महाशिवरात्रि पर लखनऊ के शिवालय शिवमय हैं। मंदिरों में सुबह से भक्तों की लाइन लगी है। मनकामेश्वर मंदिर से लेकर सिद्धनाथ, कोतवालेश्वर, महाकाल मंदिर और बड़झ शिवालय में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। शिव भक्त गंगाजल, बेलपत्र और दूध से बाबा का अभिषेक कर रहे हैं। मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की 2 किलोमीटर से अधिक लाइन लगी है। इधर मोहनलालगंज में श्री काशेश्वर महादेव की बारात निकाली गई। बारात में भक्तों ने हर हर महादेव का जमकर उद्घोष किया। महंत देव्या गिरि ने भोर 2 बजे भगवान शिव का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया। इसके बाद भव्य श्रृंगार हुआ। ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजे से मंदिर के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। भारी भीड़ को देखते हुए विशेष क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है। गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है। जलधारी से जलाभिषेक की सुविधा दी गई है। महाशिवरात्रि पर लखनऊ के शिवालय शिवमय हैं। मंदिरों में सुबह से भक्तों की लाइन लगी है। मनकामेश्वर मंदिर से लेकर सिद्धनाथ, कोतवालेश्वर, महाकाल मंदिर और बड़झ शिवालय में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। शिव भक्त गंगाजल, बेलपत्र और दूध से बाबा का अभिषेक कर रहे हैं। मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की 2 किलोमीटर से अधिक लाइन लगी है। इधर मोहनलालगंज में श्री काशेश्वर महादेव की बारात निकाली गई। बारात में भक्तों ने हर हर महादेव का जमकर उद्घोष किया। महंत देव्या गिरि ने भोर 2 बजे भगवान शिव का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया। इसके बाद भव्य श्रृंगार हुआ। ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजे से मंदिर के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। भारी भीड़ को देखते हुए विशेष क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है। गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है। जलधारी से जलाभिषेक की सुविधा दी गई है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
महाशिवरात्रि पर ‘हर हर महादेव’ जयकारों से गूंजे शिवालय:लखनऊ में निकली बाबा की बारात; मनकामेश्वर मंदिर में 2KM तक भक्तों की भीड़
