यमुनानगर में गाली-गलौज करने से रोका तो दिखाई पिस्तौल:घर के बाहर फोन पर दे रहा था गालियां, टोका तो दोस्तों को भी बुला लिया

यमुनानगर में गाली-गलौज करने से रोका तो दिखाई पिस्तौल:घर के बाहर फोन पर दे रहा था गालियां, टोका तो दोस्तों को भी बुला लिया

यमुनानगर में पिस्तोल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी किसी घर के बाहर खड़ा होकर फोन पर गाली गलोज कर रहा था। टोकने पर उसने अपने दो साथियों को भी बुला लिया और गाली गलौज करके पिस्तोल दिखाकर धमकाया। पुलिस ने आरोपी व उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शमशेर सिंह वासी जम्मू काॅलौनी-A ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। खेत से आकर शाम को करीब 7 बजे अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान घर के बाहर से किसी की जोर जोर आवाज आने लगी। बाहर जाकर देखा तो एक युवक फोन पर ऊंची आवाज में गालियां दे रहा है। उसने युवक को ऐसा करने से टोका तो उसने उसके साथ भी गाली गलोज करना शुरू कर दिया। इस बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। शोर सुनकर भतीजा अश्वनी भी वहां आ गया। आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने और जोर से गालियां देना शुरू कर दिया और अपने दो साथियों को भी फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ देर में आरोपी के दो साथी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों ने आकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और मारपीट करने की कोशिश करने लगे। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग भी वहां आ गए। ऐसे में तीनों युवक बाइक पर सवार हुए और पीछे बैठे युवक ने पिस्तोल दिखाकर इशारों में धमकी दी। आरोपी वहां से फरार हो गए। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यमुनानगर में पिस्तोल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी किसी घर के बाहर खड़ा होकर फोन पर गाली गलोज कर रहा था। टोकने पर उसने अपने दो साथियों को भी बुला लिया और गाली गलौज करके पिस्तोल दिखाकर धमकाया। पुलिस ने आरोपी व उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शमशेर सिंह वासी जम्मू काॅलौनी-A ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। खेत से आकर शाम को करीब 7 बजे अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान घर के बाहर से किसी की जोर जोर आवाज आने लगी। बाहर जाकर देखा तो एक युवक फोन पर ऊंची आवाज में गालियां दे रहा है। उसने युवक को ऐसा करने से टोका तो उसने उसके साथ भी गाली गलोज करना शुरू कर दिया। इस बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। शोर सुनकर भतीजा अश्वनी भी वहां आ गया। आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने और जोर से गालियां देना शुरू कर दिया और अपने दो साथियों को भी फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ देर में आरोपी के दो साथी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों ने आकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और मारपीट करने की कोशिश करने लगे। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग भी वहां आ गए। ऐसे में तीनों युवक बाइक पर सवार हुए और पीछे बैठे युवक ने पिस्तोल दिखाकर इशारों में धमकी दी। आरोपी वहां से फरार हो गए। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर