महाकुंभ भेजे गए 52 नए अफसर:माघ पूर्णिमा तक STF चीफ संभालेंगे व्यवस्था, नया ट्रैफिक प्लान लागू; 44 करोड़ का आंकड़ा पार

महाकुंभ भेजे गए 52 नए अफसर:माघ पूर्णिमा तक STF चीफ संभालेंगे व्यवस्था, नया ट्रैफिक प्लान लागू; 44 करोड़ का आंकड़ा पार

महाकुंभ का आज 30वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 44.74 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 12 फरवरी को होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रयागराज में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। 10 फरवरी की रात 8 बजे से 13 फरवरी की सुबह 8 बजे तक मेले में कोई भी वाहन नहीं चलेगा। सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के वाहन चलेंगे। सीएम योगी ने सोमवार की शाम STF चीफ अमिताभ यश को विशेष विमान से प्रयागराज भेजा। 52 नए आईएएस, आईपीएस और पीसी अफसरों को तैनात किया गया है। सभी को तत्काल प्रयागराज पहुंचकर ड्यूटी जॉइन करने को कहा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंचीं थी। उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन और आरती की। इसके बाद राष्ट्रपति लेटे हनुमान मंदिर पहुंचीं और आरती की, फिर अक्षयवट धाम पहुंची और दर्शन-पूजन किया। महाकुंभ का आज 30वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 44.74 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 12 फरवरी को होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रयागराज में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। 10 फरवरी की रात 8 बजे से 13 फरवरी की सुबह 8 बजे तक मेले में कोई भी वाहन नहीं चलेगा। सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के वाहन चलेंगे। सीएम योगी ने सोमवार की शाम STF चीफ अमिताभ यश को विशेष विमान से प्रयागराज भेजा। 52 नए आईएएस, आईपीएस और पीसी अफसरों को तैनात किया गया है। सभी को तत्काल प्रयागराज पहुंचकर ड्यूटी जॉइन करने को कहा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंचीं थी। उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन और आरती की। इसके बाद राष्ट्रपति लेटे हनुमान मंदिर पहुंचीं और आरती की, फिर अक्षयवट धाम पहुंची और दर्शन-पूजन किया।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर