यूपी के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट:देर रात मथुरा-नोएडा और आगरा में आंधी-बारिश, कई पेड़-पोल गिरे; 10 फ्लाइट्स वाराणसी-लखनऊ डायवर्ट

यूपी के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट:देर रात मथुरा-नोएडा और आगरा में आंधी-बारिश, कई पेड़-पोल गिरे; 10 फ्लाइट्स वाराणसी-लखनऊ डायवर्ट

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जारी किया है। ओले और बिजली भी गिर सकती है। शुक्रवार शाम को अचानक दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला। गाजियाबाद में घने बादल छाए। धूल भरी आंधी चली। नोएडा में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। आगरा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पूरी रात बादल गरजते रहे। बिजली चमकती रही मथुरा में तेज आंधी के साथ 1 घंटे से बरसात हुई। शहर में कई जगह पेड़ उखड़ गए। कई होर्डिंग्स उड़ गईं। बिजली के पोल गिर गए। हाथरस और अलीगढ़ में भी तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। सहारनपुर और संभल में 40Km की रफ्तार से हवाएं चलीं। खराब मौसम का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा। दिल्ली से 10 फ्लाइट्स डायवर्ट कर वाराणसी और लखनऊ में उतारी गईं। गुरुवार को लखनऊ समेत 25 शहरों में जोरदार बारिश हुई। सहारनपुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बहराइच में ओले गिरे। औसत तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते 48 घंटे में यूपी के 43 जिलों में औसतन 2.8 मिमी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बाराबंकी में 18.9 मिमी रिकॉर्ड की गई। आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हुई थी। तस्वीरों में शहरों के हाल देखिए… दिल्ली से डायवर्ट होकर 10 फ्लाइट लखनऊ-वाराणसी में उतरीं क्यों बदला मौसम?
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जहां बारिश होगी, वहां कुछ देर के लिए तापमान में कमी आएगी। हालांकि, गर्मी से बहुत ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान किसानों को नुकसान
मौसम वैज्ञानिक राकेश ने कहा- गुरुवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिलों में ओले गिरे। हजारों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। मौसम की इस मार से किसान गहरे संकट में हैं। अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ, तो उनकी महीनों की मेहनत और लागत डूबने का डर सता रहा है। रबी की फसलों को करीब 15 से 20 फीसदी तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस समय आम, लीची और गेहूं की फसलें संवेदनशील स्थिति में हैं। तेज हवाएं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। ————————- यह जरूरी खबर भी पढ़िए… सेहतनामा: क्या आप दिन भर सुस्ती-कमजोरी महसूस करते हैं:ये हो सकता है न्यूट्रिशन की कमी का संकेत, ये 5 पोषक तत्व जरूरी अगर आप बिना कोई भारी काम किए भी दिन भर थकान, सुस्ती या कमजोरी महसूस करते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। यहां खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। आज जानते हैं, जरूरी न्यूट्रिएंट्स के बारे में, जिनकी कमी थकान की सबसे बड़ी वजह बनती है। साथ ही जानिए इन्हें कैसे पूरा करें। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जारी किया है। ओले और बिजली भी गिर सकती है। शुक्रवार शाम को अचानक दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला। गाजियाबाद में घने बादल छाए। धूल भरी आंधी चली। नोएडा में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। आगरा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पूरी रात बादल गरजते रहे। बिजली चमकती रही मथुरा में तेज आंधी के साथ 1 घंटे से बरसात हुई। शहर में कई जगह पेड़ उखड़ गए। कई होर्डिंग्स उड़ गईं। बिजली के पोल गिर गए। हाथरस और अलीगढ़ में भी तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। सहारनपुर और संभल में 40Km की रफ्तार से हवाएं चलीं। खराब मौसम का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा। दिल्ली से 10 फ्लाइट्स डायवर्ट कर वाराणसी और लखनऊ में उतारी गईं। गुरुवार को लखनऊ समेत 25 शहरों में जोरदार बारिश हुई। सहारनपुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बहराइच में ओले गिरे। औसत तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते 48 घंटे में यूपी के 43 जिलों में औसतन 2.8 मिमी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बाराबंकी में 18.9 मिमी रिकॉर्ड की गई। आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हुई थी। तस्वीरों में शहरों के हाल देखिए… दिल्ली से डायवर्ट होकर 10 फ्लाइट लखनऊ-वाराणसी में उतरीं क्यों बदला मौसम?
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जहां बारिश होगी, वहां कुछ देर के लिए तापमान में कमी आएगी। हालांकि, गर्मी से बहुत ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान किसानों को नुकसान
मौसम वैज्ञानिक राकेश ने कहा- गुरुवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिलों में ओले गिरे। हजारों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। मौसम की इस मार से किसान गहरे संकट में हैं। अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ, तो उनकी महीनों की मेहनत और लागत डूबने का डर सता रहा है। रबी की फसलों को करीब 15 से 20 फीसदी तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस समय आम, लीची और गेहूं की फसलें संवेदनशील स्थिति में हैं। तेज हवाएं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। ————————- यह जरूरी खबर भी पढ़िए… सेहतनामा: क्या आप दिन भर सुस्ती-कमजोरी महसूस करते हैं:ये हो सकता है न्यूट्रिशन की कमी का संकेत, ये 5 पोषक तत्व जरूरी अगर आप बिना कोई भारी काम किए भी दिन भर थकान, सुस्ती या कमजोरी महसूस करते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। यहां खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। आज जानते हैं, जरूरी न्यूट्रिएंट्स के बारे में, जिनकी कमी थकान की सबसे बड़ी वजह बनती है। साथ ही जानिए इन्हें कैसे पूरा करें।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर