जालौन में रिटायर टीचर की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। सुबह गांव की पुलिया पर योग कर रहे थे। जैसे ही गर्दन नीचे की, पास में खड़े व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन कटकर अलग हो गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग वहां पहुंचे। तब तक आरोपी भाग चुके थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। घटना रविवार सुबह सिलऊवा थाना रामपुरा क्षेत्र के भीमनगर की है। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पहले 3 तस्वीरें देखिए… विद्याराम और प्रधानाचार्य के बीच विवाद था
भीमनगर निवासी विद्याराम जाटव (68) रिटायर्ड शिक्षक थे। विद्याराम सुबह करीब 5.30 बजे छड़ी लेकर घर से निकले। रोज की तरह गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल के पास नाले पर बनी पुलिया पर योग कर रहे थे। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उनका खून से लथपथ शव देखा। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। विद्याराम जाटव के परिवार का गांव में तीन स्कूल है। तीनों स्कूलों की मैनेजर उनकी पत्नी प्रेमा देवी हैं। प्रेमा देवी ने बताया कि 2019 में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामखिलावन को अनियमितताओं के चलते हटा दिया गया था। जिससे दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसके अलावा प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर भी कई लोगों से विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि रामखिलावन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विद्याराम की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्यारों को टीचर की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटना 23 फरवरी की सुबह की है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामपुरा और क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने शिकायत दी है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। —————- ये खबर भी पढ़िए- हापुड़ में पड़ोसी के घर मिला लापता बच्चे का शव: दो दिन पहले खेलते समय गायब हुआ था हापुड़ में आठ साल के बच्चे का शव पड़ोसी की छत पर मिला। वह दो दिन पहले घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। पीड़ित पिता ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस शव पोस्टमॉर्टम को भेजकर जांच में जुटी है। घटना गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला सेगे वाले की है। पढ़ें पूरी खबर… जालौन में रिटायर टीचर की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। सुबह गांव की पुलिया पर योग कर रहे थे। जैसे ही गर्दन नीचे की, पास में खड़े व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन कटकर अलग हो गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग वहां पहुंचे। तब तक आरोपी भाग चुके थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। घटना रविवार सुबह सिलऊवा थाना रामपुरा क्षेत्र के भीमनगर की है। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पहले 3 तस्वीरें देखिए… विद्याराम और प्रधानाचार्य के बीच विवाद था
भीमनगर निवासी विद्याराम जाटव (68) रिटायर्ड शिक्षक थे। विद्याराम सुबह करीब 5.30 बजे छड़ी लेकर घर से निकले। रोज की तरह गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल के पास नाले पर बनी पुलिया पर योग कर रहे थे। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उनका खून से लथपथ शव देखा। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। विद्याराम जाटव के परिवार का गांव में तीन स्कूल है। तीनों स्कूलों की मैनेजर उनकी पत्नी प्रेमा देवी हैं। प्रेमा देवी ने बताया कि 2019 में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामखिलावन को अनियमितताओं के चलते हटा दिया गया था। जिससे दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसके अलावा प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर भी कई लोगों से विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि रामखिलावन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विद्याराम की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्यारों को टीचर की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटना 23 फरवरी की सुबह की है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामपुरा और क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने शिकायत दी है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। —————- ये खबर भी पढ़िए- हापुड़ में पड़ोसी के घर मिला लापता बच्चे का शव: दो दिन पहले खेलते समय गायब हुआ था हापुड़ में आठ साल के बच्चे का शव पड़ोसी की छत पर मिला। वह दो दिन पहले घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। पीड़ित पिता ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस शव पोस्टमॉर्टम को भेजकर जांच में जुटी है। घटना गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला सेगे वाले की है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
योग करते समय रिटायर टीचर का सिर काटा:जालौन में स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल ने की हत्या, तनाव के बाद फोर्स तैनात
