यूपी के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट:पाकिस्तान से बढ़ रहा साइक्लोन; सुल्तानपुर तेज आंधी से लोहे की कैंटीन उखड़कर गिरी

यूपी के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट:पाकिस्तान से बढ़ रहा साइक्लोन; सुल्तानपुर तेज आंधी से लोहे की कैंटीन उखड़कर गिरी

यूपी में आज 34 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी। खासकर उत्तरी-पश्चिमी और दक्षिणी यूपी में बारिश के आसार ज्यादा हैं। वहीं लखनऊ में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। जबकि, सोमवार की शाम झांसी, कानपुर देहात, फतेहपुर और सुल्तानपुर में बारिश हुई। सुल्तानपुर में करीब 60 किमी की स्पीड से आंधी चली। आंधी इतनी तेज थी कि महज 10 मिनट के भीतर चारों ओर तबाही के निशान छोड़ गई। दरियापुर के पास मार्केट का छज्जा टूटकर सड़क पर खड़ी कार पर गिरा। इससे कार चकनाचूर हो गई। विकास भवन की प्रेरणा कैंटीन उखड़कर एक कार पर गिरी। कानपुर देहात के इलाकों में भी हल्की बरसात हुई। कल की फोटोज देखिए… पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा साइक्लोन
BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया, मध्य पाकिस्तान में एक साइक्लोन सर्कुलेशन बना है। इसके पीछे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। यह तेजी से राजस्थान से होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण पश्चिमी यूपी में तेज चक्रवाती हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके आगे बढ़ने पर मंगलवार को पूर्वांचल में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद पांच जून से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा एक बार फिर जोर पकड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक बोले- 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में सोमवार से ही छिटपुट बारिश की शुरुआत हो गई है। तराई वाले क्षेत्रों में इस बारिश की वजह से तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने बताया मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। अतुल ने बताया कि इसके बाद पांच जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी। तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 12 से 13 जून के बीच यूपी में दस्तक दे सकता मानसून
केरल समय से 10 दिन पहले मानसून की दस्तक देने के बाद यूपी में उत्तर प्रदेश में अगले 10 दिनों में मानसून के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी 12 से 13 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है। सामान्य रूप से मानसून के उत्तर प्रदेश में 15 जून के बाद आने की संभावना रहती है। लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… असम में 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 11 मौतें:सिक्किम में 100 टूरिस्ट फंसे; बिहार में आंधी-तूफान से 5 की मौत; MP के 38 जिलों में बारिश देश के पूर्वोत्तर राज्यों में 29 मई को मानसून ने दस्तक दी थी। 5 दिन बीतने के बाद भी मानसून वहीं ठहरा हुआ है। इसके चलते मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में तेज बारिश हो रही है। असम में 22 जिलों के 1254 गांवों के 5.35 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़-लैंडस्लाइड में अबतक 11 लोगों की मौत हो गई है। 15 नदियां उफान पर हैं। सड़क, रेल और बोट सर्विस प्रभावित है। कुल 165 राहत शिविरों में 31212 लोग ठहराए गए हैं। यूपी में आज 34 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी। खासकर उत्तरी-पश्चिमी और दक्षिणी यूपी में बारिश के आसार ज्यादा हैं। वहीं लखनऊ में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। जबकि, सोमवार की शाम झांसी, कानपुर देहात, फतेहपुर और सुल्तानपुर में बारिश हुई। सुल्तानपुर में करीब 60 किमी की स्पीड से आंधी चली। आंधी इतनी तेज थी कि महज 10 मिनट के भीतर चारों ओर तबाही के निशान छोड़ गई। दरियापुर के पास मार्केट का छज्जा टूटकर सड़क पर खड़ी कार पर गिरा। इससे कार चकनाचूर हो गई। विकास भवन की प्रेरणा कैंटीन उखड़कर एक कार पर गिरी। कानपुर देहात के इलाकों में भी हल्की बरसात हुई। कल की फोटोज देखिए… पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा साइक्लोन
BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया, मध्य पाकिस्तान में एक साइक्लोन सर्कुलेशन बना है। इसके पीछे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। यह तेजी से राजस्थान से होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण पश्चिमी यूपी में तेज चक्रवाती हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके आगे बढ़ने पर मंगलवार को पूर्वांचल में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद पांच जून से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा एक बार फिर जोर पकड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक बोले- 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में सोमवार से ही छिटपुट बारिश की शुरुआत हो गई है। तराई वाले क्षेत्रों में इस बारिश की वजह से तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने बताया मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। अतुल ने बताया कि इसके बाद पांच जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी। तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 12 से 13 जून के बीच यूपी में दस्तक दे सकता मानसून
केरल समय से 10 दिन पहले मानसून की दस्तक देने के बाद यूपी में उत्तर प्रदेश में अगले 10 दिनों में मानसून के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी 12 से 13 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है। सामान्य रूप से मानसून के उत्तर प्रदेश में 15 जून के बाद आने की संभावना रहती है। लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… असम में 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 11 मौतें:सिक्किम में 100 टूरिस्ट फंसे; बिहार में आंधी-तूफान से 5 की मौत; MP के 38 जिलों में बारिश देश के पूर्वोत्तर राज्यों में 29 मई को मानसून ने दस्तक दी थी। 5 दिन बीतने के बाद भी मानसून वहीं ठहरा हुआ है। इसके चलते मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में तेज बारिश हो रही है। असम में 22 जिलों के 1254 गांवों के 5.35 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़-लैंडस्लाइड में अबतक 11 लोगों की मौत हो गई है। 15 नदियां उफान पर हैं। सड़क, रेल और बोट सर्विस प्रभावित है। कुल 165 राहत शिविरों में 31212 लोग ठहराए गए हैं।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर