महाकुंभ 45 दिन तक चला, 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी को शाही स्नान के साथ शुरू हुआ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन बन गया। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ इसका समापन हो गया। 45 दिनों में महाकुंभ में बहुत कुछ हुआ। 10 जनवरी से अखाड़ों की भव्य पेशवाई शुरू हुई। करतब दिखाते और मस्ती में झूमते नागा संन्यासी और अखाड़ों के संत संगम नगरी पहुंचे। महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर विवाद छिड़ा। बात इतनी बढ़ी कि उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, बाद में फिर अखाड़े में शामिल हो गईं। 28-29 जनवरी की रात मौनी अमावस्या पर भगदड़ मची। जो जमीन पर गिरा, भीड़ उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई। भगदड़ में जिन्होंने अपनों को खोया, वो रोते-बिलखते दिखे। प्रयागराज में हर दिन करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने से शहर जाम हो गया। हर एंट्री प्वाइंट पर घंटों गाड़ियां फंसी रहीं। शहर में रहने वाले लोग भी घरों में कैद होने को मजबूर रहे। महाकुंभ के 45 दिन दिन की एक झलक देखने के लिए वीडियो पर क्लिक कीजिए… महाकुंभ 45 दिन तक चला, 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी को शाही स्नान के साथ शुरू हुआ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन बन गया। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ इसका समापन हो गया। 45 दिनों में महाकुंभ में बहुत कुछ हुआ। 10 जनवरी से अखाड़ों की भव्य पेशवाई शुरू हुई। करतब दिखाते और मस्ती में झूमते नागा संन्यासी और अखाड़ों के संत संगम नगरी पहुंचे। महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर विवाद छिड़ा। बात इतनी बढ़ी कि उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, बाद में फिर अखाड़े में शामिल हो गईं। 28-29 जनवरी की रात मौनी अमावस्या पर भगदड़ मची। जो जमीन पर गिरा, भीड़ उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई। भगदड़ में जिन्होंने अपनों को खोया, वो रोते-बिलखते दिखे। प्रयागराज में हर दिन करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने से शहर जाम हो गया। हर एंट्री प्वाइंट पर घंटों गाड़ियां फंसी रहीं। शहर में रहने वाले लोग भी घरों में कैद होने को मजबूर रहे। महाकुंभ के 45 दिन दिन की एक झलक देखने के लिए वीडियो पर क्लिक कीजिए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
महाकुंभ के 45 दिन… 65 करोड़ ने लगाई डुबकी:एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने सुर्खियां बटोरीं; मौनी अमावस्या की भगदड़ ने दी तकलीफ
