यूपी की पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम ने जीता रजत:एथलीट दीपांशी को मिला कांस्य पदक, खेलो इंडिया गेम में 30 मेडल जीते

यूपी की पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम ने जीता रजत:एथलीट दीपांशी को मिला कांस्य पदक, खेलो इंडिया गेम में 30 मेडल जीते

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम ने रजत और एथलेटिक्स में दीपांशी सिंह ने कांस्य पदक पदक जीता। देहरादून में खेले गए पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम फाइनल में उत्तर प्रदेश संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद 212.30 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश टीम में शामिल अभिजीत कुमार, आदित्य सिंह राणा, आशीष कुमार, प्रणव कुशवाहा, सिद्धार्थ वर्मा की टीम ने कोच अंकित त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर रही टीम एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में रविवार को महिला लंबी कूद में दीपांशी सिंह ने 6.11 मी.की जंप के साथ कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पश्चिम बंगाल की मौमिता मंडल ने 6.21 मी. की जंप के साथ जीता। रजत केरल की सांद्रा बाबू ने 6.12 मी. की जंप के साथ मिला। जिम्नास्टिक के विजेताओं को उत्तर प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ.आनन्देश्वर पांडेय ने पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए आगामी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। तीसरे स्थान पर रही हरियाणा की टीम राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश ने अब तक 10 स्वर्ण, 11 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 30 पदक अपने नाम किए हैं। पदक तालिका में 11वें स्थान पर चल रहा है। इस स्पर्धा में सर्विसेज की टीम ने 214.90 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि हरियाणा की टीम 204.90 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम ने रजत और एथलेटिक्स में दीपांशी सिंह ने कांस्य पदक पदक जीता। देहरादून में खेले गए पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम फाइनल में उत्तर प्रदेश संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद 212.30 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश टीम में शामिल अभिजीत कुमार, आदित्य सिंह राणा, आशीष कुमार, प्रणव कुशवाहा, सिद्धार्थ वर्मा की टीम ने कोच अंकित त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर रही टीम एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में रविवार को महिला लंबी कूद में दीपांशी सिंह ने 6.11 मी.की जंप के साथ कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पश्चिम बंगाल की मौमिता मंडल ने 6.21 मी. की जंप के साथ जीता। रजत केरल की सांद्रा बाबू ने 6.12 मी. की जंप के साथ मिला। जिम्नास्टिक के विजेताओं को उत्तर प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ.आनन्देश्वर पांडेय ने पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए आगामी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। तीसरे स्थान पर रही हरियाणा की टीम राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश ने अब तक 10 स्वर्ण, 11 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 30 पदक अपने नाम किए हैं। पदक तालिका में 11वें स्थान पर चल रहा है। इस स्पर्धा में सर्विसेज की टीम ने 214.90 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि हरियाणा की टीम 204.90 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर