यमुनानगर में आज शनिवार को तीन बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल-बाल बच गया और गोली गाड़ी के शीशे में जा लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौके पर पहुंच गए। घटना दोपहर 1 बजे खेड़ी लक्खा सिंह चौकी चौकी के गांव सतगौली की है। पीड़ित व्यक्ति शेर सिंह मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के पास से अपने परिवार के एक सदस्य का सर्टिफिकेट लेकर लौट रहे थे। उन्हें बच्चे का दाखिला कराना था। ट्यूबवेल के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। शेर सिंह शौच के लिए गाड़ी से उतरे हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई। गोली स्कॉर्पियो के शीशे में लगी है। शेर सिंह ने आत्मरक्षा में क्रॉस फायर किया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। मंत्री राणा मौके पर पहुंचे सूचना मिलते ही भाजपा विधायक और मंत्री श्याम सिंह राणा मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम भी तुरंत एक्शन में आ गई। एएसपी सृष्टि गुप्ता, डीएसपी रादौर आशीष चौधरी, रादौर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और खेड़ी लक्खा सिंह इंचार्ज शमशेर राणा ने मौका मुआयना किया। डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यमुनानगर में आज शनिवार को तीन बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल-बाल बच गया और गोली गाड़ी के शीशे में जा लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौके पर पहुंच गए। घटना दोपहर 1 बजे खेड़ी लक्खा सिंह चौकी चौकी के गांव सतगौली की है। पीड़ित व्यक्ति शेर सिंह मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के पास से अपने परिवार के एक सदस्य का सर्टिफिकेट लेकर लौट रहे थे। उन्हें बच्चे का दाखिला कराना था। ट्यूबवेल के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। शेर सिंह शौच के लिए गाड़ी से उतरे हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई। गोली स्कॉर्पियो के शीशे में लगी है। शेर सिंह ने आत्मरक्षा में क्रॉस फायर किया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। मंत्री राणा मौके पर पहुंचे सूचना मिलते ही भाजपा विधायक और मंत्री श्याम सिंह राणा मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम भी तुरंत एक्शन में आ गई। एएसपी सृष्टि गुप्ता, डीएसपी रादौर आशीष चौधरी, रादौर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और खेड़ी लक्खा सिंह इंचार्ज शमशेर राणा ने मौका मुआयना किया। डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
