मेरठ जिला जेल में पति सौरभ राजपूत की हत्या में बंद मुस्कान रस्तोगी गर्भवती है। मुस्कान को डेढ़ महीने की प्रेगनेंसी आई है। गर्भवती होने के कारण अब मुस्कान की बैरक बदल दी गई है। जेल मैन्युअल के अनुसार गर्भवती महिलाओं को अलग बैरक में रखा जाता है।
मुस्कान और दूसरी महिला बंदी संगीता दोनों को एक बैरक में रखा गया है यहां उनकी देखभाल की जाएगी। शुक्रवार को हुआ था अल्ट्रसाउंड मुस्कान, संगीता दोनों की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी शनिवार को जेल में पहुंच गई है। रिपोर्ट में दोनों महिला बंदी गर्भवती मिली हैं। अब उन्हें जेल मैन्युअल के अनुसार गर्भवती वाली डाइट, दवाएं आदि दी जाएंगी। इन दोनों महिला बंदियों पर निगरानी रखने के लिए अलग से स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों महिला बंदी जो गर्भवती हैं उन्हें अलग बैरक में शिफ्ट किया गया है। वहां डॉक्टरों के प्रिस्क्रिब्शन और जेल मैन्युअल के अनुसार उनकी देखभाल की जाएगी। मेरठ जिला जेल में पति सौरभ राजपूत की हत्या में बंद मुस्कान रस्तोगी गर्भवती है। मुस्कान को डेढ़ महीने की प्रेगनेंसी आई है। गर्भवती होने के कारण अब मुस्कान की बैरक बदल दी गई है। जेल मैन्युअल के अनुसार गर्भवती महिलाओं को अलग बैरक में रखा जाता है।
मुस्कान और दूसरी महिला बंदी संगीता दोनों को एक बैरक में रखा गया है यहां उनकी देखभाल की जाएगी। शुक्रवार को हुआ था अल्ट्रसाउंड मुस्कान, संगीता दोनों की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी शनिवार को जेल में पहुंच गई है। रिपोर्ट में दोनों महिला बंदी गर्भवती मिली हैं। अब उन्हें जेल मैन्युअल के अनुसार गर्भवती वाली डाइट, दवाएं आदि दी जाएंगी। इन दोनों महिला बंदियों पर निगरानी रखने के लिए अलग से स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों महिला बंदी जो गर्भवती हैं उन्हें अलग बैरक में शिफ्ट किया गया है। वहां डॉक्टरों के प्रिस्क्रिब्शन और जेल मैन्युअल के अनुसार उनकी देखभाल की जाएगी। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मुस्कान को दूसरी बैरक में किया गया शिफ्ट:प्रेगनेंट होने के चलते किया गया बदलाव, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी आई
