यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:वेलकम गर्ल से कार में गैंगरेप; BJP सांसद बोले- सबूत मांगने वालों को राफेल पर बैठाओ; मोटा कहने पर गोली मारी

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:वेलकम गर्ल से कार में गैंगरेप; BJP सांसद बोले- सबूत मांगने वालों को राफेल पर बैठाओ; मोटा कहने पर गोली मारी

नमस्कार, आज सबसे बड़ी खबर बुलंदशहर से जुड़ी रही, जहां कार में लड़की से गैंगरेप किया गया। उसकी सहेली को चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या खास रहा… सबसे पहले 5 बड़ी खबरें… 1- सोशल मीडिया पर सेना का मनोबल मत गिराएं युवा, CM योगी ने कहा- PM मोदी का सिद्धांत नेशन फर्स्ट सीएम योगी ने कहा कि युवा सोशल मीडिया पर ऐसा कोई पोस्ट न करें, जो सेना का मनोबल गिराने वाला हो। हमारे पीएम मोदी जी का सिद्धांत नेशन फर्स्ट है। वह लखनऊ में सीएमएस स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सीएम ने शिक्षकों को भी नेशन फर्स्ट के मूलमंत्र पर काम करने की सीख दी। पूरी खबर पढ़ें… 2- सांसद साक्षी महाराज बोले- सेना से सबूत मांगने वालों को राफेल पर बैठाकर भेजा जाए, पाकिस्तान का अस्तित्व संकट में उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगली एयर स्ट्राइक में सेना से सबूत मांगने वालों को राफेल पर बैठाकर भेजा जाए। साथ में कैमरा भी दिया जाए ताकि वे खुद फोटो खींच सकें। उन्होंने कहा कि सेना जब देश की सुरक्षा के लिए काम करती है, तब कुछ लोग राजनीति करते हैं। हमारा कर्तव्य सेना का मनोबल बढ़ाना है, न कि सवाल उठाना। पूरी खबर पढ़ें 3- फौजी पिता को बच्ची ने तिलक लगाकर विदा किया, ढाबे पर रुके सैनिकों पर फूल बरसाए, नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच बुलंदशहर के रहने वाले सूबेदार प्रकाश कुमार को ड्यूटी पर बुला लिया गया। वह पुणे में तैनाती के लिए घर से रवाना हुए। 5 साल की बेटी आरोही ने तिलक लगाकर उन्हें विदा किया। हापुड़ के ढाबे पर खाना खाने रुके सेना के जवानों पर लोगों ने फूल बरसाए। नेपाल से सटे जिलों में बॉर्डर पर हाई अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें 4- बुलंदशहर में कार में गैंगरेप, विरोध पर चलती गाड़ी से सहेली को फेंका, मौत बुलंदशहर में 3 दोस्तों ने नौकरी दिलाने के बहाने 2 लड़कियों को कार में बैठाया। फिर एक लड़की को मेरठ में चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दूसरी लड़की से तीनों ने बारी-बारी गैंगरेप किया। फिर उसे भी खुर्जा में फेंककर भाग गए। गंभीर रूप से घायल लड़की ने 4 दिन बाद शनिवार को खुर्जा थाने FIR दर्ज कराई। पूरी खबर पढ़ें 5- रामपुर में सिपाही ने सुबह कहा- बॉर्डर पर भेजो, शाम को ट्रांसफर, बोला- जान की बाजी लगा दूंगा रामपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल चमन सिंह ने शुक्रवार सुबह SP को पत्र लिखकर पाकिस्तान सरहद पर लड़ने की अनुमति मांगी थी। शाम को उनका ट्रांसफर लखीमपुर खीरी कर दिया गया। SP को भेजे पत्र में सिपाही ने लिखा था कि वह SLR, इंसास और एके-47 चलाने में माहिर हैं। उन्होंने देश के लिए बलिदान देने की इच्छा जताई थी। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- गोरखपुर में मोटा कहने पर दो युवकों को गोली मारी, 20km पीछाकर गोलियां बरसाईं गोरखपुर में मोटा कहने पर दो युवकों को गोली मार दी गई। आरोपी एक दावत में गया था। वहां दोनों युवकों ने मोटका कहकर उसका मजाक उड़ाया। यह बात उसे इतनी बुरी लगी कि उसने दोनों को जान से मारने का प्लान बना डाला। 20 किमी पीछा करने के बाद आरोपी ने उनकी कार ओवरटेक की। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला और उन पर फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी पुलिस मुख्यालय पहुंचीं UPSC टॉपर शक्ति दुबे; कहा- भारत, पाकिस्तान को बहुत सही जवाब दे रहा UPSC सिविल सेवा परीक्षा- 2024 की टॉपर शक्ति दुबे लखनऊ में पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचीं। उन्होंने पाकिस्तान के साथ चल रहे टकराव को लेकर कहा कि भारत की ओर से ठोस और सटीक जवाब दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पूरा भरोसा न करें। उन्होंने डीजीपी के साथ यूपी पुलिस और कुंभ में की गई व्यवस्था की तारीफ भी की। पूरी खबर पढ़ें 8- TCS मैनेजर को पत्नी ने सुसाइड के लिए उकसाया, सास-ससुर भी शामिल; आगरा पुलिस की चार्जशीट में खुलासा आगरा में TCS कंपनी के रिक्रूट मैनेजर मानव शर्मा को सुसाइड के लिए पत्नी निकिता ने उकसाया था। इस बात का खुलासा आगरा पुलिस ने चार्जशीट में किया है। पुलिस ने पत्नी निकिता सहित तीन को आरोपी बनाया और आरोप तय किए हैं। इसमें ससुर नृपेन्द्र कुमार शर्मा और सास पूनम शर्मा का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें 9- हाथरस में 7 साल के दलित बच्चे की हत्या, हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से मारा, खेत में मिला शव हाथरस में एक दलित बच्चे की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह खेत में मिला। बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। वह दो दिन से घर से गायब था। घटना मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव खूटीपुरी जाटान की है। परिवार वालों ने बच्चे की हत्या के पीछे रंजिश को वजह बताया है। पूरी खबर पढ़ें 10- लखनऊ में कोट-टाई उतारकर महिलाओं से मिले वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष, हाथ जोड़कर नमस्ते किया लखनऊ में वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा शुक्रवार को टेक होम राशन (THR) यूनिट में पहुंचे। वहां जमीन पर बैठकर महिलाएं मूंगदाल खिचड़ी तैयार कर रही थीं। उनकी तरफ बढ़ने से पहले उन्होंने कोट उतारकर टेबल पर रख दिया। फिर आगे बढ़ते हुए टाई भी उतार दी। उन्होंने कहा – सामान्य लोगों से सामान्य होकर ही मिलना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 11- कानपुर में विधायक ने सिंदूर से लिखकर PM और सेना को बधाई दी, बोलीं- दुश्मन को इसकी ताकत का पता चल गई कानपुर में कल्याणपुर से बीजेपी विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारतीय नारी का सिंदूर कितनी ताकत रखता है, इसका अंदाजा दुश्मन देश को लग चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो संकल्प लिया वह पूरा होता दिख रहा है। इस मौके पर उन्होंने सिंदूर से संदेश लिखकर सेना और पीएम मोदी को बधाई दी। पूरी खबर पढ़ें 12- सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या, घर के पीछे खून से लथपथ शव मिला सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। रेप की आशंका है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। वारदात सदर थाना क्षेत्र की है। बच्ची शुक्रवार शाम से घर से लापता थी। शनिवार सुबह घर के पीछे उसका शव मिला। पूरी खबर पढ़ें 13- अयोध्या में हाईवे पर हत्या, कार सवार बदमाशों ने डेयरी संचालक भाइयों पर चाकू से किया हमला अयोध्या में डेयरी संचालक भाइयों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई घायल है। दोनों रुदौली स्थित दुकान से घर आ रहे थे। रात 11:30 बजे हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने रोक लिया। बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाने आए छोटे भाई को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 14- गोरखपुर में बच्ची ने खिलौने के लिए जुटाए थे पैसे, भारत-पाक में तनाव पर पीएम राहत कोष में जमा कराए गोरखपुर के रहने वाले आदित्य प्रताप सिंह ‘आगू’ भारतीय कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उनकी बेटी मानवी सिंह कक्षा 5 की छात्रा है। मानवी पापा से मिलने वाली पाकेट मनी को गुल्लक में जुटा रही थी। 25 हजार से ज्यादा की रकम इकट्ठा हो गई थी। भारत-पाक तनाव के बीच मानवी ने ये पैसे पीएम राहत कोष में जमा कराए हैं। पूरी खबर पढ़ें कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम 15- 11 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। नमस्कार, आज सबसे बड़ी खबर बुलंदशहर से जुड़ी रही, जहां कार में लड़की से गैंगरेप किया गया। उसकी सहेली को चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या खास रहा… सबसे पहले 5 बड़ी खबरें… 1- सोशल मीडिया पर सेना का मनोबल मत गिराएं युवा, CM योगी ने कहा- PM मोदी का सिद्धांत नेशन फर्स्ट सीएम योगी ने कहा कि युवा सोशल मीडिया पर ऐसा कोई पोस्ट न करें, जो सेना का मनोबल गिराने वाला हो। हमारे पीएम मोदी जी का सिद्धांत नेशन फर्स्ट है। वह लखनऊ में सीएमएस स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सीएम ने शिक्षकों को भी नेशन फर्स्ट के मूलमंत्र पर काम करने की सीख दी। पूरी खबर पढ़ें… 2- सांसद साक्षी महाराज बोले- सेना से सबूत मांगने वालों को राफेल पर बैठाकर भेजा जाए, पाकिस्तान का अस्तित्व संकट में उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगली एयर स्ट्राइक में सेना से सबूत मांगने वालों को राफेल पर बैठाकर भेजा जाए। साथ में कैमरा भी दिया जाए ताकि वे खुद फोटो खींच सकें। उन्होंने कहा कि सेना जब देश की सुरक्षा के लिए काम करती है, तब कुछ लोग राजनीति करते हैं। हमारा कर्तव्य सेना का मनोबल बढ़ाना है, न कि सवाल उठाना। पूरी खबर पढ़ें 3- फौजी पिता को बच्ची ने तिलक लगाकर विदा किया, ढाबे पर रुके सैनिकों पर फूल बरसाए, नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच बुलंदशहर के रहने वाले सूबेदार प्रकाश कुमार को ड्यूटी पर बुला लिया गया। वह पुणे में तैनाती के लिए घर से रवाना हुए। 5 साल की बेटी आरोही ने तिलक लगाकर उन्हें विदा किया। हापुड़ के ढाबे पर खाना खाने रुके सेना के जवानों पर लोगों ने फूल बरसाए। नेपाल से सटे जिलों में बॉर्डर पर हाई अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें 4- बुलंदशहर में कार में गैंगरेप, विरोध पर चलती गाड़ी से सहेली को फेंका, मौत बुलंदशहर में 3 दोस्तों ने नौकरी दिलाने के बहाने 2 लड़कियों को कार में बैठाया। फिर एक लड़की को मेरठ में चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दूसरी लड़की से तीनों ने बारी-बारी गैंगरेप किया। फिर उसे भी खुर्जा में फेंककर भाग गए। गंभीर रूप से घायल लड़की ने 4 दिन बाद शनिवार को खुर्जा थाने FIR दर्ज कराई। पूरी खबर पढ़ें 5- रामपुर में सिपाही ने सुबह कहा- बॉर्डर पर भेजो, शाम को ट्रांसफर, बोला- जान की बाजी लगा दूंगा रामपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल चमन सिंह ने शुक्रवार सुबह SP को पत्र लिखकर पाकिस्तान सरहद पर लड़ने की अनुमति मांगी थी। शाम को उनका ट्रांसफर लखीमपुर खीरी कर दिया गया। SP को भेजे पत्र में सिपाही ने लिखा था कि वह SLR, इंसास और एके-47 चलाने में माहिर हैं। उन्होंने देश के लिए बलिदान देने की इच्छा जताई थी। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- गोरखपुर में मोटा कहने पर दो युवकों को गोली मारी, 20km पीछाकर गोलियां बरसाईं गोरखपुर में मोटा कहने पर दो युवकों को गोली मार दी गई। आरोपी एक दावत में गया था। वहां दोनों युवकों ने मोटका कहकर उसका मजाक उड़ाया। यह बात उसे इतनी बुरी लगी कि उसने दोनों को जान से मारने का प्लान बना डाला। 20 किमी पीछा करने के बाद आरोपी ने उनकी कार ओवरटेक की। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला और उन पर फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी पुलिस मुख्यालय पहुंचीं UPSC टॉपर शक्ति दुबे; कहा- भारत, पाकिस्तान को बहुत सही जवाब दे रहा UPSC सिविल सेवा परीक्षा- 2024 की टॉपर शक्ति दुबे लखनऊ में पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचीं। उन्होंने पाकिस्तान के साथ चल रहे टकराव को लेकर कहा कि भारत की ओर से ठोस और सटीक जवाब दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पूरा भरोसा न करें। उन्होंने डीजीपी के साथ यूपी पुलिस और कुंभ में की गई व्यवस्था की तारीफ भी की। पूरी खबर पढ़ें 8- TCS मैनेजर को पत्नी ने सुसाइड के लिए उकसाया, सास-ससुर भी शामिल; आगरा पुलिस की चार्जशीट में खुलासा आगरा में TCS कंपनी के रिक्रूट मैनेजर मानव शर्मा को सुसाइड के लिए पत्नी निकिता ने उकसाया था। इस बात का खुलासा आगरा पुलिस ने चार्जशीट में किया है। पुलिस ने पत्नी निकिता सहित तीन को आरोपी बनाया और आरोप तय किए हैं। इसमें ससुर नृपेन्द्र कुमार शर्मा और सास पूनम शर्मा का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें 9- हाथरस में 7 साल के दलित बच्चे की हत्या, हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से मारा, खेत में मिला शव हाथरस में एक दलित बच्चे की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह खेत में मिला। बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। वह दो दिन से घर से गायब था। घटना मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव खूटीपुरी जाटान की है। परिवार वालों ने बच्चे की हत्या के पीछे रंजिश को वजह बताया है। पूरी खबर पढ़ें 10- लखनऊ में कोट-टाई उतारकर महिलाओं से मिले वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष, हाथ जोड़कर नमस्ते किया लखनऊ में वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा शुक्रवार को टेक होम राशन (THR) यूनिट में पहुंचे। वहां जमीन पर बैठकर महिलाएं मूंगदाल खिचड़ी तैयार कर रही थीं। उनकी तरफ बढ़ने से पहले उन्होंने कोट उतारकर टेबल पर रख दिया। फिर आगे बढ़ते हुए टाई भी उतार दी। उन्होंने कहा – सामान्य लोगों से सामान्य होकर ही मिलना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 11- कानपुर में विधायक ने सिंदूर से लिखकर PM और सेना को बधाई दी, बोलीं- दुश्मन को इसकी ताकत का पता चल गई कानपुर में कल्याणपुर से बीजेपी विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारतीय नारी का सिंदूर कितनी ताकत रखता है, इसका अंदाजा दुश्मन देश को लग चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो संकल्प लिया वह पूरा होता दिख रहा है। इस मौके पर उन्होंने सिंदूर से संदेश लिखकर सेना और पीएम मोदी को बधाई दी। पूरी खबर पढ़ें 12- सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या, घर के पीछे खून से लथपथ शव मिला सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। रेप की आशंका है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। वारदात सदर थाना क्षेत्र की है। बच्ची शुक्रवार शाम से घर से लापता थी। शनिवार सुबह घर के पीछे उसका शव मिला। पूरी खबर पढ़ें 13- अयोध्या में हाईवे पर हत्या, कार सवार बदमाशों ने डेयरी संचालक भाइयों पर चाकू से किया हमला अयोध्या में डेयरी संचालक भाइयों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई घायल है। दोनों रुदौली स्थित दुकान से घर आ रहे थे। रात 11:30 बजे हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने रोक लिया। बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाने आए छोटे भाई को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 14- गोरखपुर में बच्ची ने खिलौने के लिए जुटाए थे पैसे, भारत-पाक में तनाव पर पीएम राहत कोष में जमा कराए गोरखपुर के रहने वाले आदित्य प्रताप सिंह ‘आगू’ भारतीय कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उनकी बेटी मानवी सिंह कक्षा 5 की छात्रा है। मानवी पापा से मिलने वाली पाकेट मनी को गुल्लक में जुटा रही थी। 25 हजार से ज्यादा की रकम इकट्ठा हो गई थी। भारत-पाक तनाव के बीच मानवी ने ये पैसे पीएम राहत कोष में जमा कराए हैं। पूरी खबर पढ़ें कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम 15- 11 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर