सहारनपुर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसपी देहात सागर जैन ने बताया- देवबंद पुलिस अंबेहटा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी नूरपुर की ओर से एक वर्ना कार और एक बाइक पर सवार कुछ संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने का इशारा किए जाने पर वे वाहन मोड़कर लखनौती गांव की ओर भागने लगे। पीछा करने पर कार एक पुलिया से टकरा गई और बदमाशों ने उतरते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें 2 हिस्ट्रीशीटरों के पैर में गोली लगी। बदमाश की पहचान देवबंद के अचिन उर्फ रविकांत और नागल थाने के सक्षम त्यागी उर्फ घोलू के रूप में हुई। पढ़िए पूरी खबर 3 बेटों से परेशान बुजुर्ग पिता ने किया सुसाइड; बिजनौर में घर के बंटवारे को लेकर होता था विवाद, रेलिंग से लटका मिला शव बिजनौर में तीन बेटों से परेशान होकर बुजुर्ग पिता ने सुसाइड कर लिया। बताया गया बलबीर सिंह (70) के तीन बेटे हैं और उनमें पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी से परेशान होकर बलबीर सिंह ने शनिवार रात जीने की रेलिंग पर कपड़े की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना चांदपुर क्षेत्र के गांव ककराला की है। थाना प्रभारी चांदपुर संजय कुमार तोमर ने बताया- बलबीर सिंह के तीन बेटे हैं – कृष्णपाल, मनोज और उमेश कुमार। पैतृक घर के बंटवारे को लेकर तीनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद से बलबीर सिंह काफी परेशान थे। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ में पुलिस पर हमला करने वाले 17 गिरफ्तार; थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मी हुए घायल, 35 आरोपियों पर मुकदमा आजमगढ़ में दो पक्षों के विवाद के बाद पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव की है। पुलिस की जांच में हमले में 35 लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसपी देहात सागर जैन ने बताया- देवबंद पुलिस अंबेहटा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी नूरपुर की ओर से एक वर्ना कार और एक बाइक पर सवार कुछ संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने का इशारा किए जाने पर वे वाहन मोड़कर लखनौती गांव की ओर भागने लगे। पीछा करने पर कार एक पुलिया से टकरा गई और बदमाशों ने उतरते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें 2 हिस्ट्रीशीटरों के पैर में गोली लगी। बदमाश की पहचान देवबंद के अचिन उर्फ रविकांत और नागल थाने के सक्षम त्यागी उर्फ घोलू के रूप में हुई। पढ़िए पूरी खबर 3 बेटों से परेशान बुजुर्ग पिता ने किया सुसाइड; बिजनौर में घर के बंटवारे को लेकर होता था विवाद, रेलिंग से लटका मिला शव बिजनौर में तीन बेटों से परेशान होकर बुजुर्ग पिता ने सुसाइड कर लिया। बताया गया बलबीर सिंह (70) के तीन बेटे हैं और उनमें पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी से परेशान होकर बलबीर सिंह ने शनिवार रात जीने की रेलिंग पर कपड़े की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना चांदपुर क्षेत्र के गांव ककराला की है। थाना प्रभारी चांदपुर संजय कुमार तोमर ने बताया- बलबीर सिंह के तीन बेटे हैं – कृष्णपाल, मनोज और उमेश कुमार। पैतृक घर के बंटवारे को लेकर तीनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद से बलबीर सिंह काफी परेशान थे। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ में पुलिस पर हमला करने वाले 17 गिरफ्तार; थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मी हुए घायल, 35 आरोपियों पर मुकदमा आजमगढ़ में दो पक्षों के विवाद के बाद पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव की है। पुलिस की जांच में हमले में 35 लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में एनकाउंटर; दो हिस्ट्रीशीटरों के पैर में लगी गोली, तीन बदमाश फरार
