पंजाब सीएम भगवंत मान आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित मां नैना देवी के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी साथ में मौजूद थी। सीएम ने इस दौरान हवन यज्ञ किया। वहीं, मां की पूजा अर्चना की है। सीएम भगवंत मान ने राज्य की खुशहाल के लिए अरदास की। इन दिनों नवरात्रे चल रहे हैं। इससे पहले सीएम की पत्नी लुधियाना के एक मंदिर में हवन यज्ञ में शामिल हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था के थे उचित इंतजाम मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंदिर पहुंचने के दौरान आम श्रद्धालुओं को भी कोई परेशानी ना आए और सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे इसके लिए प्रशासन द्वारा ख़ास ख्याल रखा गया। आज सप्तमी है। इस दौरान सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना होती है। इस दौरान शत्रु और विरोधियों को काबू करने के लिए उपासना शुभ रहती है। इनकी उपासना से भय, दुर्घटना व रोगों को नाश होता है। 28 मार्च को बेटी का पहला जन्मदिन मनाया सीएम मान का फोकस दिनों-दिन लुधियाना में होने वाले उपचुनाव पर लगा हुआ है। इस दौरान वह लगातार लुधियाना में ही व्यस्त हैं। लेकिन इसी बीच वह आज हिमाचल प्रदेश में पहुंचे। इससे पहले 28 मार्च को उनकी बेटी नियामत कौर का पहला जन्मदिन था। इस दौरान उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें पार्टी के सारे नेता, पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज बेटी इनायत कौर को बधाई देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने पत्नी संग स्टेज पर भंगड़ा डाला था। समारोह में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया व कई नेता मौजूद थे। पंजाब सीएम भगवंत मान आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित मां नैना देवी के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी साथ में मौजूद थी। सीएम ने इस दौरान हवन यज्ञ किया। वहीं, मां की पूजा अर्चना की है। सीएम भगवंत मान ने राज्य की खुशहाल के लिए अरदास की। इन दिनों नवरात्रे चल रहे हैं। इससे पहले सीएम की पत्नी लुधियाना के एक मंदिर में हवन यज्ञ में शामिल हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था के थे उचित इंतजाम मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंदिर पहुंचने के दौरान आम श्रद्धालुओं को भी कोई परेशानी ना आए और सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे इसके लिए प्रशासन द्वारा ख़ास ख्याल रखा गया। आज सप्तमी है। इस दौरान सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना होती है। इस दौरान शत्रु और विरोधियों को काबू करने के लिए उपासना शुभ रहती है। इनकी उपासना से भय, दुर्घटना व रोगों को नाश होता है। 28 मार्च को बेटी का पहला जन्मदिन मनाया सीएम मान का फोकस दिनों-दिन लुधियाना में होने वाले उपचुनाव पर लगा हुआ है। इस दौरान वह लगातार लुधियाना में ही व्यस्त हैं। लेकिन इसी बीच वह आज हिमाचल प्रदेश में पहुंचे। इससे पहले 28 मार्च को उनकी बेटी नियामत कौर का पहला जन्मदिन था। इस दौरान उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें पार्टी के सारे नेता, पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज बेटी इनायत कौर को बधाई देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने पत्नी संग स्टेज पर भंगड़ा डाला था। समारोह में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया व कई नेता मौजूद थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
