यूपी के सहारनपुर में भाजपा नेता ने पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर कहा- मैंने अपनी पत्नी-बच्चों को गोली मार दी है। इस वारदात में भाजपा नेता योगेश रोहिला की 11 साल की बेटी श्रद्धा, दो बेटों शिवांश उर्फ शिवा (4) और देवांश (6) की मौत हो गई। पत्नी नेहा (31) की हालत गंभीर है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी योगेश रोहिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात गंगोह कस्बे की है। पुलिस के मुताबिक, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला ने शनिवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अपनी लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर उसके घर पहुंचे। वहां पत्नी और तीनों बच्चे खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही भाजपा नेता खड़ा था। उसने भागने की कोशिश की, तो भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि भाजपा नेता ने पत्नी के अवैध संबंधों के शक में यह हत्याकांड किया है। पहले वारदात की 3 तस्वीरें… वारदात की सूचना पर सीनियर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। तुरंत चारों लोगों को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने 2 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद एक और बेटे की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि भाजपा नेता ने जब घर में बेटी श्रद्धा को गोली मारी, तो पत्नी बचने के लिए खुद और बेटे को लेकर बाहर की तरफ भागी। लेकिन उसने दौड़ाकर उन दोनों को भी गोली मार दी। एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने बताया कि आरोपी योगेश रोहिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी है। वह अपनी पत्नी के कैरेक्टर को लेकर परेशान था। इसलिए उसने लाइसेंसी पिस्टल से चारों को गोली मार दी। आरोपी हिरासत में है। उसकी लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया- आरोपी के कबूलनामे के मुताबिक, उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से संबंध थे। उसने कई बार दोनों को पकड़ा था। पत्नी को उसने इसे लेकर समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसी बात पर पिछले दो-तीन महीने से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। भाजपा नेता ने पुलिस को बताया- शनिवार को भी इसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़ा बढ़ा, तो मैंने गोली मार दी। बच्चों को इसलिए मारा कि जब मैं ही नहीं रहूंगा, तो उनकी परवरिश कौन करेगा? वह अनाथों की तरह जीवन जीते। पत्नी की चोटी पकड़कर पूरे गांव में घुमाया था
भाजपा नेता योगेश रोहिला ने हत्याकांड को अंजाम देने से एक दिन पहले (शुक्रवार) भी अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की थी। ग्रामीणों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार को उसने पत्नी की चोटी पकड़ कर पूरे गांव में घुमाया और उसकी पिटाई की थी। पिछले 2 महीने से वह लगातार पत्नी को टॉर्चर कर रहा था। उसके साथ मारपीट करता था। शातिर और अपराधी प्रवृत्ति का रहा है योगेश
भाजपा नेता योगेश रोहिला के पिता पेशे से टीचर थे। 4 बहनों और माता-पिता समेत परिवार में कुल 7 सदस्य थे। गांव वाले बताते हैं कि साल 2007 में भाजपा नेता की प्रताड़ना से तंग आकर पिता रमेश रोहिला, मां और चारों बहनों ने जहर खा लिया था। इसमें सभी की मौत हो गई थी। तब पुलिस ने शवों को जलती चिता से निकाल कर पोस्टमॉर्टम कराया था। इस मामले में योगेश रोहिला समेत 60 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, योगेश की पहली शादी साल 2013 में हुई थी। इसके बाद 2015 में उसकी पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि उसे भी जहर दिया गया था। लेकिन, योगेश की राजनीतिक पकड़ के चलते मामला खुल नहीं पाया। काफी दबंग है भाजपा नेता
भाजपा नेता योगेश रोहिला सहारनपुर के दबंग नेताओं में गिना जाता है। साल 2019 में गंगोह थाना क्षेत्र में क्लिनिक संचालक की पत्नी से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक आरोपी से रुपए लेते और मुकदमे से नाम निकलवाने का दावा करते दिखा था। वीडियो में योगेश 500 के नोटों की गिनती करता दिखाई दे रहा था। वीडियो की बातचीत में आरोपी योगेश से कह रहा था कि इस मुकदमे से मेरा पीछा छुड़वा दो, बाकी तुम किसको सबक सिखाना चाहते हो, वह तुम जानो। करीब एक लाख 70 हजार रुपए की बात वीडियो में कही जा रही थी। इस मामले को लेकर पार्टी ने योगेश से किनारा कर लिया था। ———————- ये खबर भी पढ़ें- सौरभ को 13 की उम्र में मुस्कान से प्यार हुआ, 2 बार घर से भागे, तीसरी बार शादी करके लौटे, मां बोली- उसे बेटी माना था मेरठ में पत्नी और उसके प्रेमी ने सौरभ राजपूत की हत्या कर बॉडी को 4 टुकड़ों में काट दिया। इस लव स्टोरी और कत्ल ने सबको चौंका दिया। सौरभ का परिवार नहीं चाहता था कि वह मुस्कान से शादी करे। दोनों 3 बार घर छोड़कर भागे। फिर परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। 6 महीने तक मुस्कान अपने सुसराल में रही। लंदन में रहने वाले सौरभ तक सास-बहू के झगड़े पहुंचते थे, इसलिए उसने 2017 में इंद्रानगर में ही 3km दूर ओमपाल के घर का एक हिस्सा किराये पर लिया। पढ़िए पूरी खबर यूपी के सहारनपुर में भाजपा नेता ने पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर कहा- मैंने अपनी पत्नी-बच्चों को गोली मार दी है। इस वारदात में भाजपा नेता योगेश रोहिला की 11 साल की बेटी श्रद्धा, दो बेटों शिवांश उर्फ शिवा (4) और देवांश (6) की मौत हो गई। पत्नी नेहा (31) की हालत गंभीर है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी योगेश रोहिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात गंगोह कस्बे की है। पुलिस के मुताबिक, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला ने शनिवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अपनी लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर उसके घर पहुंचे। वहां पत्नी और तीनों बच्चे खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही भाजपा नेता खड़ा था। उसने भागने की कोशिश की, तो भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि भाजपा नेता ने पत्नी के अवैध संबंधों के शक में यह हत्याकांड किया है। पहले वारदात की 3 तस्वीरें… वारदात की सूचना पर सीनियर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। तुरंत चारों लोगों को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने 2 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद एक और बेटे की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि भाजपा नेता ने जब घर में बेटी श्रद्धा को गोली मारी, तो पत्नी बचने के लिए खुद और बेटे को लेकर बाहर की तरफ भागी। लेकिन उसने दौड़ाकर उन दोनों को भी गोली मार दी। एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने बताया कि आरोपी योगेश रोहिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी है। वह अपनी पत्नी के कैरेक्टर को लेकर परेशान था। इसलिए उसने लाइसेंसी पिस्टल से चारों को गोली मार दी। आरोपी हिरासत में है। उसकी लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया- आरोपी के कबूलनामे के मुताबिक, उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से संबंध थे। उसने कई बार दोनों को पकड़ा था। पत्नी को उसने इसे लेकर समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसी बात पर पिछले दो-तीन महीने से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। भाजपा नेता ने पुलिस को बताया- शनिवार को भी इसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़ा बढ़ा, तो मैंने गोली मार दी। बच्चों को इसलिए मारा कि जब मैं ही नहीं रहूंगा, तो उनकी परवरिश कौन करेगा? वह अनाथों की तरह जीवन जीते। पत्नी की चोटी पकड़कर पूरे गांव में घुमाया था
भाजपा नेता योगेश रोहिला ने हत्याकांड को अंजाम देने से एक दिन पहले (शुक्रवार) भी अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की थी। ग्रामीणों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार को उसने पत्नी की चोटी पकड़ कर पूरे गांव में घुमाया और उसकी पिटाई की थी। पिछले 2 महीने से वह लगातार पत्नी को टॉर्चर कर रहा था। उसके साथ मारपीट करता था। शातिर और अपराधी प्रवृत्ति का रहा है योगेश
भाजपा नेता योगेश रोहिला के पिता पेशे से टीचर थे। 4 बहनों और माता-पिता समेत परिवार में कुल 7 सदस्य थे। गांव वाले बताते हैं कि साल 2007 में भाजपा नेता की प्रताड़ना से तंग आकर पिता रमेश रोहिला, मां और चारों बहनों ने जहर खा लिया था। इसमें सभी की मौत हो गई थी। तब पुलिस ने शवों को जलती चिता से निकाल कर पोस्टमॉर्टम कराया था। इस मामले में योगेश रोहिला समेत 60 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, योगेश की पहली शादी साल 2013 में हुई थी। इसके बाद 2015 में उसकी पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि उसे भी जहर दिया गया था। लेकिन, योगेश की राजनीतिक पकड़ के चलते मामला खुल नहीं पाया। काफी दबंग है भाजपा नेता
भाजपा नेता योगेश रोहिला सहारनपुर के दबंग नेताओं में गिना जाता है। साल 2019 में गंगोह थाना क्षेत्र में क्लिनिक संचालक की पत्नी से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक आरोपी से रुपए लेते और मुकदमे से नाम निकलवाने का दावा करते दिखा था। वीडियो में योगेश 500 के नोटों की गिनती करता दिखाई दे रहा था। वीडियो की बातचीत में आरोपी योगेश से कह रहा था कि इस मुकदमे से मेरा पीछा छुड़वा दो, बाकी तुम किसको सबक सिखाना चाहते हो, वह तुम जानो। करीब एक लाख 70 हजार रुपए की बात वीडियो में कही जा रही थी। इस मामले को लेकर पार्टी ने योगेश से किनारा कर लिया था। ———————- ये खबर भी पढ़ें- सौरभ को 13 की उम्र में मुस्कान से प्यार हुआ, 2 बार घर से भागे, तीसरी बार शादी करके लौटे, मां बोली- उसे बेटी माना था मेरठ में पत्नी और उसके प्रेमी ने सौरभ राजपूत की हत्या कर बॉडी को 4 टुकड़ों में काट दिया। इस लव स्टोरी और कत्ल ने सबको चौंका दिया। सौरभ का परिवार नहीं चाहता था कि वह मुस्कान से शादी करे। दोनों 3 बार घर छोड़कर भागे। फिर परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। 6 महीने तक मुस्कान अपने सुसराल में रही। लंदन में रहने वाले सौरभ तक सास-बहू के झगड़े पहुंचते थे, इसलिए उसने 2017 में इंद्रानगर में ही 3km दूर ओमपाल के घर का एक हिस्सा किराये पर लिया। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में BJP नेता ने 3 बच्चों की हत्या की:पत्नी को भी गोली मारी; SSP से बोला- मैंने सबको मार डाला
