महेंद्रगढ़ में व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव की बनी में उसका शव मिला है। पत्नी ने कहा कि वह झूठे केस में फांसने का लेकर परेशान था। मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना बीते कल की है। गांव ऊंची भांडोर की सरिता ने पुलिस को बताया कि उसका पति धर्मवीर( 40) मजदूरी का काम करता था। गांव जासावास निवासी धनपत और उसके भतीजे का आपसी मैटर था। उसमें उसके पति धर्मवीर को गलत फंसाया गया। इसको लेकर तीन-चार दिन पहले केस दर्ज हुआ था। सुरेंद्र ऊंची भांडोर निवासी ने उसे और उसके पति को धमकाया और मारने की बात कही। सुरेंद्र ने की थी धर्मवीर की पिटाई सरिता ने कहा कि वह धर्मवीर को भी गलत बोल रहा था और कह रहा था कि तुम्हारी पत्नी की फोटो और वीडियो उसके पास हैं। जोकि सुरेंद्र ने धर्मवीर को दिखाई थी। सुरेंद्र ने धर्मवीर और पन्नालाल को दो बार पीट भी है। इससे उसका पति डिप्रेशन में चला गया और उसने यह कदम उठाया। मृतक धर्मवीर के एक लड़का और एक लड़की है। महेंद्रगढ़ में व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव की बनी में उसका शव मिला है। पत्नी ने कहा कि वह झूठे केस में फांसने का लेकर परेशान था। मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना बीते कल की है। गांव ऊंची भांडोर की सरिता ने पुलिस को बताया कि उसका पति धर्मवीर( 40) मजदूरी का काम करता था। गांव जासावास निवासी धनपत और उसके भतीजे का आपसी मैटर था। उसमें उसके पति धर्मवीर को गलत फंसाया गया। इसको लेकर तीन-चार दिन पहले केस दर्ज हुआ था। सुरेंद्र ऊंची भांडोर निवासी ने उसे और उसके पति को धमकाया और मारने की बात कही। सुरेंद्र ने की थी धर्मवीर की पिटाई सरिता ने कहा कि वह धर्मवीर को भी गलत बोल रहा था और कह रहा था कि तुम्हारी पत्नी की फोटो और वीडियो उसके पास हैं। जोकि सुरेंद्र ने धर्मवीर को दिखाई थी। सुरेंद्र ने धर्मवीर और पन्नालाल को दो बार पीट भी है। इससे उसका पति डिप्रेशन में चला गया और उसने यह कदम उठाया। मृतक धर्मवीर के एक लड़का और एक लड़की है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
