यमुनानगर में मेयर चुनाव में 4 महिला कैंडिडेट्स के बीच कड़ी टक्कर होगी। चेयरपर्सन चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने अंतिम दिन किसी भी कैंडिडेट ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। अब यहां सीधा मुकाबला BJP-कांग्रेस और इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स के बीच होगा। हालांकि पार्षद पद के लिए 15 कैंडिडेट्स ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस की पूनम ने लिया नाम वापस उधर, वार्ड-9 से BJP की भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद चुनी गईं। इस वार्ड से कांग्रेस की पूनम अग्रवाल ने अपना नाम वापस ले लिया। इस वार्ड से भावना लगातार दूसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। उनके पति पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू इसी वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। इस तरह से बिट्टू परिवार की चुनाव में हैट्रिक हो गई। मेयर का पद एससी के लिए आरक्षित यमुनानगर मेयर का पद SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। यहां BJP के साथ-साथ कांग्रेस भी सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। BJP ने सबसे पहले अपने मेयर और पार्षद कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। उसके बाद कांग्रेस की ओर से लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें किरण देवी को कैंडीडेट्स बनाए जाने पर कांग्रेस समर्थित सुमन वाल्मीकि और एडवोकेट मधु ने नाराज होकर अपना नामांकन बतौर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के रूप में भरा था। 108 ने कैंडिडेट्स ने भरा था नामांकन रिटर्निंग अधिकारी एवं SDM सोनू राम ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 108 कैंडिडेट्स ने नामांकन भरा था, जिसमें नामांकन रद्द हो गए थे। नामांकन के अंतिम दिन 15 कैंडिडेट्स ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा वार्ड-9 ने कैंडिडेट्स निविर्रोध चुन ली गईं। अब चुनाव मैदान में 90 कैंडिडेट्स मैदान में आमने-सामने हैं। 2 मार्च को होने वाले चुनाव में मतदाता अपने पार्षद का चयन करेंगे। यमुनानगर में मेयर चुनाव में 4 महिला कैंडिडेट्स के बीच कड़ी टक्कर होगी। चेयरपर्सन चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने अंतिम दिन किसी भी कैंडिडेट ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। अब यहां सीधा मुकाबला BJP-कांग्रेस और इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स के बीच होगा। हालांकि पार्षद पद के लिए 15 कैंडिडेट्स ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस की पूनम ने लिया नाम वापस उधर, वार्ड-9 से BJP की भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद चुनी गईं। इस वार्ड से कांग्रेस की पूनम अग्रवाल ने अपना नाम वापस ले लिया। इस वार्ड से भावना लगातार दूसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। उनके पति पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू इसी वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। इस तरह से बिट्टू परिवार की चुनाव में हैट्रिक हो गई। मेयर का पद एससी के लिए आरक्षित यमुनानगर मेयर का पद SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। यहां BJP के साथ-साथ कांग्रेस भी सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। BJP ने सबसे पहले अपने मेयर और पार्षद कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। उसके बाद कांग्रेस की ओर से लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें किरण देवी को कैंडीडेट्स बनाए जाने पर कांग्रेस समर्थित सुमन वाल्मीकि और एडवोकेट मधु ने नाराज होकर अपना नामांकन बतौर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के रूप में भरा था। 108 ने कैंडिडेट्स ने भरा था नामांकन रिटर्निंग अधिकारी एवं SDM सोनू राम ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 108 कैंडिडेट्स ने नामांकन भरा था, जिसमें नामांकन रद्द हो गए थे। नामांकन के अंतिम दिन 15 कैंडिडेट्स ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा वार्ड-9 ने कैंडिडेट्स निविर्रोध चुन ली गईं। अब चुनाव मैदान में 90 कैंडिडेट्स मैदान में आमने-सामने हैं। 2 मार्च को होने वाले चुनाव में मतदाता अपने पार्षद का चयन करेंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
