यमुनानगर में निर्माणाधीन मकान की छत डालते समय शटरिंग खिसक गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा पानी के रिसाव के कारण मिट्टी धंसने से हुआ है। हादसा ममीदी गांव का है। मृतकों की पहचान महेश पांडे और हितकारी लाल के नाम से हुई, दोनों गांधीनगर के रहने वाले हैं। जबकि अरविंद मिश्रा निवासी जोड़ियां गुरुद्वारा घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पानी के रिसाव के कारण धंसी मिट्टी फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि ममीदी गांव में प्रवीण कुमार के मकान का निर्माण चल रहा है। पानी का रिसाव होने के कारण शटरिंग की बलियां नीचे बैठ गई। जिससे शटरिंग खिसक गई। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। कल पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रत्यक्ष दर्शी बोले-ठेकेदार की गलती प्रत्यक्ष दर्शी मोहनलाल ने कहा कि ठेकेदार की गलती है। क्योंकि भूमि बहुत अधिक नरम थी और पानी का रिसाव अधिक होने के कारण जमीन बैठ गई। दो मासूम लोगों की जान चली गई। यमुनानगर में निर्माणाधीन मकान की छत डालते समय शटरिंग खिसक गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा पानी के रिसाव के कारण मिट्टी धंसने से हुआ है। हादसा ममीदी गांव का है। मृतकों की पहचान महेश पांडे और हितकारी लाल के नाम से हुई, दोनों गांधीनगर के रहने वाले हैं। जबकि अरविंद मिश्रा निवासी जोड़ियां गुरुद्वारा घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पानी के रिसाव के कारण धंसी मिट्टी फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि ममीदी गांव में प्रवीण कुमार के मकान का निर्माण चल रहा है। पानी का रिसाव होने के कारण शटरिंग की बलियां नीचे बैठ गई। जिससे शटरिंग खिसक गई। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। कल पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रत्यक्ष दर्शी बोले-ठेकेदार की गलती प्रत्यक्ष दर्शी मोहनलाल ने कहा कि ठेकेदार की गलती है। क्योंकि भूमि बहुत अधिक नरम थी और पानी का रिसाव अधिक होने के कारण जमीन बैठ गई। दो मासूम लोगों की जान चली गई। हरियाणा | दैनिक भास्कर
