पंजाब के मोगा में नेचर पार्क के पास स्थित एक फास्ट फूड कैफे में आग लग गई। कैफे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण नहीं स्पष्ट फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कैफे मालिक ने बताया कि उन्होंने केवल 10 दिन पहले ही यह फास्ट फूड कैफे खोला था। सुबह अचानक कैफे में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। पंजाब के मोगा में नेचर पार्क के पास स्थित एक फास्ट फूड कैफे में आग लग गई। कैफे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण नहीं स्पष्ट फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कैफे मालिक ने बताया कि उन्होंने केवल 10 दिन पहले ही यह फास्ट फूड कैफे खोला था। सुबह अचानक कैफे में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। पंजाब | दैनिक भास्कर
