आज महाकुंभ का 36वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 53 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। वीकेंड पर अचानक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम लग गया। लखनऊ, कानपुर, जौनपुर के रास्तों पर भी गाड़ियों की लंबी कतार दिखी। भीड़ के दबाव के चलते संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे ने पहले 14 फरवरी, फिर 16 फरवरी तक स्टेशन को बंद रखने निर्णय लिया था। अन्य 7 स्टेशनों पर जबरदस्त भीड़ रही। मेले में अनाउंस करना पड़ा कि कुछ देर अभी स्टेशन न आएं। एयरपोर्ट पर भी लोग जमीन पर बैठे और लेटे दिखे। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ाई गई है। प्रशासन ने मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोक दी है। साथ ही सभी तरह के पास भी रद्द कर दिए हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी संगम से 10–12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। पार्किंग और स्टेशन से करीब 10 से 15 किमी की दूरी लोगों का पैदल तय करनी पड़ रही है। आज हैंड प्रिंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा
गंगा पंडाल में 8 घंटे में करीब 10 हजार लोग हैंड प्रिंटिंग बनाकर इतिहास रचेंगे। यह भी एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होगा। साल 2019 के कुंभ में यह आंकड़ा 5 हजार था। 8वीं तक के स्कूल अब 20 फरवरी तक बंद
प्रयागराज में लगातार भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी के 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी है। आज तक स्कूल बंद थे। अब इसे बढ़ा 20 फरवरी तक कर दिया गया है। BSA प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। आज इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का दूसरा दिन
महाकुंभ में इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आज दूसरा दिन है। यह 18 फरवरी तक चलेगा। इसमें करीब 200 प्रजातियों के पक्षियों को दिखाया जा रहा है। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकते हैं। 10 किमी पैदल चलना पड़ेगा, VVIP पास रद्द
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। यहां से शटल बस की व्यवस्था की गई है। आगे के रास्ते पैदल चल रहे श्रद्धालुओं से भरे हैं। ऐसे में शटल बस अगर जा भी रही है, तो जाम में रेंग रही है। ट्रेन से जा रहे हैं, तो स्टेशन से लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। पार्किंग और स्टेशन से करीब 10 से 15 किमी की दूरी लोगों का पैदल तय करनी पड़ रही है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। पूरे शहर में आज वाहनों की एंट्री बंद
महाकुंभ में भीषण जाम के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कड़े लहजे में कहा है- किसी भी स्थिति में जाम नहीं लगना चाहिए। ट्रैफिक प्लान बदला गया है। अब मेला क्षेत्र ही नहीं, पूरे शहर में वाहनों की एंट्री बैन है। सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के वाहन चलेंगे। एक दिन पहले क्या हुआ?
सीएम योगी भी रविवार को महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने हेलिकॉप्टर से शहर के बार से लेकर मेला क्षेत्र तक का जायजा लिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में डुबकी लगाई। मेले से पांच साल का एक बच्चा गायब हो गया। संगम में दो नावें टक्करा कर पलट गईं। NDRF ने डूब रहे 5 यात्रियों को बचा लिया। पढ़ें पूरी खबर… आज महाकुंभ का 36वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 53 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। वीकेंड पर अचानक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम लग गया। लखनऊ, कानपुर, जौनपुर के रास्तों पर भी गाड़ियों की लंबी कतार दिखी। भीड़ के दबाव के चलते संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे ने पहले 14 फरवरी, फिर 16 फरवरी तक स्टेशन को बंद रखने निर्णय लिया था। अन्य 7 स्टेशनों पर जबरदस्त भीड़ रही। मेले में अनाउंस करना पड़ा कि कुछ देर अभी स्टेशन न आएं। एयरपोर्ट पर भी लोग जमीन पर बैठे और लेटे दिखे। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ाई गई है। प्रशासन ने मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोक दी है। साथ ही सभी तरह के पास भी रद्द कर दिए हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी संगम से 10–12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। पार्किंग और स्टेशन से करीब 10 से 15 किमी की दूरी लोगों का पैदल तय करनी पड़ रही है। आज हैंड प्रिंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा
गंगा पंडाल में 8 घंटे में करीब 10 हजार लोग हैंड प्रिंटिंग बनाकर इतिहास रचेंगे। यह भी एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होगा। साल 2019 के कुंभ में यह आंकड़ा 5 हजार था। 8वीं तक के स्कूल अब 20 फरवरी तक बंद
प्रयागराज में लगातार भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी के 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी है। आज तक स्कूल बंद थे। अब इसे बढ़ा 20 फरवरी तक कर दिया गया है। BSA प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। आज इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का दूसरा दिन
महाकुंभ में इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आज दूसरा दिन है। यह 18 फरवरी तक चलेगा। इसमें करीब 200 प्रजातियों के पक्षियों को दिखाया जा रहा है। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकते हैं। 10 किमी पैदल चलना पड़ेगा, VVIP पास रद्द
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। यहां से शटल बस की व्यवस्था की गई है। आगे के रास्ते पैदल चल रहे श्रद्धालुओं से भरे हैं। ऐसे में शटल बस अगर जा भी रही है, तो जाम में रेंग रही है। ट्रेन से जा रहे हैं, तो स्टेशन से लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। पार्किंग और स्टेशन से करीब 10 से 15 किमी की दूरी लोगों का पैदल तय करनी पड़ रही है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। पूरे शहर में आज वाहनों की एंट्री बंद
महाकुंभ में भीषण जाम के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कड़े लहजे में कहा है- किसी भी स्थिति में जाम नहीं लगना चाहिए। ट्रैफिक प्लान बदला गया है। अब मेला क्षेत्र ही नहीं, पूरे शहर में वाहनों की एंट्री बैन है। सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के वाहन चलेंगे। एक दिन पहले क्या हुआ?
सीएम योगी भी रविवार को महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने हेलिकॉप्टर से शहर के बार से लेकर मेला क्षेत्र तक का जायजा लिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में डुबकी लगाई। मेले से पांच साल का एक बच्चा गायब हो गया। संगम में दो नावें टक्करा कर पलट गईं। NDRF ने डूब रहे 5 यात्रियों को बचा लिया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
महाकुंभ- संगम स्टेशन 26 फरवरी तक बंद:एयरपोर्ट पर जमीन पर लेटे यात्री, आज नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा; अब तक 53 करोड़ ने स्नान किया
