यूपी के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:24 घंटे में 5 डिग्री गिरा पारा, 30-40 की स्पीड से चलेगी हवा; एक दिन पहले आंधी-बारिश और ओले गिरे

यूपी के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:24 घंटे में 5 डिग्री गिरा पारा, 30-40 की स्पीड से चलेगी हवा; एक दिन पहले आंधी-बारिश और ओले गिरे

यूपी के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। साथ ही बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। पूर्वी-पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। 48 घंटे से वेस्ट यूपी का मौसम बदला हुआ है। चार दिन यानी 17 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रविवार को झांसी सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बांदा सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम पारा 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ओले-बारिश के बाद घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। एक दिन पहले के मौसम की बात करें तो यूपी के 28 जिलों में रविवार को बारिश हुई। इस बेमौसम बारिश से फसल चौपट हो गई है। कौशांबी में किसान अपने खेत से गेहूं की फसल समेटते हुए रोता रहा। लखनऊ में धूल भरी आंधी चली। बारिश की संभावना को देखते हुए इकाना स्टेडियम की पिच तिरपाल से ढक दी गई। यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट जानने के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। साथ ही बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। पूर्वी-पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। 48 घंटे से वेस्ट यूपी का मौसम बदला हुआ है। चार दिन यानी 17 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रविवार को झांसी सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बांदा सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम पारा 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ओले-बारिश के बाद घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। एक दिन पहले के मौसम की बात करें तो यूपी के 28 जिलों में रविवार को बारिश हुई। इस बेमौसम बारिश से फसल चौपट हो गई है। कौशांबी में किसान अपने खेत से गेहूं की फसल समेटते हुए रोता रहा। लखनऊ में धूल भरी आंधी चली। बारिश की संभावना को देखते हुए इकाना स्टेडियम की पिच तिरपाल से ढक दी गई। यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट जानने के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर