यूपी में बारिश कहर बनकर टूटी है। 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 6 मौतें अयोध्या में हुई हैं। यहां गुरुवार शाम को इतनी तेज आंधी चली कि खड़ी एक ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर 3 महिलाओं की मौत हो गई। इसके अलावा, बारिश से दीवार गिर गई। मलबे में दबने से 3 महिलाओं की जान चली गई। बाराबंकी में टिन शेड और पेड़ गिरने से 6 साल के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हुए हैं। अमेठी और बस्ती में बिजली गिरने से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी ने अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- अधिकारी फील्ड में उतरें, राहत कार्यों पर नजर रखें। जलभराव की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था कराएं। फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाए, ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके। आज 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी यूपी के जिलों में देर रात तक आंधी और बारिश की संभावना है। हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। ओले भी गिर सकते हैं। गुरुवार की बात करें तो अयोध्या, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, अमेठी और लखीमपुर समेत 12 शहरों में बारिश हुई। अयोध्या और गोंडा में ओले भी गिरे। अयोध्या में आंधी के कारण हाईवे पर कई जगह पेड़ उखड़ गए। कल हुई बारिश की 5 तस्वीरें… पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी में बारिश कहर बनकर टूटी है। 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 6 मौतें अयोध्या में हुई हैं। यहां गुरुवार शाम को इतनी तेज आंधी चली कि खड़ी एक ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर 3 महिलाओं की मौत हो गई। इसके अलावा, बारिश से दीवार गिर गई। मलबे में दबने से 3 महिलाओं की जान चली गई। बाराबंकी में टिन शेड और पेड़ गिरने से 6 साल के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हुए हैं। अमेठी और बस्ती में बिजली गिरने से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी ने अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- अधिकारी फील्ड में उतरें, राहत कार्यों पर नजर रखें। जलभराव की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था कराएं। फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाए, ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके। आज 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी यूपी के जिलों में देर रात तक आंधी और बारिश की संभावना है। हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। ओले भी गिर सकते हैं। गुरुवार की बात करें तो अयोध्या, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, अमेठी और लखीमपुर समेत 12 शहरों में बारिश हुई। अयोध्या और गोंडा में ओले भी गिरे। अयोध्या में आंधी के कारण हाईवे पर कई जगह पेड़ उखड़ गए। कल हुई बारिश की 5 तस्वीरें… पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में बारिश-बिजली से 13 की मौत:अयोध्या में आंधी से ट्रॉली पलटी; योगी बोले-अफसर फील्ड में उतरे; आज 37 जिलों में अलर्ट
