यूपी के चीफ सेक्रेटरी और DGP से ज्यादा अमीर DM-SP:मिर्जापुर IG के 9 बगीचे और 5 घर; जानिए किसके पास कितनी प्रॉपर्टी

यूपी के चीफ सेक्रेटरी और DGP से ज्यादा अमीर DM-SP:मिर्जापुर IG के 9 बगीचे और 5 घर; जानिए किसके पास कितनी प्रॉपर्टी

यूपी में चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और DGP प्रशांत कुमार से ज्यादा अमीर यहां के डीएम और एसपी हैं। प्रदेश के दोनों टॉप अफसरों के पास अचल संपत्ति के नाम पर सिर्फ नोएडा में मकान है। जबकि IAS और IPS अफसरों के पास 2 से लेकर 3 बंगले और फ्लैट हैं। मिर्जापुर के IG राकेश प्रकाश सिंह के पास 25 अचल संपत्तियां हैं। इनमें 9 बगीचे और 5 घर हैं। बाकी खेती की जमीन है। वहीं, मेडिकल एजुकेशन की डायरेक्टर किंजल सिंह के पास 10 संपत्तियां हैं। इसमें 3 कृषि भूमि हैं, जबकि 4 घर और 3 प्लॉट हैं। सस्पेंडेड आईएएस अफसर अभिषेक प्रकाश के पास बिहार के सीवान में 8.85 एकड़ कृषि भूमि है। इसके अलावा उन्होंने कोई संपत्ति नहीं बनाई है। ये फैक्ट IAS और IPS अफसरों की केंद्र सरकार को दी गई जानकारी में सामने आए हैं। यूपी कैडर के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वे कौन से फॉर्म हाउस, घर या प्लॉट के मालिक हैं? उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? दैनिक भास्कर ने प्रदेश के टॉप और चर्चित अफसरों की प्रॉपर्टी को खंगाला। पढ़िए उनकी प्रॉपर्टी की डिटेल रिपोर्ट… 60% अफसरों की पहली पसंद नोएडा, दूसरे नंबर पर लखनऊ
यूपी के IAS-IPS अफसरों की पहली पसंद नोएडा है। 60% से ज्यादा अफसरों ने यहां आशियाना बना रखा है। कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने मकान या फ्लैट खरीदने की जगह जमीन लेकर छोड़ दी है। नोएडा के बाद लखनऊ में सबसे ज्यादा घर और जमीन हैं। पहले टॉप IAS अफसरों की संपत्ति देखिए… अब टॉप IPS अफसरों की संपत्ति… एक जमीन की वैल्यू 2 साल में तीन गुना हो गई
लखनऊ के सरोजनी नगर में 2014 बैच के प्रमोटी IPS केशव चंद्र गोस्वामी की पत्नी ने एक जमीन खरीदी। जमीन कितनी है, यह तो पता नहीं। लेकिन, यह रेजिडेंशियल प्लॉट की है। 27 दिसंबर, 2022 को खरीद के समय यह 6 लाख रुपए की थी। जनवरी, 2025 को आईपीआर भरने से पहले वेल्युएशन 20 लाख रुपए बताई गई। यानी मात्र 2 साल में जमीन का दाम 3 गुने से भी ज्यादा हो गया। 9 साल में 10 गुना बढ़ गए प्लॉट के रेट
इसी तरह 2016 में केशव चंद्र गोस्वामी की पत्नी ने मोहनलालगंज में रेजिडेंशियल प्लॉट 5 लाख में खरीदा था। इसकी वैल्यू अब 10 गुना होकर 50 लाख हो गई है। वैसे तो इनके पास सुल्तानपुर में पुश्तैनी मकान और दो जमीनें हैं। लेकिन, इनके और इनकी पत्नी के नाम लखनऊ में कुल 4 अन्य प्रॉपर्टी हैं। सरोजनी नगर में 2, मोहनलालगंज में 1 और मानसरोवर योजना में 1 प्लॉट शामिल है। केशव चंद्र इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में SP के पद पर हैं। सबसे अमीर आईपीएस अफसरों की प्रॉपर्टी देखिए… दादा ने पोती को गिफ्ट की 28 लाख की खेती की जमीन
एक और IPS अफसर हैं प्रदीप कुमार। ईओडब्ल्यू में तैनात हैं। इन्होंने 17 संपत्ति घोषित की हैं, लेकिन इनमें से 16 पैतृक हैं। इसमें 16 जमीन और एक पुश्तैनी मकान है। प्रदीप कुमार ने अपनी संपत्ति के ब्योरे में बताया है कि उनकी बेटी को उसके दादा ने 28.43 लाख रुपए की संपत्ति गिफ्ट की है। 4 साल में खरीदीं 6 जमीनें
गोंडा PAC में कमांडेंट के पद पर तैनात त्रिभुवन सिंह के नाम कुल 7 संपत्ति हैं। इनमें से 6 जमीनें उन्होंने 2020 के बाद खरीदी हैं। खास बात यह है कि 5 एग्रीकल्चर लैंड हैं और एक सुशांत गोल्फ सिटी में प्लॉट है। इसके अलावा लखनऊ में 2003 में खरीदा गया 2 करोड़ की कीमत का मकान है। त्रिभुवन सिंह प्रमोटी आईपीएस हैं। उन्होंने 1997 में पुलिस की सेवा पुलिस उपाधीक्षक के रूप में जॉइन की थी। यूपी के 10 मंडलायुक्तों की प्रॉपर्टी… जोन और कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों की प्रॉपर्टी… ——————- ये खबर भी पढ़ें… राम मंदिर में 18 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा जून में, चंपत राय बोले- अक्षय तृतीया पर सिंहासन पर विराजेंगे अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के अलावा 18 और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा जून में होगी। 3 दिन प्राण प्रतिष्ठा का पूजन समारोह होगा। ये मूर्तियां राजस्थान के जयपुर में बनाई जा रही हैं। 15 अप्रैल के बाद अयोध्या पहुंच जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर यूपी में चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और DGP प्रशांत कुमार से ज्यादा अमीर यहां के डीएम और एसपी हैं। प्रदेश के दोनों टॉप अफसरों के पास अचल संपत्ति के नाम पर सिर्फ नोएडा में मकान है। जबकि IAS और IPS अफसरों के पास 2 से लेकर 3 बंगले और फ्लैट हैं। मिर्जापुर के IG राकेश प्रकाश सिंह के पास 25 अचल संपत्तियां हैं। इनमें 9 बगीचे और 5 घर हैं। बाकी खेती की जमीन है। वहीं, मेडिकल एजुकेशन की डायरेक्टर किंजल सिंह के पास 10 संपत्तियां हैं। इसमें 3 कृषि भूमि हैं, जबकि 4 घर और 3 प्लॉट हैं। सस्पेंडेड आईएएस अफसर अभिषेक प्रकाश के पास बिहार के सीवान में 8.85 एकड़ कृषि भूमि है। इसके अलावा उन्होंने कोई संपत्ति नहीं बनाई है। ये फैक्ट IAS और IPS अफसरों की केंद्र सरकार को दी गई जानकारी में सामने आए हैं। यूपी कैडर के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वे कौन से फॉर्म हाउस, घर या प्लॉट के मालिक हैं? उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? दैनिक भास्कर ने प्रदेश के टॉप और चर्चित अफसरों की प्रॉपर्टी को खंगाला। पढ़िए उनकी प्रॉपर्टी की डिटेल रिपोर्ट… 60% अफसरों की पहली पसंद नोएडा, दूसरे नंबर पर लखनऊ
यूपी के IAS-IPS अफसरों की पहली पसंद नोएडा है। 60% से ज्यादा अफसरों ने यहां आशियाना बना रखा है। कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने मकान या फ्लैट खरीदने की जगह जमीन लेकर छोड़ दी है। नोएडा के बाद लखनऊ में सबसे ज्यादा घर और जमीन हैं। पहले टॉप IAS अफसरों की संपत्ति देखिए… अब टॉप IPS अफसरों की संपत्ति… एक जमीन की वैल्यू 2 साल में तीन गुना हो गई
लखनऊ के सरोजनी नगर में 2014 बैच के प्रमोटी IPS केशव चंद्र गोस्वामी की पत्नी ने एक जमीन खरीदी। जमीन कितनी है, यह तो पता नहीं। लेकिन, यह रेजिडेंशियल प्लॉट की है। 27 दिसंबर, 2022 को खरीद के समय यह 6 लाख रुपए की थी। जनवरी, 2025 को आईपीआर भरने से पहले वेल्युएशन 20 लाख रुपए बताई गई। यानी मात्र 2 साल में जमीन का दाम 3 गुने से भी ज्यादा हो गया। 9 साल में 10 गुना बढ़ गए प्लॉट के रेट
इसी तरह 2016 में केशव चंद्र गोस्वामी की पत्नी ने मोहनलालगंज में रेजिडेंशियल प्लॉट 5 लाख में खरीदा था। इसकी वैल्यू अब 10 गुना होकर 50 लाख हो गई है। वैसे तो इनके पास सुल्तानपुर में पुश्तैनी मकान और दो जमीनें हैं। लेकिन, इनके और इनकी पत्नी के नाम लखनऊ में कुल 4 अन्य प्रॉपर्टी हैं। सरोजनी नगर में 2, मोहनलालगंज में 1 और मानसरोवर योजना में 1 प्लॉट शामिल है। केशव चंद्र इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में SP के पद पर हैं। सबसे अमीर आईपीएस अफसरों की प्रॉपर्टी देखिए… दादा ने पोती को गिफ्ट की 28 लाख की खेती की जमीन
एक और IPS अफसर हैं प्रदीप कुमार। ईओडब्ल्यू में तैनात हैं। इन्होंने 17 संपत्ति घोषित की हैं, लेकिन इनमें से 16 पैतृक हैं। इसमें 16 जमीन और एक पुश्तैनी मकान है। प्रदीप कुमार ने अपनी संपत्ति के ब्योरे में बताया है कि उनकी बेटी को उसके दादा ने 28.43 लाख रुपए की संपत्ति गिफ्ट की है। 4 साल में खरीदीं 6 जमीनें
गोंडा PAC में कमांडेंट के पद पर तैनात त्रिभुवन सिंह के नाम कुल 7 संपत्ति हैं। इनमें से 6 जमीनें उन्होंने 2020 के बाद खरीदी हैं। खास बात यह है कि 5 एग्रीकल्चर लैंड हैं और एक सुशांत गोल्फ सिटी में प्लॉट है। इसके अलावा लखनऊ में 2003 में खरीदा गया 2 करोड़ की कीमत का मकान है। त्रिभुवन सिंह प्रमोटी आईपीएस हैं। उन्होंने 1997 में पुलिस की सेवा पुलिस उपाधीक्षक के रूप में जॉइन की थी। यूपी के 10 मंडलायुक्तों की प्रॉपर्टी… जोन और कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों की प्रॉपर्टी… ——————- ये खबर भी पढ़ें… राम मंदिर में 18 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा जून में, चंपत राय बोले- अक्षय तृतीया पर सिंहासन पर विराजेंगे अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के अलावा 18 और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा जून में होगी। 3 दिन प्राण प्रतिष्ठा का पूजन समारोह होगा। ये मूर्तियां राजस्थान के जयपुर में बनाई जा रही हैं। 15 अप्रैल के बाद अयोध्या पहुंच जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर