यूपी के 22 एसपी के पास खुद का घर नहीं:किसी के पास 31 एकड़ जमीन; जानिए 68 पुलिस कप्तानों की प्रॉपर्टी

यूपी के 22 एसपी के पास खुद का घर नहीं:किसी के पास 31 एकड़ जमीन; जानिए 68 पुलिस कप्तानों की प्रॉपर्टी

यूपी में तैनात IPS अफसरों में से किसी के पास आलीशान बंगले हैं, तो किसी के पास 31 एकड़ तक खेती की जमीन है। प्रदेश के 68 जिलों के पुलिस कप्तानों की प्रॉपर्टी करोड़ों में है। ये फैक्ट IPS अफसरों की केंद्र सरकार को दी गई जानकारी में सामने आए हैं। सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी कन्नौज के एसपी विनोद कुमार के पास है। हालांकि इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। हाथरस और शाहजहांपुर के एसपी ने अपनी प्रॉपर्टी का डिटेल नहीं दिया है। रिकॉर्ड के अनुसार, 22 जिलों के कप्तानों के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। 4 जिलों के कप्तान ऐसे भी हैं, जिनके पास 5 साल पहले प्रॉपर्टी थी, लेकिन मौजूदा समय में कुछ नहीं है। इनमें दो महिला अफसर भी शामिल हैं। प्रदेश के 68 जिलों में कौन पुलिस कप्तान-कितना अमीर है? किसके पास सबसे ज्यादा खेती है? किसके पास सबसे ज्यादा मकान और प्लॉट हैं? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले जानिए एसपी को कितना वेतन मिलता है?
7वें वेतनमान आयोग के अनुसार किसी जिले के SP को उनकी बेसिक सैलरी (56 हजार से 1.50 लाख) के अलावा पे-स्केल के हिसाब से अन्य लग्जरी सुविधाएं भी मिलती हैं। इनमें घर, सिक्योरिटी, कुक, हाउस हेल्प, गाड़ी, लिमिटेड पेट्रोल और ड्राइवर की सुविधा शामिल है। बेसिक सैलरी के अलावा कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं। नोएडा और लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदने का क्रेज
प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में इन अफसरों के पसंदीदा शहर लखनऊ और नोएडा हैं। लखनऊ में 17 SP ने मकान और प्लॉट खरीदे हैं। इसमें पड़ोसी जिले जैसे बाराबंकी, सीतापुर के पुलिस कप्तान शामिल हैं। इन अफसरों ने 26 मकान, प्लॉट और खेती की जमीन खरीदी है। दूसरी पसंद नोएडा है। प्रदेश के 10 जिलों के एसपी की 17 प्रॉपर्टी नोएडा में हैं। यहां भी अफसरों ने लग्जरी मकान, दुकान, फ्लैट और प्लॉट खरीदे हैं। 22 जिलों के SP के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं
यूपी के 68 जिलों में से 22 पुलिस कप्तानों के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। इसमें कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा, झांसी की डीआईजी (जो एसएसपी के पद पर तैनात हैं) सुधा सिंह, भदोही के एसपी अभिमन्यु मांगलिक और सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह साजवाण का नाम शामिल है। अन्य में सुल्तानपुर के कुंवर अनुपम, महाराजगंज के सोमेंद्र मीना, ललितपुर के मोहम्मद मुश्ताक, हापुड़ के ज्ञानंजय सिंह, अलीगढ़ के संजीव सुमन, मथुरा के शैलेश पांडेय, अम्बेडकरनगर के केशव कुमार, अमेठी की अपर्णा कौशिक, बरेली के अनुराग आर्या, बस्ती के अभिनंदन, हमीरपुर की दीक्षा शर्मा, देवरिया के विक्रांत वीर, कुशीनगर के संतोष कुमार मिश्रा, खीरी के संकल्प शर्मा, उन्नाव के दीपक भुकेर, संभल के कृष्ण कुमार और फतेहपुर के पुलिस कप्तान शामिल हैं। अब पढ़िए 18 रेंज में कौन SP कितना अमीर मेरठ रेंज : सबसे अमीर बागपत एसपी अर्पित विजयवर्गीय के परिवार की प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 1.92 करोड़ है। दूसरे नंबर पर मेरठ एसएसपी विपिन टाडा हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.24 करोड़ है। सहारनपुर रेंज : सबसे अमीर शामली एसपी रामसेवक गौतम हैं। उनके परिवार की कुल 8 संपत्तियों की मौजूदा समय में कीमत 52 लाख है। राजधानी लखनऊ में ही उनकी 3 वीआईपी इलाके में प्रॉपर्टी है। इन इलाकों में सुशांत गोल्फ सिटी भी शामिल है। जहां महज 8 लाख में उन्होंने प्लॉट खरीदना बताया है। बरेली रेंज : सबसे अमीर पीलीभीत एसपी अविनाश पांडेय हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत लगभग 2 करोड़ है। इसमें पत्नी को गिफ्ट में नोएडा में मिली 1.70 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल है। मुरादाबाद रेंज : सबसे अमीर मुरादाबाद एसपी सतपाल हैं। उनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 8.69 करोड़ है। दोनों प्रॉपर्टी कृषि भूमि हैं। दूसरे नंबर पर रामपुर एसपी विद्या सागर मिश्रा हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.60 करोड़ है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। आगरा रेंज : सबसे अमीर मैनपुरी एसपी गणेश साहा हैं। उनके परिवार की दो प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 90 लाख है। दूसरे नंबर पर फिरोजाबाद एसपी सौरभ दीक्षित हैं। उनकी संपत्ति की मौजूदा कीमत 23 लाख है। अलीगढ़ रेंज : सबसे अमीर एटा एसपी श्याम नारायण सिंह है। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.25 करोड़ है। इसमें पैतृक प्रॉपर्टी भी शामिल है। कानपुर रेंज : सबसे अमीर कन्नौज एसपी विनोद कुमार हैं। इनके परिवार की संपत्तियों की मौजूद कीमत 4.07 करोड़ है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। दूसरे नंबर पर फतेहगढ़ के एसपी आलोक प्रियदर्शी हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2 करोड़ है। पत्नी और स्वयं के नाम पर ये प्रॉपर्टी है। झांसी रेंज : सबसे अमीर जालौन एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार हैं। इनके परिवार की 6 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 6.55 करोड़ है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है, जो ज्यादातर कृषि भूमि है। लखनऊ रेंज : सबसे अमीर हरदोई SP नीरज कुमार जादौन हैं। इनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.61 करोड़ है। इसमें 31 एकड़ कृषि है। वहीं 0.5 एकड़ गैर कृषि भूमि है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। अयोध्या रेंज : सबसे अमीर बाराबंकी SP दिनेश कुमार सिंह हैं। इनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.24 करोड़ है। हालांकि दो प्रॉपर्टी में एक-तिहाई के हिस्सेदार हैं। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। दूसरे नंबर पर अयोध्या एसपी राजकरण नैय्यर हैं। उनकी एक ही प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 1.22 करोड़ है। प्रयागराज रेंज : सबसे अमीर कौशांबी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव हैं। उनकी तीनों प्रॉपर्टी प्रदेश के सबसे महंगे जिलों में शुमार नोएडा और गाजियाबाद में है। तीनों की मौजूदा कीमत तो नहीं दर्शायी है। लेकिन, खरीदने के समय तीनों प्रॉपर्टी की कीमत 1.07 करोड़ बताई है। चित्रकूट धाम रेंज : सबसे अमीर चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह हैं। तीन प्रॉपर्टी में दो पत्नी के नाम और एक संयुक्त नाम पर खरीदी गई है। तीनों की मौजूदा कीमत 1.70 करोड़ है। वाराणसी रेंज : तीनों एसपी की एक-एक प्रॉपर्टी है। मौजूदा कीमत के अनुसार सबसे अमीर जौनपुर एसपी डॉ. कौस्तुभ हैं। पत्नी के नाम पर लखनऊ के सबसे पॉश इलाके में 1.50 करोड़ की प्रॉपर्टी है। आजमगढ़ रेंज : सबसे अमीर बलिया एसपी ओमवीर सिंह हैं। उनके परिवार की कुल 5 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.59 करोड़ है। इसमें पैतृक प्रॉपर्टी भी शामिल है। इसमें नोएडा में खरीदा गया फ्लैट भी शामिल है, जिसकी मौजूदा कीमत 1.31 करोड़ है। मिर्जापुर रेंज : सबसे अमीर एसपी सोनभद्र अशोक मीना हैं। उनकी एक ही प्रॉपर्टी है। इसकी मौजूदा कीमत 38 लाख रुपए है। दूसरे नंबर पर मिर्जापुर एसपी सोमेन बर्मा हैं। उनकी संपत्ति की मौजूदा कीमत 32.79 लाख रुपए है। गोरखपुर रेंज : सबसे अमीर गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर हैं। उनके परिवार की दो संपत्तियों की मौजूदा कीमत 92.48 लाख रुपए है। दोनों खरीदी गई प्रॉपर्टी है। देवी पाटन रेंज : सबसे अमीर बहराइच एसपी राम नयन सिंह हैं। इनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 4 करोड़ है। इसमें गोमतीनगर में 3 करोड़ का लग्जरी मकान पैतृक कृषि भूमि भी शामिल है। बस्ती रेंज : सबसे अमीर सिद्धार्थनगर एसपी अभिषेक महाजन हैं। इनके परिवार की कुल 6 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.61 करोड़ है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। ———————– ये खबर भी पढ़िए :- यूपी के सबसे अमीर डीएम आगरा के अरविंद मलप्पा, 27 ने लखनऊ में खरीदे घर-जमीन, जानिए सभी 75 DM की प्रॉपर्टी उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर डीएम आगरा के अरविंद मलप्पा बंगारी हैं, जिनके पास 15 प्रॉपर्टी हैं। 5 साल पहले उनके पास 12 प्रॉपर्टी थीं। दिलचस्प यह है कि प्रदेश में ऐसे 19 जिलाधिकारियों की प्रॉपर्टी पिछले 5 साल में बढ़ी है। कुछ की प्रॉपर्टी दोगुनी तो कुछ की तीन से चार गुना हो चुकी है। प्रदेश के 75 डीएम में से 27 अफसरों ने लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदी है। पढ़िए पूरी खबर… यूपी में तैनात IPS अफसरों में से किसी के पास आलीशान बंगले हैं, तो किसी के पास 31 एकड़ तक खेती की जमीन है। प्रदेश के 68 जिलों के पुलिस कप्तानों की प्रॉपर्टी करोड़ों में है। ये फैक्ट IPS अफसरों की केंद्र सरकार को दी गई जानकारी में सामने आए हैं। सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी कन्नौज के एसपी विनोद कुमार के पास है। हालांकि इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। हाथरस और शाहजहांपुर के एसपी ने अपनी प्रॉपर्टी का डिटेल नहीं दिया है। रिकॉर्ड के अनुसार, 22 जिलों के कप्तानों के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। 4 जिलों के कप्तान ऐसे भी हैं, जिनके पास 5 साल पहले प्रॉपर्टी थी, लेकिन मौजूदा समय में कुछ नहीं है। इनमें दो महिला अफसर भी शामिल हैं। प्रदेश के 68 जिलों में कौन पुलिस कप्तान-कितना अमीर है? किसके पास सबसे ज्यादा खेती है? किसके पास सबसे ज्यादा मकान और प्लॉट हैं? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले जानिए एसपी को कितना वेतन मिलता है?
7वें वेतनमान आयोग के अनुसार किसी जिले के SP को उनकी बेसिक सैलरी (56 हजार से 1.50 लाख) के अलावा पे-स्केल के हिसाब से अन्य लग्जरी सुविधाएं भी मिलती हैं। इनमें घर, सिक्योरिटी, कुक, हाउस हेल्प, गाड़ी, लिमिटेड पेट्रोल और ड्राइवर की सुविधा शामिल है। बेसिक सैलरी के अलावा कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं। नोएडा और लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदने का क्रेज
प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में इन अफसरों के पसंदीदा शहर लखनऊ और नोएडा हैं। लखनऊ में 17 SP ने मकान और प्लॉट खरीदे हैं। इसमें पड़ोसी जिले जैसे बाराबंकी, सीतापुर के पुलिस कप्तान शामिल हैं। इन अफसरों ने 26 मकान, प्लॉट और खेती की जमीन खरीदी है। दूसरी पसंद नोएडा है। प्रदेश के 10 जिलों के एसपी की 17 प्रॉपर्टी नोएडा में हैं। यहां भी अफसरों ने लग्जरी मकान, दुकान, फ्लैट और प्लॉट खरीदे हैं। 22 जिलों के SP के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं
यूपी के 68 जिलों में से 22 पुलिस कप्तानों के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। इसमें कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा, झांसी की डीआईजी (जो एसएसपी के पद पर तैनात हैं) सुधा सिंह, भदोही के एसपी अभिमन्यु मांगलिक और सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह साजवाण का नाम शामिल है। अन्य में सुल्तानपुर के कुंवर अनुपम, महाराजगंज के सोमेंद्र मीना, ललितपुर के मोहम्मद मुश्ताक, हापुड़ के ज्ञानंजय सिंह, अलीगढ़ के संजीव सुमन, मथुरा के शैलेश पांडेय, अम्बेडकरनगर के केशव कुमार, अमेठी की अपर्णा कौशिक, बरेली के अनुराग आर्या, बस्ती के अभिनंदन, हमीरपुर की दीक्षा शर्मा, देवरिया के विक्रांत वीर, कुशीनगर के संतोष कुमार मिश्रा, खीरी के संकल्प शर्मा, उन्नाव के दीपक भुकेर, संभल के कृष्ण कुमार और फतेहपुर के पुलिस कप्तान शामिल हैं। अब पढ़िए 18 रेंज में कौन SP कितना अमीर मेरठ रेंज : सबसे अमीर बागपत एसपी अर्पित विजयवर्गीय के परिवार की प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 1.92 करोड़ है। दूसरे नंबर पर मेरठ एसएसपी विपिन टाडा हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.24 करोड़ है। सहारनपुर रेंज : सबसे अमीर शामली एसपी रामसेवक गौतम हैं। उनके परिवार की कुल 8 संपत्तियों की मौजूदा समय में कीमत 52 लाख है। राजधानी लखनऊ में ही उनकी 3 वीआईपी इलाके में प्रॉपर्टी है। इन इलाकों में सुशांत गोल्फ सिटी भी शामिल है। जहां महज 8 लाख में उन्होंने प्लॉट खरीदना बताया है। बरेली रेंज : सबसे अमीर पीलीभीत एसपी अविनाश पांडेय हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत लगभग 2 करोड़ है। इसमें पत्नी को गिफ्ट में नोएडा में मिली 1.70 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल है। मुरादाबाद रेंज : सबसे अमीर मुरादाबाद एसपी सतपाल हैं। उनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 8.69 करोड़ है। दोनों प्रॉपर्टी कृषि भूमि हैं। दूसरे नंबर पर रामपुर एसपी विद्या सागर मिश्रा हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.60 करोड़ है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। आगरा रेंज : सबसे अमीर मैनपुरी एसपी गणेश साहा हैं। उनके परिवार की दो प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 90 लाख है। दूसरे नंबर पर फिरोजाबाद एसपी सौरभ दीक्षित हैं। उनकी संपत्ति की मौजूदा कीमत 23 लाख है। अलीगढ़ रेंज : सबसे अमीर एटा एसपी श्याम नारायण सिंह है। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.25 करोड़ है। इसमें पैतृक प्रॉपर्टी भी शामिल है। कानपुर रेंज : सबसे अमीर कन्नौज एसपी विनोद कुमार हैं। इनके परिवार की संपत्तियों की मौजूद कीमत 4.07 करोड़ है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। दूसरे नंबर पर फतेहगढ़ के एसपी आलोक प्रियदर्शी हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2 करोड़ है। पत्नी और स्वयं के नाम पर ये प्रॉपर्टी है। झांसी रेंज : सबसे अमीर जालौन एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार हैं। इनके परिवार की 6 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 6.55 करोड़ है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है, जो ज्यादातर कृषि भूमि है। लखनऊ रेंज : सबसे अमीर हरदोई SP नीरज कुमार जादौन हैं। इनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.61 करोड़ है। इसमें 31 एकड़ कृषि है। वहीं 0.5 एकड़ गैर कृषि भूमि है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। अयोध्या रेंज : सबसे अमीर बाराबंकी SP दिनेश कुमार सिंह हैं। इनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.24 करोड़ है। हालांकि दो प्रॉपर्टी में एक-तिहाई के हिस्सेदार हैं। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। दूसरे नंबर पर अयोध्या एसपी राजकरण नैय्यर हैं। उनकी एक ही प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 1.22 करोड़ है। प्रयागराज रेंज : सबसे अमीर कौशांबी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव हैं। उनकी तीनों प्रॉपर्टी प्रदेश के सबसे महंगे जिलों में शुमार नोएडा और गाजियाबाद में है। तीनों की मौजूदा कीमत तो नहीं दर्शायी है। लेकिन, खरीदने के समय तीनों प्रॉपर्टी की कीमत 1.07 करोड़ बताई है। चित्रकूट धाम रेंज : सबसे अमीर चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह हैं। तीन प्रॉपर्टी में दो पत्नी के नाम और एक संयुक्त नाम पर खरीदी गई है। तीनों की मौजूदा कीमत 1.70 करोड़ है। वाराणसी रेंज : तीनों एसपी की एक-एक प्रॉपर्टी है। मौजूदा कीमत के अनुसार सबसे अमीर जौनपुर एसपी डॉ. कौस्तुभ हैं। पत्नी के नाम पर लखनऊ के सबसे पॉश इलाके में 1.50 करोड़ की प्रॉपर्टी है। आजमगढ़ रेंज : सबसे अमीर बलिया एसपी ओमवीर सिंह हैं। उनके परिवार की कुल 5 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.59 करोड़ है। इसमें पैतृक प्रॉपर्टी भी शामिल है। इसमें नोएडा में खरीदा गया फ्लैट भी शामिल है, जिसकी मौजूदा कीमत 1.31 करोड़ है। मिर्जापुर रेंज : सबसे अमीर एसपी सोनभद्र अशोक मीना हैं। उनकी एक ही प्रॉपर्टी है। इसकी मौजूदा कीमत 38 लाख रुपए है। दूसरे नंबर पर मिर्जापुर एसपी सोमेन बर्मा हैं। उनकी संपत्ति की मौजूदा कीमत 32.79 लाख रुपए है। गोरखपुर रेंज : सबसे अमीर गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर हैं। उनके परिवार की दो संपत्तियों की मौजूदा कीमत 92.48 लाख रुपए है। दोनों खरीदी गई प्रॉपर्टी है। देवी पाटन रेंज : सबसे अमीर बहराइच एसपी राम नयन सिंह हैं। इनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 4 करोड़ है। इसमें गोमतीनगर में 3 करोड़ का लग्जरी मकान पैतृक कृषि भूमि भी शामिल है। बस्ती रेंज : सबसे अमीर सिद्धार्थनगर एसपी अभिषेक महाजन हैं। इनके परिवार की कुल 6 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.61 करोड़ है। इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। ———————– ये खबर भी पढ़िए :- यूपी के सबसे अमीर डीएम आगरा के अरविंद मलप्पा, 27 ने लखनऊ में खरीदे घर-जमीन, जानिए सभी 75 DM की प्रॉपर्टी उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर डीएम आगरा के अरविंद मलप्पा बंगारी हैं, जिनके पास 15 प्रॉपर्टी हैं। 5 साल पहले उनके पास 12 प्रॉपर्टी थीं। दिलचस्प यह है कि प्रदेश में ऐसे 19 जिलाधिकारियों की प्रॉपर्टी पिछले 5 साल में बढ़ी है। कुछ की प्रॉपर्टी दोगुनी तो कुछ की तीन से चार गुना हो चुकी है। प्रदेश के 75 डीएम में से 27 अफसरों ने लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदी है। पढ़िए पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर