अमृतसर| बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में युवाओं को वृंदावन की समृद्ध भारतीय ज्ञान प्रणाली का ज्ञान देने के लिए विशेष संवाद करवाया गया। इसमें वृंदावन के सेवक और प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर सूरज कौशिक, भक्त हरवंश शर्मा और नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ समर्थ शर्मा शामिल हुए। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य युवाओं को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। वृंदावन इसका प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाएं वृंदावन को भक्ति और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रतीक बनाती हैं। अमृतसर| बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में युवाओं को वृंदावन की समृद्ध भारतीय ज्ञान प्रणाली का ज्ञान देने के लिए विशेष संवाद करवाया गया। इसमें वृंदावन के सेवक और प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर सूरज कौशिक, भक्त हरवंश शर्मा और नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ समर्थ शर्मा शामिल हुए। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य युवाओं को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। वृंदावन इसका प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाएं वृंदावन को भक्ति और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रतीक बनाती हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब में आज से DC ऑफिसों में हड़ताल:हजारों लोग होंगे परेशान, 5 दिन लगातार ठप रहेगा काम
पंजाब में आज से DC ऑफिसों में हड़ताल:हजारों लोग होंगे परेशान, 5 दिन लगातार ठप रहेगा काम पंजाब के जालंधर डीसी ऑफिस सहित कई जिलों में आज यानी बुधवार से कलम कलम छोड़ो हड़ताल कर दी गई है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों द्वारा अब सोमवार से दोबारा काम शुरू किया जाएगा। तीन दिन की हड़ताल है और शनिवार और रविवार को वैसे छुट्टी रहती है। आज इसे लेकर प्रदर्शन भी किया जाएगा। कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा- सरकार हमारी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। यही कारण है कि डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन पंजाब के सभी राज्य और जिला नेताओं के साथ विचार के बाद हड़ताल बुलाने का ऐलान किया गया है। संगठन ने 15 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। कार्यालय समूह एसडीएम सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में कार्य नहीं होगा। इस संघर्ष के बाद भी अगर सरकार ने मांगे पूरी नहीं की तो संगठन संघर्ष को और तेज कर 18 जनवरी को अगली कार्रवाई की घोषणा करेगा। कर्मचारियों की इन हड़तालों से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ सकता है। इन मांगो को लेकर होगी हड़ताल कर्मचारियों द्वारा सरकार से मांग की जा रही थी कि डीसी कार्यालयों में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति के अवसर बहुत कम हैं। नौकरी में आने के बाद वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत होने में लगभग 27-28 वर्ष का समय लगता है। इसलिए वरिष्ठ सहायकों के लिए पदोन्नति कोटा बढ़ाकर 100% किया जाना चाहिए। एसडीएम कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2 राजस्व एवं अभिलेख का पद वरिष्ठ सहायक से क्रमोन्नत किया गया है। इसलिए एसडीएम संबंधित नियमों में संशोधन कर सकते हैं या पत्र जारी कर सकते हैं। कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2, राजस्व एवं अभिलेख को वरिष्ठ सहायक से ही पदोन्नत किया जाए। डीसी कार्यालय, एसडीएम जहां भी कार्यालयों, तहसील और उप-तहसील कार्यालयों में पद सृजित नहीं हुए हैं, वहां पद सृजित किए जाएं। डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालयों, तहसील और उप-तहसील कार्यालयों के कर्मचारियों को 5 प्रतिशत प्रशासनिक भत्ता दिया जाए। वहीं, कई अन्य ऐसी मांगे हैं, जिन्हें वह सरकार से पूरा करवाना चाहते हैं।

लुधियाना पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू:दमोरिया पुल का किया उद्घाटन; बोले-मेरी पत्नी राजनीति में सक्रिय नहीं, हाईकमान का फैसला सबसे ऊपर
लुधियाना पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू:दमोरिया पुल का किया उद्घाटन; बोले-मेरी पत्नी राजनीति में सक्रिय नहीं, हाईकमान का फैसला सबसे ऊपर लुधियाना में आज (सोमवार को) केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पहुंचे। बिट्टू ने आज रेलवे द्वारा तैयार किए गए दमोरिया पुल का उद्घाटन किया। बिट्टू के लुधियाना स्टेशन आने से पहले ही आज नार्दन रेलवे मैंस यूनियन (NRMU) के सदस्य काली झंडियां और नारेबाजी करते हुए प्लेटफार्मों पर पहुंच गए थे। एनआरएमयू सदस्यों ने काली झंडियां दिखाई रेलवे स्टेशन पर जमकर यूनियन के सदस्यों ने नारेबाजी की और डीआरएम संजय साहू और सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैणी को काली झंडियां दिखाई। पिछले दिनों अमृतसर में रेलवे के किसी अधिकारी ने एक महिला कर्मचारी के साथ गलत व्यवहार किया जिसके विरोध में आज ये प्रोटेस्ट किया गया है। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू के काफिले को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के चलते रास्ते में ही रोक दिया गया था। जिसके बाद बिट्टू सड़क रास्ते से काफिले के साथ पुल का उद्घाटन करने पहुंचे। हर गली में भाजपा लड़ेगी चुनाव : बिट्टू केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि गली-गली में जाकर भाजपा चुनाव लड़ेगी। चुनाव की तारीख घोषित होने के तुरंत बाद भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की मर्जी है कि कब चुनाव घोषित करे। मेरी पत्नी राजनीति में सक्रिय नहीं: रवनीत उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी चुनाव आयोग में दखल नहीं देते। पत्रकारों ने सवाल किया कि पता चल रहा है कि आपकी पत्नी विधानसभा हलका पश्चिम से चुनाव लड़ सकती है, के जवाब में रवनीत बिट्टू ने कहा कि भाजपा हाईकमान के आदेश से ऊपर कुछ नहीं है। फिलहाल मेरी पत्नी अभी किसी तरह से राजनीति में सक्रिय नहीं है। AAP के पास उद्घाटन के लिए कुछ नहीं भाजपा में परिवारवाद की कोई जगह नहीं है। इसलिए आने वाले समय में भाजपा हाईकमान के मुताबिक ही हलका पश्चिम से उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। बिट्टू ने कहा कि मैंने इस पुल का उद्घाटन करने आने नहीं था। मैं किसी तरह की क्रेडिट वार में नहीं आना चाहता, लेकिन आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता यहां ड्रामेबाजी कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास उद्घाटन करने के लिए कुछ नहीं है। एक छोटे से पुल का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ही कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी की सरकार में विकास कार्यों का उद्घाटन रिक्शा चालक या मजदूर किया करेंगे, लेकिन मजदूरों को कोई याद तक नहीं कर रहा। अब अंबेडकर भवन का भी जो उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया है, उसका खर्च भी मेरे समय के संसदीय फंड से हुआ है। किसी समय मुख्यमंत्री बड़े मैदानों और स्टेडियम के उद्घाटन करते है लेकिन अब हमारा मुख्यमंत्री पार्षदों और विधायकों के लेवल के कार्यों के भी उद्घाटन कर रहे हैं।

पंजाब में दलित स्टूडेंट की स्कॉलरशिप में गड़बड़ी का खुलासा:मंत्री सौंद बोले-पिछली सरकार में 6 करोड़ बकाया, कोर्ट जाकर मिले 2 करोड़
पंजाब में दलित स्टूडेंट की स्कॉलरशिप में गड़बड़ी का खुलासा:मंत्री सौंद बोले-पिछली सरकार में 6 करोड़ बकाया, कोर्ट जाकर मिले 2 करोड़ पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पिछली सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने दलित बच्चों की छात्रवृत्ति में बड़ी गड़बड़ी की। लुधियाना जिले के खन्ना में मंत्री सौंद ने 4 सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कैप्टन सरकार के समय फतेहगढ़ साहिब यूनिवर्सिटी की 6 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप बकाया थी। इसमें से केवल 2 करोड़ रुपए ही कोर्ट के माध्यम से मिल पाए। कोविड काल में कैप्टन सरकार का वादा श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने उन्हें बताया कि पिछली सरकारों में उन्हें कभी छात्रवृत्ति नहीं मिली। कोविड काल में कैप्टन सरकार ने वादा किया, लेकिन स्कॉलरशिप नहीं दी गई, अभी भी 4 करोड़ रुपए बकाया हैं। मंत्री ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में छात्रवृत्ति में कोई देरी नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल ही 730 करोड़ रुपए जारी किए हैं। 11 लाख की विज्ञान लैब बनाई विकास कार्यों के तहत बीजा स्कूल में 9.65 लाख का पुस्तकालय, 3 लाख की चारदीवारी और 1.40 लाख के शौचालय बनाए गए। भुम्मदी में 11 लाख की विज्ञान लैब बनाई गई। फेजगढ़ में 6.26 लाख का हॉल और 1.25 लाख के प्रोजेक्टर पैनल खरीदे गए। प्राइमरी स्कूल में 1.44 लाख की चारदीवारी और 50 हजार के शौचालय का निर्माण किया गया।