यूपी में 582 जजों के ट्रांसफर:ज्ञानवापी के सर्वे का आदेश देने वाले रवि दिवाकर को चित्रकूट भेजा; कानपुर में 13 जजों का तबादला

यूपी में 582 जजों के ट्रांसफर:ज्ञानवापी के सर्वे का आदेश देने वाले रवि दिवाकर को चित्रकूट भेजा; कानपुर में 13 जजों का तबादला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 582 जजों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें 236 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज शामिल हैं। वहीं, 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के न्यायिक अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है। सबसे ज्यादा कानपुर से 13 जजों का ट्रांसफर किया गया है। अलीगढ़ के 11 और बरेली के 5 जज भी बदले गए हैं। इनमें जज रवि कुमार दिवाकर भी शामिल हैं। वे बरेली में थे। अब उन्हें चित्रकूट भेजा गया है। जज रवि के आदेश 2022 में वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार सतीश कुमार पुष्कर की तरफ से रविवार की शाम ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। जजों को तुरंत नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने को कहा गया है। अपने फैसलों में धार्मिक ग्रंथों का जिक्र करते हैं जज रवि दिवाकर जज रवि कुमार दिवाकर का ट्रांसफर बरेली से चित्रकूट हुआ है। बरेली में कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए। इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ 2010 के बरेली दंगा मामले में NBW जारी करने के बाद बरेली में सुर्खियों में आए थे। जज रवि कुमार अपने फैसलों में अक्सर श्रीरामचरितमानस और गीता के प्रसंगों का जिक्र करते हैं। मार्च, 2024 में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने सीएम योगी को समर्पण और त्याग के साथ सत्ता पर काबिज होने वाले धार्मिक व्यक्ति का आदर्श उदाहरण बताया था। जज रवि कुमार दिवाकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री चंद्र किशोर सिंह के दामाद हैं। चंद्र किशोर सिंह महराजगंज से तीन बार विधानसभा सदस्य रहे थे। 236 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज की लिस्ट देखिए 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन की लिस्ट देखिए… 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन की लिस्ट… ——————————- यह खबर भी पढ़िए… जहां चाहूंगा नमाज पढूंगा, देखें कौन रोकता है:बरेली में तौकीर रजा बोले- अनुज चौधरी के खिलाफ धरना देने संभल जाऊंगा ‘अगर मस्जिद फुल हो गई। मुझे नमाज पढ़नी है तो सड़क पर 2 से 5 मिनट के लिए पढ़ लेता हूं। इसमें आपको क्या कष्ट है? यह मेरा भी देश है। मैं कहीं पर भी खड़े होकर नमाज पढूंगा। देखता हूं, मुझे नमाज पढ़ने से कौन रोकता है। पढ़ें पूरी खबर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 582 जजों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें 236 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज शामिल हैं। वहीं, 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के न्यायिक अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है। सबसे ज्यादा कानपुर से 13 जजों का ट्रांसफर किया गया है। अलीगढ़ के 11 और बरेली के 5 जज भी बदले गए हैं। इनमें जज रवि कुमार दिवाकर भी शामिल हैं। वे बरेली में थे। अब उन्हें चित्रकूट भेजा गया है। जज रवि के आदेश 2022 में वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार सतीश कुमार पुष्कर की तरफ से रविवार की शाम ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। जजों को तुरंत नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने को कहा गया है। अपने फैसलों में धार्मिक ग्रंथों का जिक्र करते हैं जज रवि दिवाकर जज रवि कुमार दिवाकर का ट्रांसफर बरेली से चित्रकूट हुआ है। बरेली में कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए। इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ 2010 के बरेली दंगा मामले में NBW जारी करने के बाद बरेली में सुर्खियों में आए थे। जज रवि कुमार अपने फैसलों में अक्सर श्रीरामचरितमानस और गीता के प्रसंगों का जिक्र करते हैं। मार्च, 2024 में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने सीएम योगी को समर्पण और त्याग के साथ सत्ता पर काबिज होने वाले धार्मिक व्यक्ति का आदर्श उदाहरण बताया था। जज रवि कुमार दिवाकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री चंद्र किशोर सिंह के दामाद हैं। चंद्र किशोर सिंह महराजगंज से तीन बार विधानसभा सदस्य रहे थे। 236 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज की लिस्ट देखिए 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन की लिस्ट देखिए… 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन की लिस्ट… ——————————- यह खबर भी पढ़िए… जहां चाहूंगा नमाज पढूंगा, देखें कौन रोकता है:बरेली में तौकीर रजा बोले- अनुज चौधरी के खिलाफ धरना देने संभल जाऊंगा ‘अगर मस्जिद फुल हो गई। मुझे नमाज पढ़नी है तो सड़क पर 2 से 5 मिनट के लिए पढ़ लेता हूं। इसमें आपको क्या कष्ट है? यह मेरा भी देश है। मैं कहीं पर भी खड़े होकर नमाज पढूंगा। देखता हूं, मुझे नमाज पढ़ने से कौन रोकता है। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर