यूपी के 44 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट:24 घंटे में 10 शहरों में बारिश, 30-40 घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, सहारनपुर-कासगंज में ओले गिरे

यूपी के 44 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट:24 घंटे में 10 शहरों में बारिश, 30-40 घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, सहारनपुर-कासगंज में ओले गिरे

यूपी के 10 जिलों में बारिश हुई। सहारनपुर और कासगंज में ओले गिरे। गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बरेली, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद और पीलीभीत में बादल छाए हुए हैं। 24 घंटे में यहां रुक-रुककर बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 2 तस्वीरें देखिए… BHU के वैज्ञानिक बोले- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदला
वाराणसी के BHU में मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव कहा- एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं चल रही हैं। गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। रविवार से हवा का रुख पछुआ हो जाएगा और रफ्तार भी बढ़ जाएगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रह-रह कर झोंकेदार हवा भी चलेगी। मगर रविवार के बाद बारिश होने के आसार कम हैं। शुक्रवार को यूपी का सबसे गर्म शहर झांसी रहा। यहां तापमान 35.1°C रिकॉर्ड हुआ। सबसे ठंडे 3 शहर रहे। अयोध्या, बुलंदशहर और लखीमपुर खीरी में तापमान 15°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, 44 जिलों में बारिश के अलर्ट के बाद तापमान में 3-4 °C की गिरावट भी हो सकती है। कानपुर में छाए बादल, बूंदाबांदी के आसार
कानपुर में शनिवार को बादल की आवाजाही बनी हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक विक्षोभ लगातार आ रहे हैं। कानपुर मंडल में उतार चढ़ाव भरा मौसम बना रहेगा। अगले 2 दिनों का मौसम अनुमान यूपी के 10 जिलों में बारिश हुई। सहारनपुर और कासगंज में ओले गिरे। गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बरेली, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद और पीलीभीत में बादल छाए हुए हैं। 24 घंटे में यहां रुक-रुककर बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 2 तस्वीरें देखिए… BHU के वैज्ञानिक बोले- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदला
वाराणसी के BHU में मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव कहा- एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं चल रही हैं। गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। रविवार से हवा का रुख पछुआ हो जाएगा और रफ्तार भी बढ़ जाएगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रह-रह कर झोंकेदार हवा भी चलेगी। मगर रविवार के बाद बारिश होने के आसार कम हैं। शुक्रवार को यूपी का सबसे गर्म शहर झांसी रहा। यहां तापमान 35.1°C रिकॉर्ड हुआ। सबसे ठंडे 3 शहर रहे। अयोध्या, बुलंदशहर और लखीमपुर खीरी में तापमान 15°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, 44 जिलों में बारिश के अलर्ट के बाद तापमान में 3-4 °C की गिरावट भी हो सकती है। कानपुर में छाए बादल, बूंदाबांदी के आसार
कानपुर में शनिवार को बादल की आवाजाही बनी हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक विक्षोभ लगातार आ रहे हैं। कानपुर मंडल में उतार चढ़ाव भरा मौसम बना रहेगा। अगले 2 दिनों का मौसम अनुमान   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर