यूपी की बड़ी खबरें:मुजफ्फरनगर में फूड डिलीवरी बॉय निकला हथियार सप्लायर: जेल में बंद अपराधियों को पहुंचाता था तमंचे

यूपी की बड़ी खबरें:मुजफ्फरनगर में फूड डिलीवरी बॉय निकला हथियार सप्लायर: जेल में बंद अपराधियों को पहुंचाता था तमंचे

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले फूड डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 देसी तमंचे, कारतूस, और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी तमंचे को चार हजार रुपए में खरीदकर ऊंचे दामों में बेचता था। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने की बात कबूल की है। उसने बताया वह यह हथियार में जेल बंद अपने साथियों को लूट–डकैती जैसे अपराध करने के लिए सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उसके फरार साथियों की तलाश के लिए टीम बना दी हैं। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में अजय राय के करीबी पर छेड़खानी-लूट की FIR, महिला बोली-जीना मुश्किल कर दिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के करीबी अमित पाठक और आनंद पांडेय पर छेड़खानी, लूट का मुकदमा किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, कांग्रेस वाराणसी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने पीड़ित महिला पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। अपने साथियों को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन की बात कही है। सराय गोवर्धन चेतगंज की रहने वाली महिला ने बताया कि हथुआ मार्केट में उसने दिवंगत डॉक्टर संजय राय और पूनम सिंह से दुकान नंबर 33 किराए पर लिया था, जिसमें वह अपना बुटीक चला रही थी। तय समय पर अपना किराया देती थी कोविड काल के दौरान डॉक्टर संजय सिंह की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद से ही अमित पाठक और आनंद पांडेय उससे जबरन रंगदारी वसूलने लगे। मेरा जीना मुश्किल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर संभल में बाइक खंभे से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत संभल में भतीजी की शादी के दिन सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। दोनों की बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में भतीजी की आज बारात आने वाली है। दोनों शादी के लिए मैदा लेन जा रहे थे। शुक्रवार शाम हादसा तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव लावर के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर जम्मू से लापता CRPF जवान 7 दिन बाद दिल्ली में मिला; 2 दिन से खाना नहीं खाया, कपड़े फटे थे जम्मू कश्मीर के CRPF कैंप से लापता हेड कॉन्स्टेबल अभिषेक शर्मा 7 दिन बाद परिजनों को दिल्ली में मिले। वह कैसे पहुंचे, इसके बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वह डिप्रेशन में थे। उनके कपड़े फटे थे। भाई ने बताया- उसने 2 दिनों खाना नहीं खाया था। फिलहाल परिवार के लोग उन्हें घर ले आए हैं। परिजनों को कहना है कि वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उनका इलाज चल रहा है। बता दें CRPF हेड कॉन्स्टेबल अभिषेक शर्मा जम्मू कश्मीर के उधमपुर से 26 मई को अचानक लापता हो गए थे। अभिषेक 2 जून को दिल्ली में मिले। फिलहाल वो डिप्रेशन में हैं, उनका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर पुलिस को 34 नए डिप्टी SP मिले, इनमें 9 महिलाएं; मुरादाबाद में हुई पासिंग आउट परेड यूपी पुलिस को 34 नए डिप्टी एसपी मिले हैं। मुरादाबाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस एकेडमी में शुक्रवार को डीजी पुलिस ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री पासिंग आउट परेड में शामिल नहीं हो सके इसलिए 7 जून को सभी डिप्टी एसपी लखनऊ में CM से मुलाकात करेंगे। पास आउट होने वाले डिप्टी एसपी में 9 महिला और 25 पुरुष शामिल हैं। नई दिल्ली के गौरव उपाध्याय को सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट चुना गया। जबकि, महाराज गंज निवासी, आकांक्षा गौतम इनडोर और गाजियाबाद के अवनीश कुमार सिंह, आउट डोर टॉपर बने हैं। 2023 बैच के कुल 36 पास अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए पुलिस एकेडमी में भेजा गया था। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें साइबर अपराध रोकने के लिए दी गई खास ट्रेनिंग दी गई। 2 डिप्टी एसपी विभिन्न कारणों से अपना प्रशिक्षण पूरा नहीं कर सके हैं। पढ़िए पूरी खबर यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी तेज रफ्तार कार: हादसे में एयर बैग्स खुलकर फट गए, मौके पर 2 की मौत मथुरा के थाना नोहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह 5:45 बजे एक सड़क हादसा हुआ। आगरा से दिल्ली जा रही टैक्सी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कि वह ट्रैक्टर-ट्राली में आधे हिस्से तक घुस गई। दुर्घटना में कार चालक मोनू और एक यात्री दीपक गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। मोनू दिल्ली के नंद नगरी मंडोली का रहने वाला था, जबकि दीपक चंडीगढ़ का निवासी था। हादसे में दो अन्य यात्री रामू और गोलू गंभीर रूप से घायल हुए। रामू उन्नाव के रसूलपुर का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर… एसी कोच में सीट के लिए अवैध वसूली का VIDEO: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में 3000 रुपये तक मांगे दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में कोच अटेंडेंट का वीडियो सामने आया है। जिसमें अटेंडेंट यात्रियों से सीट दिलाने के नाम पर 2200 से 3000 रुपये मांग रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। वीडियो में अटेंडेंट यात्रियों से कह रहा है कि पैसे देने पर टीटीई कुछ नहीं पूछेगा। साथ ही अच्छी सीट भी मिल जाएगी और चैन से सो भी जाएंगे। अब चाहिए तो बताओ। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में कर्ज से परेशान युवक का सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव; मामा बोले- दोस्त ने फंसाया झांसी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार सुबह जब मां जागी तो देखा कि बेटा घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने अपने भाई अनुद्दी प्रसाद को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी की है। मामा ने आरोप लगाया कि यश पर बैंक के लोन का लाखों रुपए कर्ज हो गया था। दोस्त ने लोन का पैसा खाया और फिर भाग गया। तनाव में युवक ने फांसी लगा ली। बोले-कुछ दिन पहले बैंक वालों ने पैसे के लिए बेटे को बंधक भी बना लिया था। पढ़िए पूरी खबर गाजियाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों की मौत; रोटरी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने कुचला, CCTV से पहचान में जुटी पुलिस गाजियाबाद में शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुभाष सिंह (57) और कमलेश यादव (45) के रूप में हुई है। दोनों ब्रज नगरी नंदग्राम के रहने वाले थे। सुभाष सिंह गली नंबर 4 में रहते थे, जबकि कमलेश यादव गली नंबर 5 के निवासी थे। हादसा थाना नंदग्राम क्षेत्र में हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर बाबा विश्वनाथ को चढ़ा 5 नदियों का जल; कलश यात्रा निकालकर महिलाएं पहुंचीं काशी में निर्जला एकादशी पर बाबा विश्वनाथ का 5 नदियों के जल से अभिषेक किया गया। इसमें सिंधु, चिनाब, रीवा, मानसरोवर और गंगा नदी का जल शामिल था। इस आयोजन को ‘आपरेशन सिंदूर’ को समर्पित किया गया। इससे पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा की शुरुआत राजेंद्र प्रसाद घाट से हुई, जो पूरे विधि-विधान के साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर तक पहुची। इस कलश यात्रा में पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी भी शामिल हुए। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ में फंदे से लटक कर महिला ने दी जान;पारिवारिक विवाद को लेकर हुआ था पति-पत्नी में झगड़ा आजमगढ़ में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। महिला की पहचान अंजू यादव (32) पत्नी संतोष यादव के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति संतोष यादव पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता सुरेश यादव ने बताया- आए दिन बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में निकाह के 3 साल बाद पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पीड़िता बोली- देवर ने की गंदी हरकत कानपुर में निकाह के 3 साल बाद पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। साथ ही देवर ने भी गंदी हरकत की। महिला ने चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में 10 लाख की डिमांड पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया- ब्यूटी पार्लर संचालिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। पढ़िए पूरी खबर मुजफ्फरनगर में पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले फूड डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 देसी तमंचे, कारतूस, और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी तमंचे को चार हजार रुपए में खरीदकर ऊंचे दामों में बेचता था। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने की बात कबूल की है। उसने बताया वह यह हथियार में जेल बंद अपने साथियों को लूट–डकैती जैसे अपराध करने के लिए सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उसके फरार साथियों की तलाश के लिए टीम बना दी हैं। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में अजय राय के करीबी पर छेड़खानी-लूट की FIR, महिला बोली-जीना मुश्किल कर दिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के करीबी अमित पाठक और आनंद पांडेय पर छेड़खानी, लूट का मुकदमा किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, कांग्रेस वाराणसी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने पीड़ित महिला पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। अपने साथियों को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन की बात कही है। सराय गोवर्धन चेतगंज की रहने वाली महिला ने बताया कि हथुआ मार्केट में उसने दिवंगत डॉक्टर संजय राय और पूनम सिंह से दुकान नंबर 33 किराए पर लिया था, जिसमें वह अपना बुटीक चला रही थी। तय समय पर अपना किराया देती थी कोविड काल के दौरान डॉक्टर संजय सिंह की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद से ही अमित पाठक और आनंद पांडेय उससे जबरन रंगदारी वसूलने लगे। मेरा जीना मुश्किल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर संभल में बाइक खंभे से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत संभल में भतीजी की शादी के दिन सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। दोनों की बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में भतीजी की आज बारात आने वाली है। दोनों शादी के लिए मैदा लेन जा रहे थे। शुक्रवार शाम हादसा तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव लावर के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर जम्मू से लापता CRPF जवान 7 दिन बाद दिल्ली में मिला; 2 दिन से खाना नहीं खाया, कपड़े फटे थे जम्मू कश्मीर के CRPF कैंप से लापता हेड कॉन्स्टेबल अभिषेक शर्मा 7 दिन बाद परिजनों को दिल्ली में मिले। वह कैसे पहुंचे, इसके बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वह डिप्रेशन में थे। उनके कपड़े फटे थे। भाई ने बताया- उसने 2 दिनों खाना नहीं खाया था। फिलहाल परिवार के लोग उन्हें घर ले आए हैं। परिजनों को कहना है कि वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उनका इलाज चल रहा है। बता दें CRPF हेड कॉन्स्टेबल अभिषेक शर्मा जम्मू कश्मीर के उधमपुर से 26 मई को अचानक लापता हो गए थे। अभिषेक 2 जून को दिल्ली में मिले। फिलहाल वो डिप्रेशन में हैं, उनका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर पुलिस को 34 नए डिप्टी SP मिले, इनमें 9 महिलाएं; मुरादाबाद में हुई पासिंग आउट परेड यूपी पुलिस को 34 नए डिप्टी एसपी मिले हैं। मुरादाबाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस एकेडमी में शुक्रवार को डीजी पुलिस ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री पासिंग आउट परेड में शामिल नहीं हो सके इसलिए 7 जून को सभी डिप्टी एसपी लखनऊ में CM से मुलाकात करेंगे। पास आउट होने वाले डिप्टी एसपी में 9 महिला और 25 पुरुष शामिल हैं। नई दिल्ली के गौरव उपाध्याय को सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट चुना गया। जबकि, महाराज गंज निवासी, आकांक्षा गौतम इनडोर और गाजियाबाद के अवनीश कुमार सिंह, आउट डोर टॉपर बने हैं। 2023 बैच के कुल 36 पास अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए पुलिस एकेडमी में भेजा गया था। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें साइबर अपराध रोकने के लिए दी गई खास ट्रेनिंग दी गई। 2 डिप्टी एसपी विभिन्न कारणों से अपना प्रशिक्षण पूरा नहीं कर सके हैं। पढ़िए पूरी खबर यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी तेज रफ्तार कार: हादसे में एयर बैग्स खुलकर फट गए, मौके पर 2 की मौत मथुरा के थाना नोहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह 5:45 बजे एक सड़क हादसा हुआ। आगरा से दिल्ली जा रही टैक्सी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कि वह ट्रैक्टर-ट्राली में आधे हिस्से तक घुस गई। दुर्घटना में कार चालक मोनू और एक यात्री दीपक गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। मोनू दिल्ली के नंद नगरी मंडोली का रहने वाला था, जबकि दीपक चंडीगढ़ का निवासी था। हादसे में दो अन्य यात्री रामू और गोलू गंभीर रूप से घायल हुए। रामू उन्नाव के रसूलपुर का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर… एसी कोच में सीट के लिए अवैध वसूली का VIDEO: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में 3000 रुपये तक मांगे दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में कोच अटेंडेंट का वीडियो सामने आया है। जिसमें अटेंडेंट यात्रियों से सीट दिलाने के नाम पर 2200 से 3000 रुपये मांग रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। वीडियो में अटेंडेंट यात्रियों से कह रहा है कि पैसे देने पर टीटीई कुछ नहीं पूछेगा। साथ ही अच्छी सीट भी मिल जाएगी और चैन से सो भी जाएंगे। अब चाहिए तो बताओ। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में कर्ज से परेशान युवक का सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव; मामा बोले- दोस्त ने फंसाया झांसी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार सुबह जब मां जागी तो देखा कि बेटा घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने अपने भाई अनुद्दी प्रसाद को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी की है। मामा ने आरोप लगाया कि यश पर बैंक के लोन का लाखों रुपए कर्ज हो गया था। दोस्त ने लोन का पैसा खाया और फिर भाग गया। तनाव में युवक ने फांसी लगा ली। बोले-कुछ दिन पहले बैंक वालों ने पैसे के लिए बेटे को बंधक भी बना लिया था। पढ़िए पूरी खबर गाजियाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों की मौत; रोटरी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने कुचला, CCTV से पहचान में जुटी पुलिस गाजियाबाद में शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुभाष सिंह (57) और कमलेश यादव (45) के रूप में हुई है। दोनों ब्रज नगरी नंदग्राम के रहने वाले थे। सुभाष सिंह गली नंबर 4 में रहते थे, जबकि कमलेश यादव गली नंबर 5 के निवासी थे। हादसा थाना नंदग्राम क्षेत्र में हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर बाबा विश्वनाथ को चढ़ा 5 नदियों का जल; कलश यात्रा निकालकर महिलाएं पहुंचीं काशी में निर्जला एकादशी पर बाबा विश्वनाथ का 5 नदियों के जल से अभिषेक किया गया। इसमें सिंधु, चिनाब, रीवा, मानसरोवर और गंगा नदी का जल शामिल था। इस आयोजन को ‘आपरेशन सिंदूर’ को समर्पित किया गया। इससे पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा की शुरुआत राजेंद्र प्रसाद घाट से हुई, जो पूरे विधि-विधान के साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर तक पहुची। इस कलश यात्रा में पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी भी शामिल हुए। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ में फंदे से लटक कर महिला ने दी जान;पारिवारिक विवाद को लेकर हुआ था पति-पत्नी में झगड़ा आजमगढ़ में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। महिला की पहचान अंजू यादव (32) पत्नी संतोष यादव के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति संतोष यादव पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता सुरेश यादव ने बताया- आए दिन बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में निकाह के 3 साल बाद पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पीड़िता बोली- देवर ने की गंदी हरकत कानपुर में निकाह के 3 साल बाद पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। साथ ही देवर ने भी गंदी हरकत की। महिला ने चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में 10 लाख की डिमांड पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया- ब्यूटी पार्लर संचालिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर