यूपी के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट:आज 18 जिलों में चलेगी लू, प्राइमरी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे

यूपी के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट:आज 18 जिलों में चलेगी लू, प्राइमरी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे

यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में लू व 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल 15 जून तक इन इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 16 जून से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बूंदाबांदी के संकेत हैं। प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियां 15 दिन बढ़ी
प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियां 15 दिन बढ़ा दी गई हैं। अब स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। योगी सरकार ने यह फैसला प्रदेश में चल रही हीट वेव और भीषण गर्मी के चलते लिया है। स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक छुट्‌टी की गई थी। 16 जून से बच्चों की पढ़ाई शुरू होनी थी। लेकिन अब एक जुलाई से बच्चे स्कूल आएंगे। वहीं, शनिवार दोपहर चित्रकूट में अचानक हुई 1 घंटे की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और मौसम सुहावना हो गया। तापमान भी 39 डिग्री के नीचे चला गया। कल की की दो तस्वीरें… पश्चिमी यूपी में कहां-कहां अलर्ट?
पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 50 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। जिन जिलों में अलर्ट हैं- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इनके आस-पास के इलाके। पूर्वी यूपी में भी बदलेगा मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। अलर्ट में ये जिले शामिल हैं- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और आस-पास के इलाके। यूपी में मानसून कब आएगा?
काशी में BHU के मौसम वैज्ञानिक ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया- दक्षिण भारत में एक मजबूत साइक्लोनिक सिस्टम बन रहा है। इसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा, जिसके चलते 20 जून से 26 जून के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून बिहार के प्रवेश द्वार पर सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा तक पहुंच चुका है। IMD के मुताबिक, इसके आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसलिए एक-दो दिनों में यह बिहार में भी दस्तक दे सकता है। बिहार में मानसून के प्रवेश करने का निर्धारित समय 10 से 12 जून है। 15 जून तक यह आगे बढ़ते हुए अमूमन पटना और रांची तक पहुंचकर करीब आधा बिहार और झारखंड कवर कर लेता है। करीब 20 जून के आसपास मानसून यूपी की पूर्वी सीमा और उत्तराखंड में प्रवेश कर जाता है। पूरे यूपी में मानसून 20 से 26 जून के बीच सक्रिय हो जाएगा। यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में लू व 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल 15 जून तक इन इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 16 जून से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बूंदाबांदी के संकेत हैं। प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियां 15 दिन बढ़ी
प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियां 15 दिन बढ़ा दी गई हैं। अब स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। योगी सरकार ने यह फैसला प्रदेश में चल रही हीट वेव और भीषण गर्मी के चलते लिया है। स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक छुट्‌टी की गई थी। 16 जून से बच्चों की पढ़ाई शुरू होनी थी। लेकिन अब एक जुलाई से बच्चे स्कूल आएंगे। वहीं, शनिवार दोपहर चित्रकूट में अचानक हुई 1 घंटे की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और मौसम सुहावना हो गया। तापमान भी 39 डिग्री के नीचे चला गया। कल की की दो तस्वीरें… पश्चिमी यूपी में कहां-कहां अलर्ट?
पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 50 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। जिन जिलों में अलर्ट हैं- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इनके आस-पास के इलाके। पूर्वी यूपी में भी बदलेगा मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। अलर्ट में ये जिले शामिल हैं- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और आस-पास के इलाके। यूपी में मानसून कब आएगा?
काशी में BHU के मौसम वैज्ञानिक ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया- दक्षिण भारत में एक मजबूत साइक्लोनिक सिस्टम बन रहा है। इसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा, जिसके चलते 20 जून से 26 जून के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून बिहार के प्रवेश द्वार पर सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा तक पहुंच चुका है। IMD के मुताबिक, इसके आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसलिए एक-दो दिनों में यह बिहार में भी दस्तक दे सकता है। बिहार में मानसून के प्रवेश करने का निर्धारित समय 10 से 12 जून है। 15 जून तक यह आगे बढ़ते हुए अमूमन पटना और रांची तक पहुंचकर करीब आधा बिहार और झारखंड कवर कर लेता है। करीब 20 जून के आसपास मानसून यूपी की पूर्वी सीमा और उत्तराखंड में प्रवेश कर जाता है। पूरे यूपी में मानसून 20 से 26 जून के बीच सक्रिय हो जाएगा।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर