यूपी के DGP प्रशांत कुमार…सख्त प्रशासक, बेदाग इमेज और कड़क मिजाज। लेकिन, रविवार को उनका अलग रूप देखने को मिला। उनकी आंखें नम थीं। वजह- उनका पालतू डॉगी ‘नेमो’ अब इस दुनिया में नहीं रहा। DGP ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- आज मैंने अपने दिल के एक टुकड़े को नगर निगम, लखनऊ के निर्धारित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। धरती के नीचे दफन, लेकिन हमेशा के लिए मेरी आत्मा में बसा। वह जीवन का अंतहीन स्रोत था। हर झटके के साथ, उसने दिलों को भर दिया और जीवन को रोशन कर दिया। शांति तुम्हारे साथ रहे प्रिय नेमो। हालांकि, जब DGP अपने डॉगी का अंतिम संस्कार करने गोमतीनगर के खाली मैदान में पहुंचे, तो विवाद भी हो गया। यह विवाद हुआ पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की एक पोस्ट से, जो उन्होंने DGP के खिलाफ लिखी। जानिए क्या हुआ था विवाद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर X पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने दावा किया था कि आज सुबह 7.15 बजे DGP प्रशांत कुमार सादे कपड़ों में सिर्फ एक एस्कॉर्ट गाड़ी के साथ गोमतीनगर के विराम खंड-5 स्थित एक खाली मैदान में पहुंचे। वह किसी कार्य का निरीक्षण कर चुपचाप लौट गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर तैनात एकमात्र सिपाही ने उन्हें वीडियो डिलीट करने की धमकी दी। पता नहीं क्या मामला है? इसके बाद 10 बजकर 38 मिनट पर DGP प्रशांत कुमार ने अपने प्रिय नेमो की 4 तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट किया। इसके तुरंत बाद अमिताभ ठाकुर ने सोशल मीडिया के ही जरिए DGP प्रशांत कुमार से माफी मांगी। ठाकुर ने लिखा कि गैर जानकारी में लिखे गए पोस्ट पर डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र भेज कर क्षमा याचना। DGP प्रशांत कुमार के दिल के करीब था नेमो नेमो सिर्फ एक पेट नहीं था, वह प्रशांत कुमार के जीवन का हिस्सा था। जब वे थके-हारे ऑपरेशन या दफ्तर से लौटते थे या देर रात किसी केस में उलझे होते, तब यही नेमो दौड़कर उनके पास आता था। एक चुप, लेकिन गहरा संवाद, जो इंसानों की भाषा से परे था। उम्र की ढलान और हालिया बीमारी ने नेमो को काफी कमजोर कर दिया था। लेकिन, जब डीजीपी ऑफिस से घर लौटते तब वह हमेशा दरवाजे पर बैठा उनका इंतजार करता था। कड़क अफसर, नर्म दिल इंसान
एक सीनियर अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया- सर को हम शायद पहली बार इस तरह गमगीन देख रहे थे। वे कुछ नहीं बोले, बस उसकी अंतिम विदाई के समय भावुक नजर आए। यह वही अफसर हैं, जो माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर जाने जाते हैं। लेकिन आज वे इंसानी जज्बात के सामने बिखरे हुए दिखे। डीजीपी ने खुद उसकी अंतिम क्रिया की रस्म निभाई। कब्र को फूलों से सजाया और पूरे सम्मान के साथ उसे दफनाया गया। नेमो की मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि यह सिर्फ एक पालतू कुत्ते की मौत नहीं, बल्कि एक रिश्ते का खत्म हो जाना है। एक ऐसा रिश्ता जो वफादारी, मौन प्रेम और निस्वार्थ साथ का प्रतीक था। बिहार के रहने वाले हैं प्रशांत कुमार DGP प्रशांत कुमार का जन्म बिहार के सीवान में हुआ था। IPS अफसर बनने से पहले प्रशांत कुमार ने MSc, MPhil और MBA भी किया था। बतौर IPS प्रशांत कुमार का जब चयन हुआ था, तो उन्हें तमिलनाडु कैडर मिला था। हालांकि, 1994 में यूपी कैडर की IAS डिंपल वर्मा से उन्होंने शादी की। इसके बाद प्रशांत कुमार ने यूपी कैडर में ट्रांसफर ले लिया। —————————– यह खबर भी पढ़ें यूपी पुलिस से सवाल- क्या तमंचा मालखाने से उड़कर गया, कोर्ट का आदेश- पुलिसवालों पर FIR लिखो; चर्चित फर्जी एनकाउंटर की कहानी इस बार की संडे बिग स्टोरी में पढ़िए यूपी से लेकर देश के फर्जी एनकाउंटर की कहानी… यहां पढ़ें पूरी खबर यूपी के DGP प्रशांत कुमार…सख्त प्रशासक, बेदाग इमेज और कड़क मिजाज। लेकिन, रविवार को उनका अलग रूप देखने को मिला। उनकी आंखें नम थीं। वजह- उनका पालतू डॉगी ‘नेमो’ अब इस दुनिया में नहीं रहा। DGP ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- आज मैंने अपने दिल के एक टुकड़े को नगर निगम, लखनऊ के निर्धारित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। धरती के नीचे दफन, लेकिन हमेशा के लिए मेरी आत्मा में बसा। वह जीवन का अंतहीन स्रोत था। हर झटके के साथ, उसने दिलों को भर दिया और जीवन को रोशन कर दिया। शांति तुम्हारे साथ रहे प्रिय नेमो। हालांकि, जब DGP अपने डॉगी का अंतिम संस्कार करने गोमतीनगर के खाली मैदान में पहुंचे, तो विवाद भी हो गया। यह विवाद हुआ पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की एक पोस्ट से, जो उन्होंने DGP के खिलाफ लिखी। जानिए क्या हुआ था विवाद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर X पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने दावा किया था कि आज सुबह 7.15 बजे DGP प्रशांत कुमार सादे कपड़ों में सिर्फ एक एस्कॉर्ट गाड़ी के साथ गोमतीनगर के विराम खंड-5 स्थित एक खाली मैदान में पहुंचे। वह किसी कार्य का निरीक्षण कर चुपचाप लौट गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर तैनात एकमात्र सिपाही ने उन्हें वीडियो डिलीट करने की धमकी दी। पता नहीं क्या मामला है? इसके बाद 10 बजकर 38 मिनट पर DGP प्रशांत कुमार ने अपने प्रिय नेमो की 4 तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट किया। इसके तुरंत बाद अमिताभ ठाकुर ने सोशल मीडिया के ही जरिए DGP प्रशांत कुमार से माफी मांगी। ठाकुर ने लिखा कि गैर जानकारी में लिखे गए पोस्ट पर डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र भेज कर क्षमा याचना। DGP प्रशांत कुमार के दिल के करीब था नेमो नेमो सिर्फ एक पेट नहीं था, वह प्रशांत कुमार के जीवन का हिस्सा था। जब वे थके-हारे ऑपरेशन या दफ्तर से लौटते थे या देर रात किसी केस में उलझे होते, तब यही नेमो दौड़कर उनके पास आता था। एक चुप, लेकिन गहरा संवाद, जो इंसानों की भाषा से परे था। उम्र की ढलान और हालिया बीमारी ने नेमो को काफी कमजोर कर दिया था। लेकिन, जब डीजीपी ऑफिस से घर लौटते तब वह हमेशा दरवाजे पर बैठा उनका इंतजार करता था। कड़क अफसर, नर्म दिल इंसान
एक सीनियर अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया- सर को हम शायद पहली बार इस तरह गमगीन देख रहे थे। वे कुछ नहीं बोले, बस उसकी अंतिम विदाई के समय भावुक नजर आए। यह वही अफसर हैं, जो माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर जाने जाते हैं। लेकिन आज वे इंसानी जज्बात के सामने बिखरे हुए दिखे। डीजीपी ने खुद उसकी अंतिम क्रिया की रस्म निभाई। कब्र को फूलों से सजाया और पूरे सम्मान के साथ उसे दफनाया गया। नेमो की मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि यह सिर्फ एक पालतू कुत्ते की मौत नहीं, बल्कि एक रिश्ते का खत्म हो जाना है। एक ऐसा रिश्ता जो वफादारी, मौन प्रेम और निस्वार्थ साथ का प्रतीक था। बिहार के रहने वाले हैं प्रशांत कुमार DGP प्रशांत कुमार का जन्म बिहार के सीवान में हुआ था। IPS अफसर बनने से पहले प्रशांत कुमार ने MSc, MPhil और MBA भी किया था। बतौर IPS प्रशांत कुमार का जब चयन हुआ था, तो उन्हें तमिलनाडु कैडर मिला था। हालांकि, 1994 में यूपी कैडर की IAS डिंपल वर्मा से उन्होंने शादी की। इसके बाद प्रशांत कुमार ने यूपी कैडर में ट्रांसफर ले लिया। —————————– यह खबर भी पढ़ें यूपी पुलिस से सवाल- क्या तमंचा मालखाने से उड़कर गया, कोर्ट का आदेश- पुलिसवालों पर FIR लिखो; चर्चित फर्जी एनकाउंटर की कहानी इस बार की संडे बिग स्टोरी में पढ़िए यूपी से लेकर देश के फर्जी एनकाउंटर की कहानी… यहां पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी DGP बोले-मैंने दिल के टुकड़े को दफन किया:डॉगी की मौत पर भावुक हुए; पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने माफी मांगी
