‘मेरे बयान के बाद सरकार ने सेना को राफेल दिया’:अजय राय का दावा, बोले- सोफिया, व्योमिका पर बोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो

‘मेरे बयान के बाद सरकार ने सेना को राफेल दिया’:अजय राय का दावा, बोले- सोफिया, व्योमिका पर बोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राफेल पर दिए गए अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, राफेल को मैंने कभी खिलौना नहीं कहा। मैंने कहा था कि उसे नींबू-मिर्ची बांधकर खड़ा मत रखिए। सेना को दीजिए और उससे बम बरसाइए। मेरे बयान के बाद ही सरकार ने उसे सेना को इस्तेमाल के लिए दिया। भाजपा जितने भी मुझ पर केस कराएगी, वह सब मेरे लिए मेडल हैं। उन्होंने कहा- कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि दोबारा उनकी कुछ भी गलत बात कहने की हिम्मत न हो। सेना हमारे देश का सम्मान है। अजय राय शुक्रवार को गोरखपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि पर पहुंचे थे। एनेक्सी भवन में दैनिक भास्कर से विभिन्न मुद्दों पर खास बातचीत हुई…। सवाल: आपने राफेल को खिलौना क्यों कहा, आपने सवाल उठाया कि क्या राफेल नींबू मिर्च बांधने के लिए लाए थे?
जवाब: मैंने राफेल को कभी खिलौना नहीं कहा। आप मेरा बयान देखिए। मैंने कहा था कि क्या राफेल को नींबू-मिर्ची बांधकर रखने के लिए लाए हैं। रक्षा मंत्री जब राफेल लेने गए थे तो उसमें नींबू-मिर्ची बांधी थी। मैंने यही कहा था कि उसे नींबू-मिर्ची बांधकर खड़ा मत रखिए। सेना को दीजिए और उससे बम बरसाइए। मेरे बयान के बाद ही सरकार ने उसे सेना को इस्तेमाल के लिए दिया। सवाल: आपके इस बयान पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है?
जवाब: भाजपा का काम है, केस दर्ज कराना। ये केस तो हमारे लिए मेडल के समान हैं। सवाल: भाजपा के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया, क्या होना चाहिए?
जवाब: भाजपा का यही चरित्र है। यदि वहां की हाईकोर्ट ने संज्ञान न लिया होता तो एफआईआर भी दर्ज नहीं होती। कोर्ट के आदेश के बावजूद एफआईआर को हल्का किया गया। दोबारा संज्ञान लेने पर कुछ धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद भी न तो उस व्यक्ति को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया और न ही कोई और कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री में नैतिकता है तो विजय शाह को तत्काल बर्खास्त करें और उनपर देश द्रोह का केस दर्ज हो। सवाल: सपा के रामगोपाल ने विंग कमांडर पर टिप्पणी की है, क्या ऐसे बयान ठीक हैं?
जवाब: ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो तो सबके बोल वचन बंद हो जाएंगे। सेना हमारे देश का सम्मान है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। सेना का कोई अपमान करता है तो पूरे देश का अपमान है। किसी को सेना पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। सवाल: भाजपा नेता बब्बन सिंह का अश्लील वीडियो वायरल है, इस पर क्यों कहेंगे?
जवाब: यह भाजपा का चरित्र है। एक को पार्टी से भले निकाल दिया है, लेकिन दिल्ली तक बहुत सारे ऐसे लोग भरे पड़े हैं। सवाल: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी पूछा है कि कितने आतंकी मारे ये तो बताइए?
जवाब: देश यह जानना चाहता है। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की हर जानकारी लोगों को दी जानी चाहिए। इसके लिए संसद का सत्र बुलाया जाए। कारगिल के बाद अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने कमेटी बनाई थी। संसद के जरिए पूरी जानकारी देशवासियों को दी थी। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए और उसमें पूरी जानकारी दे। सवाल: अमेरिका के कहने पर सीजफायर हुआ, यह कहां तक सही है?
जवाब: लड़ाई हिंदुस्तान व पाकिस्तान के बीच चल रही थी। सीज फायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करते हैं। देश के लोग यह जानना चाहते हैं कि यह देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी चला रहे हैं या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले देश को संबोधित किया, लेकिन सीज फायर व डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कुछ नहीं कहा। सवाल: आप सीजफायर को सही मानते हैं ?
जवाब: कांग्रेस पार्टी पहले कह चुकी है कि देश के मुद्दे पर हम सरकार के हर फैसले के साथ खड़े हैं। पूरे देश की मंशा थी कि पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर दिया जाए। पहलगाम में हमारे 28 निर्दोष लोग मारे गए। किसी ने अपनी पत्नी की गोद में दम तोड़ दिया तो किसी को उसके बच्चे के सामने मार दिया गया। पूरा देश आक्रोशित था। हम सब सरकार के साथ खड़े हैं। —————- यह खबर भी पढ़िए रामगोपाल यादव विंग कमांडर व्योमिका की जाति तक ढूंढ लाए:बोले- वह हरियाणा की जाटव, भड़के योगी बोले- राजनीति में राष्ट्रभक्ति बांटने का दुस्साहस ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ीं कर्नल सोफिया के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में विवादित टिप्पणी सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने गुरुवार को उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इनमें कुछ ऐसे शब्द हैं, जो हम लिख नहीं सकते हैं। यूपी के मुरादाबाद में रामगोपाल ने कहा, ‘विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव है…, *** हैं। लेकिन भाजपा ने राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के मध्य प्रदेश मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी काे गाली दी।’ पढ़ें पूरी खबर… कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राफेल पर दिए गए अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, राफेल को मैंने कभी खिलौना नहीं कहा। मैंने कहा था कि उसे नींबू-मिर्ची बांधकर खड़ा मत रखिए। सेना को दीजिए और उससे बम बरसाइए। मेरे बयान के बाद ही सरकार ने उसे सेना को इस्तेमाल के लिए दिया। भाजपा जितने भी मुझ पर केस कराएगी, वह सब मेरे लिए मेडल हैं। उन्होंने कहा- कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि दोबारा उनकी कुछ भी गलत बात कहने की हिम्मत न हो। सेना हमारे देश का सम्मान है। अजय राय शुक्रवार को गोरखपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि पर पहुंचे थे। एनेक्सी भवन में दैनिक भास्कर से विभिन्न मुद्दों पर खास बातचीत हुई…। सवाल: आपने राफेल को खिलौना क्यों कहा, आपने सवाल उठाया कि क्या राफेल नींबू मिर्च बांधने के लिए लाए थे?
जवाब: मैंने राफेल को कभी खिलौना नहीं कहा। आप मेरा बयान देखिए। मैंने कहा था कि क्या राफेल को नींबू-मिर्ची बांधकर रखने के लिए लाए हैं। रक्षा मंत्री जब राफेल लेने गए थे तो उसमें नींबू-मिर्ची बांधी थी। मैंने यही कहा था कि उसे नींबू-मिर्ची बांधकर खड़ा मत रखिए। सेना को दीजिए और उससे बम बरसाइए। मेरे बयान के बाद ही सरकार ने उसे सेना को इस्तेमाल के लिए दिया। सवाल: आपके इस बयान पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है?
जवाब: भाजपा का काम है, केस दर्ज कराना। ये केस तो हमारे लिए मेडल के समान हैं। सवाल: भाजपा के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया, क्या होना चाहिए?
जवाब: भाजपा का यही चरित्र है। यदि वहां की हाईकोर्ट ने संज्ञान न लिया होता तो एफआईआर भी दर्ज नहीं होती। कोर्ट के आदेश के बावजूद एफआईआर को हल्का किया गया। दोबारा संज्ञान लेने पर कुछ धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद भी न तो उस व्यक्ति को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया और न ही कोई और कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री में नैतिकता है तो विजय शाह को तत्काल बर्खास्त करें और उनपर देश द्रोह का केस दर्ज हो। सवाल: सपा के रामगोपाल ने विंग कमांडर पर टिप्पणी की है, क्या ऐसे बयान ठीक हैं?
जवाब: ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो तो सबके बोल वचन बंद हो जाएंगे। सेना हमारे देश का सम्मान है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। सेना का कोई अपमान करता है तो पूरे देश का अपमान है। किसी को सेना पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। सवाल: भाजपा नेता बब्बन सिंह का अश्लील वीडियो वायरल है, इस पर क्यों कहेंगे?
जवाब: यह भाजपा का चरित्र है। एक को पार्टी से भले निकाल दिया है, लेकिन दिल्ली तक बहुत सारे ऐसे लोग भरे पड़े हैं। सवाल: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी पूछा है कि कितने आतंकी मारे ये तो बताइए?
जवाब: देश यह जानना चाहता है। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की हर जानकारी लोगों को दी जानी चाहिए। इसके लिए संसद का सत्र बुलाया जाए। कारगिल के बाद अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने कमेटी बनाई थी। संसद के जरिए पूरी जानकारी देशवासियों को दी थी। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए और उसमें पूरी जानकारी दे। सवाल: अमेरिका के कहने पर सीजफायर हुआ, यह कहां तक सही है?
जवाब: लड़ाई हिंदुस्तान व पाकिस्तान के बीच चल रही थी। सीज फायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करते हैं। देश के लोग यह जानना चाहते हैं कि यह देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी चला रहे हैं या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले देश को संबोधित किया, लेकिन सीज फायर व डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कुछ नहीं कहा। सवाल: आप सीजफायर को सही मानते हैं ?
जवाब: कांग्रेस पार्टी पहले कह चुकी है कि देश के मुद्दे पर हम सरकार के हर फैसले के साथ खड़े हैं। पूरे देश की मंशा थी कि पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर दिया जाए। पहलगाम में हमारे 28 निर्दोष लोग मारे गए। किसी ने अपनी पत्नी की गोद में दम तोड़ दिया तो किसी को उसके बच्चे के सामने मार दिया गया। पूरा देश आक्रोशित था। हम सब सरकार के साथ खड़े हैं। —————- यह खबर भी पढ़िए रामगोपाल यादव विंग कमांडर व्योमिका की जाति तक ढूंढ लाए:बोले- वह हरियाणा की जाटव, भड़के योगी बोले- राजनीति में राष्ट्रभक्ति बांटने का दुस्साहस ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ीं कर्नल सोफिया के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में विवादित टिप्पणी सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने गुरुवार को उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इनमें कुछ ऐसे शब्द हैं, जो हम लिख नहीं सकते हैं। यूपी के मुरादाबाद में रामगोपाल ने कहा, ‘विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव है…, *** हैं। लेकिन भाजपा ने राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के मध्य प्रदेश मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी काे गाली दी।’ पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर