो स्टेशन से लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। पार्किंग और स्टेशन से करीब 10 से 15 किमी की दूरी लोगों का पैदल तय करनी पड़ रही है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। महाकुंभ का आज 37वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 54 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। फैमिली के साथ इन दिनों लोग कार से आ रहे हैं। इस वजह से हाईवे पर लंबा जाम है। नैनी नया ब्रिज, फाफामऊ जैसे एरिया में देर रात तक कारों की 10-12 किमी लंबी लाइन लगी रही। संगम से शहर की ओर 12 से 15 किमी तक सड़कें जाम हैं। भीड़ इतनी है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। अब तक साढ़े 7 लाख मरीजों का इलाज हुआ अमेरिका-लंदन के साथ ऑस्ट्रेलिया और इजराइल के विशेषज्ञों ने महाकुंभ मेले के अस्थायी अस्पताल की सुविधाओं को देखा। रिकॉर्ड बुक में लिखा- योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज में जो कर दिखाया, वैसा दुनिया के किसी देश में संभव नहीं। महाकुंभ में साढ़े 7 लाख श्रद्धालुओं का इलाज हुआ। एम्स दिल्ली और IMS बीएचयू के डॉक्टर भी यहां तैनात हैं। यूके के कैटेनियन डेविडसन ने कहा कि इतनी शानदार चिकित्सा सुविधाएं पहली बार किसी अस्थायी अस्पताल में देखी हैं। अपने देश में भी अस्थायी अस्पतालों में इतनी बेहतर व्यवस्थाएं कभी नहीं देखीं। महाकुंभ में अब तक 4000 छोटे और 12 बड़े ऑपरेशन हुए महाकुंभ में एलोपैथी के 23 अस्पतालों में साढ़े पांच लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इसके अलावा 5 लाख से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट किए गए हैं। अब तक 4000 छोटे और 12 बड़े ऑपरेशन किए गए। वहीं, डॉ. गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज सिंह के नेतृत्व में टीम ने आयुष चिकित्सा से अब तक 2.25 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया है। संगम स्टेशन 26 और स्कूल 20 फरवरी तक बंद
भीड़ के चलते दारागंज स्थित संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इंटरमीडिएट तक के स्कूल 20 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। आज इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आखिरी दिन
महाकुंभ में 16 फरवरी से चल रहे इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आज आखिरी दिन है। इसमें लगभग 200 प्रजातियों के पक्षियों को दिखाया जा रहा है। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकते हैं। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी का भी दीदार कर सकते हैं। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी समेत अनेक प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। एक दिन पहले क्या हुआ था? महाकुंभ में सोमवार रात 8 बजे भीषण जाम लगा। संगम से फाफामऊ तक 12 किमी लंबा जाम लगा रहा। महाकुंभ से करीब 10-12 किमी तक पूरे शहर की यही स्थिति है। रोड पर कारों की लंबी लाइन दिखी। रात 8 बजे तक 1.35 करोड़ लोगों ने स्नान किया। सेक्टर-8 में दोपहर में आग लगी। श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के दो-दो पंडाल जल गए। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने संगम स्नान किया। महाकुंभ में पहली बार नगर निगम सदन की बैठक हुई। गंगा पंडाल में 8 घंटे में करीब 10 हजार लोगों ने हैंड प्रिंटिंग बनाकर इतिहास रचा। पढ़ें पूरी खबर… 10 किमी पैदल चलना पड़ेगा, VVIP पास रद्द
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। यहां से शटल बस की व्यवस्था की गई है। आगे के रास्ते पैदल चल रहे श्रद्धालुओं से भरे हैं। ऐसे में शटल बस अगर जा भी रही है, तो जाम में रेंग रही है। ट्रेन से जा रहे हैं, तो स्टेशन से लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। पार्किंग और स्टेशन से करीब 10 से 15 किमी की दूरी लोगों का पैदल तय करनी पड़ रही है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
महाकुंभ का 37वां दिन, 54 करोड़ ने स्नान किया:अब तक साढ़े 7 लाख का इलाज हुआ, 4 हजार ऑपरेशन हुए; सड़कों पर भीषण जाम
